देव संस्कृति स्टूडेंट क्लब द्वारा “अभ्युदय” कार्यक्रम का आयोजन
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में देव संस्कृति स्टूडेंट क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए “अभ्युदय” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं प्रेरणादायी वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न क्लब गतिविधियों से परिचित कराना तथा उनके व्यक्तित्व एवं प्रतिभा विकास के आयामों को साझा करना रहा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय में संचालित ग्यारह विभिन्न क्लबों द्वारा अपनी-अपनी गतिविधियों, उपलब्धियों एवं रचनात्मक कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि किस प्रकार क्लब आधारित गतिविधियाँ विद्यार्थियों के भीतर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हुए उनके बहुमुखी व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, सामाजिक, रचनात्मक एवं नेतृत्व विकास से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। इससे उपस्थित छात्र-छात्राओं को नई प्रेरणा एवं सहभागिता के अवसर प्राप्त हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी उपस्थित रहे, उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण एवं जीवन मूल्यों के विकास का भी सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा एवं नवचेतना के वातावरण के साथ हुआ।

