IIM Trichy के चेयरमैन एवं Asian Paints के को-प्रमोटर जलज दानी का देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आत्मीय आगमन
हरिद्वार। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट तिरुचिरापल्ली (IIM Trichy) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन एवं Asian Paints के को-प्रमोटर श्री जलज दानी जी का देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आत्मीय आगमन हुआ।
इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात दोनों के बीच शिक्षा, नेतृत्व, नवाचार एवं युवा विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं आत्मीय संवाद हुआ।
वार्ता के दौरान मूल्यपरक शिक्षा के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार की भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, शिक्षा जगत एवं उद्योग क्षेत्र के बीच सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा हुई।
श्री जलज दानी जी का यह आगमन देव संस्कृति विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं मूल्यपरक दृष्टि से परिचित होने के साथ-साथ ज्ञान, नवाचार, नेतृत्व एवं युवा विकास के क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहा।
