प्रकाश और विचार के महाअभियान का संकल्प — नोएडा के दीपयज्ञ में डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का आह्वान
।। 6 सितम्बर 2026, क्लियो काउंटी, नोएडा ।।
अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान परम आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी, दलनायक, जन्मशताब्दी महोत्सव अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं उपाध्यक्ष, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार, का दिल्ली में चल रही ज्योति कलश रथ यात्रा के अंतर्गत क्लियो काउंटी, नोएडा में आयोजित दीपयज्ञ में आगमन हुआ।
31 अक्टूबर, 1 नवंबर एवं 2 नवंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाले जन्मशताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस दीप यज्ञ के अवसर पर आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने कहा कि देशभर में 108 स्थानों पर ज्योति कलश रथ यात्राएँ चली हैं और यह यात्रा आपके द्वार पर तीन सौभाग्य लेकर आई है—परम पूज्य गुरुदेव की साधना शताब्दी, परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी एवं अखंड दीपक के 100 वर्ष।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने भीतर उतरकर अपने जीवन की संभावनाओं को पहचानना और उन्हें जगाना आवश्यक है। उन्होंने दिल्ली के सभी परिजनों से आगामी जन्मशताब्दी महोत्सव में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए इस *प्रकाश एवं विचार के महाअभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया।
प्रस्तुत हैं कुछ झलकियाँ।