देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों में गुरुसत्ता के चित्रों का हुआ अनावरण
देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों में युगऋषि परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी के प्रेरणादायी चित्र स्थापित किए गए। आज विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों में स्थापित इन चित्रों का विधिवत अनावरण किया गया।
इस पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की संरक्षिका परम श्रद्धेया जीजी शैलबाला पंड्या जी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी एवं आदरणीया शेफाली जीजी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने चित्रों का अनावरण करते हुए कहा कि गुरुसत्ता के प्रेरणास्रोत चित्र केवल सजावटी प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जीवन मूल्यों, राष्ट्रनिर्माण, आत्मविकास और उत्कृष्ट चरित्र निर्माण की सतत प्रेरणा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय परिवार ने इसे एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
