Date: 6 Sep 2026
जन्मशताब्दी वर्ष के द्वितीय चरण में दिनांक 31 अक्टूबर तथा 1 एवं 2 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम आमंत्रण आधारित है। शांतिकुंज द्वारा आमंत्रित किए गए सदस्यों को आमंत्रण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आधार यही आमंत्रण पत्र होगा।
आमंत्रण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जिला समन्वयक, उपजोन समन्वयक एवं जोन समन्वयक के सम्मिलित प्रयासों से की जा रही है। अतः कार्यक्रम में सहभागिता अथवा आमंत्रण पत्र से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अपने जिला/उपजोन समन्वयक से संपर्क करें।
आधिकारिक सूचनाओं के संबंध में
कार्यक्रम से संबंधित सूचनाओं के प्रसारण के लिए केंद्रीय आधिकारिक माध्यम निर्धारित किए गए हैं। इन्हीं माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं को आधिकारिक मानते हुए उनका अनुसरण करें।
आधिकारिक सूचनाएँ निम्न माध्यमों से प्राप्त की जा सकती हैं—
- मिशन की मुख्य वेबसाइट
- केंद्रीय WhatsApp समूह
- मिशन के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यम
किसी भी सूचना की पुष्टि के लिए मिशन की मुख्य वेबसाइट www.awgp.org का ही प्रयोग करें।
कृपया अपुष्ट सूचनाओं एवं अनधिकृत संदेशों पर विश्वास न करें और उन्हें आगे प्रसारित करने से भी बचें।
धन्यवाद

