परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह हेतु सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी से स्नेहिल भेंट एवं आमंत्रण
परम वंदनीया माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के पावन अवसर पर उनके प्रेरणादायी जीवन, नारी जागरण और राष्ट्र एवं समाज निर्माण के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा के क्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और लोकसभा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा की तथा उन्हें इस ऐतिहासिक समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
परम वंदनीय माताजी का जीवन नारी सशक्तीकरण, आध्यात्मिक जागरण और मानवीय मूल्यों की स्थापना का प्रेरणास्रोत है। उनकी जन्मशताब्दी का यह पावन अभियान उनके विचारों और आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण संकल्प है।
