आदर्श कार्यकर्ता, आदर्श प्रज्ञासंस्थान, सोद्देश्य कार्यक्रम और सशक्त संगठन के उद्देश्य से आयोजित ट्रस्ट मण्डल कार्यशाला की अवधारणा है। :- आदरणीय योगेन्द्र कुमार गिरी जी व्यवस्थापक शांतिकुंज हरिद्वार।
हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में 06 से 08 सितंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय ट्रस्ट मंडल कार्यशाला के प्रथम दिवस अखिल विश्व गायत्री परिवार के श्रद्धा के केन्द्र शांतिकुँज के व्यवस्थापक आदरणीय योगेन्द्र कुमार गिरी जी ने अपने प्रेरणाप्रद उद्बोधन से बिहार, मध्य प्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया ।
श्री गिरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यहाँ से तीन संकल्प लेकर जाना है—आदर्श कार्यकर्ता, आदर्शप्रज्ञा संस्थान केंद्र तथा आदर्श कार्यक्रम-संगठन का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि जन्मशताब्दी अनुयाज कार्यक्रमों को योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ाते हुए उन्हें सफलतापूर्वक पूर्ण करना हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और संस्कार की भावना के साथ सक्रिय होकर अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, ट्रस्ट मंडल की जिम्मेदारियों को निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाते हुए गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।
प्रस्तुत है कार्यशाला के कुछ छायाचित्र ।