राष्ट्रनिष्ठ खिलाड़ियों के निर्माण हेतु समर्पित शामली राइफल क्लब का आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने किया भ्रमण
अपने दो दिवसीय पटना एवं दिल्ली प्रवास के क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी शामली, उत्तर प्रदेश पहुंचे और उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु गायत्री परिवार के परिजनों से आत्मीय भेंट की।
इस प्रवास के क्रम में उन्होंने शामली राइफल क्लब का भी भ्रमण किया, जहाँ राष्ट्रहित हेतु अनुशासित एवं समर्पित शूटिंग के खिलाड़ियों के निर्माण में कुशल प्रशिक्षक दिन रात एक कर रहे हैं।
श्री मुकेश चौधरी जी ने परम पूज्य गुरुदेव से सन् 1998 में दीक्षा लेकर एकेडमी प्रारंभ की, जहाँ से अनेक ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी निकल चुके हैं। इस अवसर पर तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी भी उपस्थित थे। आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी ने इस पुनीत अवसर पर शूटिंग क्लब के विभिन्न पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने आए प्रशिक्षुओं को परम पूज्य गुरुदेव का प्रेरणादायी साहित्य एवं देव स्थापना चित्र भेंट किया।

