श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर मानवता के मंगल की प्रार्थना
।। कटरा, जम्मू | 09 मई, 2026 ।।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने अपने दो दिवसीय जम्मू प्रवास के अंतर्गत कटरा पहुँचकर पवित्र श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त मानवता के मंगलमय, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए माँ वैष्णो देवी से प्रार्थना अर्पित की। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत दिव्य वातावरण का अनुभव किया गया।
दर्शन उपरांत डॉ. चिन्मय पंड्या ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं से जुड़े परिजनों को परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी का साहित्य भेंट कर उनके युग निर्माण एवं मानव उत्थान संबंधी विचारों से अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी का यह प्रवास परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के प्रथम 24 शक्तिपीठों के संकल्पों में सम्मिलित गायत्री शक्तिपीठ की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन आयोजन के संदर्भ में संपन्न हो रहा है।
