नशे से हटाओ—सृजन में लगाओ।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, उपाध्यक्ष, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में देव संस्कृति विश्वविद्यालय और ऋषिहुड यूनिवर्सिटी के 800 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों ने ध्यान में माध्यम से मन, विचारों और ऊर्जा को सही दिशा देने का संकल्प लिया। ध्यान हमें अपने अंदर झांकने, मन को शांत करने, आत्मसंयम बढ़ाने और तनाव से बेहतर तरीके से निपटने का अवसर देता है।
जब मन स्थिर होता है, तो जीवन की दिशा भी स्पष्ट होने लगती है। यही युवा ऊर्जा नशे से हटकर शिक्षा, खेल, सेवा, सृजन और राष्ट्र निर्माण में लग सकती है।
युवाओं को भीतर से मजबूत बनाकर उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने की यह पहल ‘नशे से हटाओ—सृजन में लगाओ’ के संदेश को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है।