श्रद्धा, उल्लास और आत्मीयता से गूंजा शांतिकुंज
परम वंदनीया माताजी के अवतरण दिवस समारोह का भावपूर्ण शुभारंभ
शांतिकुंज, 29 सितंबर। परम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी और महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया शैफाली पंड्या दीदी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शांतिकुंज के व्यवस्थापक आदरणीय योगेंद्र कुमार गिरि जी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गायत्री विद्यापीठ के बच्चों ने भावपूर्ण गीतों की मनोहारी प्रस्तुति दी। वहीं संगीत विभाग के कार्यकर्ता भाइयों ने प्रेरणादायी और भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को बहुत भक्तिमय बना दिया।
“सुरों में श्रद्धा, स्वरों में भक्ति और भावों में प्यार,
माताजी के चरणों में अर्पित हुआ संगीत का उपहार।”
देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालु और गायत्री परिवार के साधक इस पावन आयोजन के साक्षी बने। परम वंदनीया माताजी के अवतरण दिवस पर शांतिकुंज श्रद्धा, उल्लास और आत्मीयता से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक माताजी का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
प्रस्तुत हैं कार्यक्रम की कुछ भावपूर्ण झलकियाँ।