ओडिशा के जाजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने पहुँचाई राहत सामग्री
जाजपुर, ओडिशा।
बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए स्टेट यूथ सेल, ओडिशा एवं यूथ सेल, जाजपुर द्वारा जाजपुर जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सेवा कार्य संचालित किया गया।
इस सेवा अभियान के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित एवं जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाकर उनके साथ संवेदना एवं सहयोग का भाव प्रकट किया।
राहत वितरण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय परिस्थितियों का अवलोकन करते हुए जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाई गई। इस सेवा कार्य में स्टेट यूथ सेल, ओडिशा एवं जाजपुर यूथ सेल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ताओं का यह प्रयास ‘पीड़ित मानवता की सेवा’ की भावना को साकार करने वाला रहा। आपदा की घड़ी में सेवा, सहयोग और संवेदना के साथ प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचकर राहत कार्य करना गायत्री परिवार की मानवीय सेवा परंपरा का परिचायक है।
