400 से अधिक शिविरार्थियों ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण
हरिद्वार। गायत्री-तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित संजीवनी सत्र में पधारे 400 से अधिक शिविरार्थियों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान शिविरार्थियों ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परिवेश को निकटता से जाना तथा विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान शिविरार्थियों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय की शिक्षा-पद्धति, भारतीय संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों पर आधारित विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विश्वविद्यालय का वातावरण देखकर शिविरार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता दिखाई दी।
इस अवसर पर सभी शिविरार्थियों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी से आत्मीय भेंट की। डॉ. पण्ड्या जी ने शिविरार्थियों से संवाद किया तथा उनके साथ आत्मीयता से स्मृति-चित्र भी खिंचवाया।
विश्वविद्यालय भ्रमण शिविरार्थियों के लिए ज्ञान, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का प्रेरणादायी अवसर रहा।
