ऋषि परंपरा में मनाया गया श्रावणी पर्व एवं रक्षाबंधन
28 अगस्त 2026 | गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार
ऋषियों द्वारा स्थापित सनातन परंपरा के अनुरूप गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में श्रावणी पर्व एवं रक्षाबंधन श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
प्रातःकाल सैकड़ों परिजनों ने राष्ट्र रक्षा एवं धर्म रक्षा के लिए हेमाद्रि संकल्प लिया। श्रावणी उपाकर्म के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आंतरिक एवं बाह्य शुद्धि का पावन अनुष्ठान संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शांतिकुंज, ब्रह्मवर्चस, देव संस्कृति विश्वविद्यालय तथा देश-विदेश से आए कार्यकर्ताओं, भाई-बहनों, छात्र-छात्राओं एवं बच्चों ने अखंड दीप के दर्शन कर परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी की चरण पादुकाओं का श्रद्धापूर्वक नमन किया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख स्नेहसलिला श्रद्धेया जीजी एवं श्रद्धेय डॉ. साहब से रक्षा सूत्र एवं प्रसाद प्राप्त कर सभी ने आत्मीयता और संस्कारों से जुड़े इस पावन पर्व को मनाया।
श्रद्धा, संस्कार और संकल्प से जुड़ा यह पर्व देता है—राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का संदेश।
देखिए श्रावणी पर्व एवं रक्षाबंधन की पावन झलकियाँ।
