विशेष सूचना: ऑनलाइन कन्या/किशोर कौशल प्रशिक्षक प्रशिक्षण सत्र
युग तीर्थ शांतिकुंज द्वारा कन्या एवं किशोरों के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण से संबंधित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है।
जो भी परिजन इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में भाग लेना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से शीघ्र अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण की तिथि
20 से 26 सितम्बर 2026
समय
अपराह्न 2:30 बजे से 4:00 बजे तक
यह प्रशिक्षण सत्र पूर्णतः ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा तथा Zoom Meeting के माध्यम से संचालित होगा।
इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए शांतिकुंज आने की आवश्यकता नहीं है।
पंजीयन हेतु यहाँ क्लिक करेंमहत्वपूर्ण सूचना
Online एवं Offline प्रशिक्षण के लिए एक ही पंजीयन फॉर्म निर्धारित है। इसलिए फॉर्म भरते समय “Arriving Date” का कॉलम डिफॉल्ट रूप से दिखाई देगा। ऑनलाइन प्रतिभागी इसे OK करके आगे बढ़ें।
सभी परिजनों से अनुरोध है कि इस विशेष प्रशिक्षण सत्र की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ तथा उन्हें इसमें सहभागिता हेतु प्रेरित करें।
अधिक से अधिक परिजनों की सहभागिता इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
