जीवन प्रबंधन व्याख्यान में ऋषिहुड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सीखे जीवन-मूल्य
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में ऋषिहुड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के चार दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रवास के अंतर्गत आज जीवन प्रबंधन पाठ्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष महोदय जी का विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन प्रबंधन, भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण आयामों से परिचित कराया गया।
उपाध्यक्ष महोदय जी ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविकास एवं संस्कारों के महत्व को समझाते हुए भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा को केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित न रखते हुए जीवन को सार्थक, संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।