परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियों का अवलोकन
परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के अवलोकन हेतु देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम (इंदिरा गांधी एरीना), दिल्ली पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यकर्ता भाइयों के साथ आयोजन स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस दौरान शांतिकुंज के व्यवस्थापक महोदय एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, सामूहिक सहभागिता एवं सुनियोजित प्रयासों के साथ जन्मशताब्दी समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान करने की तैयारियाँ की जा रही हैं।
परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्र जागरण एवं युग निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में दिल्ली में संपन्न होने जारहा यह आयोजन एक महत्त्वपूर्ण अवसर है।
