उत्तराखंड यातायात पुलिस कर्मियों हेतु दो दिवसीय तनाव प्रबंधन शिविर
शांतिकुंज, हरिद्वार। उत्तराखंड यातायात पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित दो दिवसीय तनाव प्रबंधन शिविर का शुभारंभ देवसंस्कृति एवं भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
शिविर का शुभारंभ शांतिकुंज के व्यवस्थापक आदरणीय योगेंद्र गिरी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस कर्मी अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। ऐसे में मानसिक संतुलन, तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक चिंतन एवं आध्यात्मिक साधना उनके लिए अत्यंत आवश्यक है। शांतिकुंज द्वारा आयोजित यह शिविर उनके व्यक्तित्व विकास, मानसिक सशक्तीकरण तथा कार्यक्षमता में वृद्धि का माध्यम बनेगा।
उद्घाटन समारोह में शांतिकुंज के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा उत्तराखंड यातायात पुलिस के अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, ध्यान, जीवन प्रबंधन, सकारात्मक चिंतन एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न सत्रों के माध्यम से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन की प्रेरणा प्रदान की जाएगी। प्रस्तुत है कार्यक्रम के कुछ चित्र
