ज्ञान से संस्कार, संस्कार से व्यक्तित्व और व्यक्तित्व से राष्ट्र निर्माण की ओर एक और सशक्त कदम।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित 46वें ज्ञान दीक्षा समारोह में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। इस पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी भी ऑनलाइन माध्यम से समारोह से जुड़े तथा सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किया।
अपने उद्बोधन में आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, सेवा और आत्मविकास को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। ज्ञान दीक्षा के इस शुभ अवसर पर सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक जीवन की नई यात्रा का शुभारंभ किया।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय—जहाँ शिक्षा के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाई जाती है।
