×
आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी की दिल्ली नगर निगम की मुख्य सतर्कता अधिकारी से भेंट
Aug. 28, 2026, 12:06 p.m.
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने दिल्ली नगर निगम (MCD) की मुख्य सतर्कता अधिकारी सुश्री निभा जैन जी, आईपीएस से भेंट की। भेंट के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष एवं आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक होने वाले आयोजन के संदर्भ में सार्थक एवं आत्मीय चर्चा हुई।
इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव के युग निर्माण के विचारों को व्यापक समाज तक पहुँचाने, युवाओं एवं नागरिकों को सकारात्मक दिशा से जोड़ने तथा जन्मशताब्दी समारोह को जनजागरण का माध्यम बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
