परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष की तैयारियों का अवलोकन एवं आत्मीय जनसंपर्क
परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली प्रवास के क्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर आवास व्यवस्था हेतु स्थलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उन्होंने गायत्री परिवार की सुदीर्घ यात्रा के आधार स्तंभ रहे वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंटवार्ता की तथा उन्हें इस ऐतिहासिक एवं पुनीत आयोजन में सपरिवार सहभागी बनने हेतु सादर आमंत्रित किया। यह जनसंपर्क अभियान परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी के विचारों के प्रति समर्पण, संगठनात्मक एकात्मता और युग निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आइए, परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर श्रद्धा, साधना, सेवा एवं संगठन की भावना के साथ सहभागी बनें और युग परिवर्तन एवं राष्ट्र जागरण के इस महाअभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ।
॥ हम बदलेंगे, युग बदलेगा। हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा ॥
