तनावमुक्त जीवन की ओर एक सार्थक पहल
दो दिवसीय तनाव प्रबंधन शिविर में सहभागी बने उत्तराखंड यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण किया तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर तनाव प्रबंधन, योग, ध्यान, सकारात्मक जीवनशैली एवं मूल्यपरक जीवन के विविध आयामों पर सार्थक संवाद हुआ। डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि आंतरिक संतुलन, मानसिक शांति और सकारात्मक चिंतन ही प्रभावी कार्यक्षमता तथा स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास, मानसिक स्वास्थ्य और सेवा-भावना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
स्वस्थ मन, सशक्त व्यक्तित्व और संवेदनशील समाज—यही है समग्र विकास का मार्ग।
