तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वकुलाभरणम् कृष्ण मोहन राव जी का गायत्री तीर्थ शांतिकुंज एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय आगमन
तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वकुलाभरणम् कृष्ण मोहन राव जी ने गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुँचकर यहाँ की दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भी भ्रमण किया तथा विश्वविद्यालय के माननीय उपाध्यक्ष एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।
भ्रमण के दौरान डॉ. राव ने विश्वविद्यालय में संचालित मूल्यपरक शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, शोध एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़ी विविध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय के आध्यात्मिक वातावरण, अनुशासित शैक्षणिक व्यवस्था तथा समाजोन्मुखी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे भारतीय संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन का एक प्रेरणादायी केंद्र बताया।
