जम्मू एयरपोर्ट पर हुआ डॉ. चिन्मय पंड्या जी का आत्मीय स्वागत
।। जम्मू | 09 मई, 2026 ।।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या का दो दिवसीय जम्मू प्रवास के अंतर्गत जम्मू एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। उनके स्वागत हेतु गायत्री परिवार के परिजन एवं स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जम्मू आगमन पर परिजनों ने भावपूर्ण अभिनंदन करते हुए आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक उमंग का वातावरण दृष्टिगोचर हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने आदरणीय डॉ. पंड्या जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके उपरांत डॉ. चिन्मय पंड्या कटरा, जम्मू के लिए प्रस्थान हुए, जहाँ परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के प्रथम 24 शक्तिपीठों के संकल्पों में सम्मिलित गायत्री शक्तिपीठ की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन आयोजन में उनका आगमन हुआ है। यह आयोजन क्षेत्रीय परिजनों के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व का केंद्र बना हुआ है।
