वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री विपिन कुमार जी से शिष्टाचार भेंट एवं जन्मशताब्दी वर्ष का विशेष आमंत्रण
|| नई दिल्ली ||
नई दिल्ली में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री विपिन कुमार जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उन्हें अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों में सादर पधारने का आमंत्रण दिया।
भेंट के दौरान सुशासन, मूल्य आधारित शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा समाजोत्थान के विविध आयामों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. पंड्या जी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण एवं सामाजिक जागरण के क्षेत्र में संचालित विभिन्न रचनात्मक अभियानों की जानकारी साझा की।
श्री विपिन कुमार जी ने शिक्षा एवं संस्कार आधारित सामाजिक विकास के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों की आवश्यकता पर बल दिया तथा जन्मशताब्दी वर्ष के आयोजनों के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
