• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • ईमानदारी को मत छोड़ना!
    • VigyapanSuchana
    • प्रीति की रीति
    • प्रीति की रीति
    • संयुक्ताँक
    • दस लेख मालाएँ
    • Quotation
    • चित्रगुप्त का परिचय
    • अपराध और दण्ड
    • नास्तिक भी उपासना करें
    • अहं ब्रह्मास्मि
    • चमत्कारी शक्तियाँ
    • आकस्मिक सुख-दुख
    • सच्चिदानन्द की आराधना
    • Quotation
    • गृहस्थ में संन्यास
    • ‘द’ ‘द’ ‘द’
    • हम आगे बढ़ रहे हैं!
    • Quotation
    • जानते हैं, पर मानते नहीं हैं!
    • सच्चा और अच्छा व्यापार
    • जन्म और जाति
    • ईश्वर और जीव
    • Quotation
    • मूर्खों से पराजय
    • समय का स्वरूप
    • कवि से
    • कवि से
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1942 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


सच्चिदानन्द की आराधना

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 13 15 Last
धर्म तत्व निरूपण लेखमाला

अस्तित्वं सत्तु चिज ज्ञानं सुखं च देह चेत सोः।

आनन्द इति प्रख्यातस्तानेवाभिलषन् समः॥

उपासते धर्म लोकः सच्चिदानन्द रुपिणम्॥

-पंचाध्यायी।

(सत्) सत् (तु) तो (अस्तित्वं) अस्तित्व अर्थ वाची है (चित्) चित् पद (ज्ञानं) ज्ञानार्थवाची है (च) और (आनन्दः) आनन्द पद (देह चेत सोः) शरीर और मन के (सुखं) सुख अर्थवाची है (इति प्रख्यातः) यह प्रसिद्ध है (तानेव) उन्हीं को (अभिलाषन्) चाहता हुआ (समः) सम्पूर्ण (लोकः) लोक (सच्चिदानन्दं रुपिण) सच्चिदानन्द रूपी (धर्म) धर्म की (उपासते) उपासना करता है।

वैसे तो धर्म शब्द नाना अर्थों में व्यवहृत होता हैं पर दार्शनिक दृष्टि से धर्म का अर्थ स्वभाव ठहरता है। अग्नि का धर्म गर्मी है अर्थात् अग्नि का स्वभाव उष्णता है। हर एक वस्तु का एक धर्म होता है जिसे वह अपने जन्म से लेकर मृत्युपर्यन्त धारणा किये रहती है। मछली का प्रकृतिधर्म जल में रहना है, सिंह स्वभावतः माँसाहारी है। हर एक जीवित एवं निर्जीव पदार्थ एक धर्म को अपने अंदर धारणा किये हुये है। धातुएं अपने-अपने स्वभाव-धर्म के अनुसार ही काम करती हैं। धातु-विज्ञान के जानकार समझते हैं कि अमुक प्रकार का लोहा इतनी आग में गलता है और वह इतना मजबूत होता है, उसी के अनुसार वे सारी व्यवस्था बनाते हैं। यदि लोहा अपना धर्म छोड़ दे कभी कम आग से गले कभी ज्यादा से, इसी प्रकार उसकी मजबूती का भी कुछ भरोसा न रहे तो निस्सन्देह लोहकारों का कार्य असम्भव हो जाय। नदियाँ कभी पूरब को बहें कभी पश्चिम को, अग्नि कभी गरम हो जाय कभी ठंडी, आप सोचिये कि दुनिया कितनी अस्थिर हो जाय। परन्तु ऐसा नहीं होता विश्वास का एक-एक परमाणु अपने नियम धर्म का पालन करने में लगा हुआ है कोई तिल भर भी इधर से उधर नहीं हिलता। धर्मरहित कोई भी वस्तु इस विश्व में स्थिर नहीं रह सकती।

बहुत काल की खोज के उपरान्त मनुष्य का मूल धर्म मालूम कर लिया गया है। जन्म से लेकर मृत्यु तक सम्पूर्ण मनुष्य अपने मूलभूत धर्म का पालन करने में प्रवृत्त रहते हैं। आपको यह सुनकर कि कोई भी मनुष्य धर्मरहित नहीं हैं आश्चर्य होता होगा इसका कारण यह है कि आप मनुष्यकृत रीति-रिवाजों, मजहबों, फिरकों, प्रथाओं को धर्म नाम दे देते हैं, यह सब तो व्यवस्थायें हैं जो वास्तविक धर्म से बहुत ऊपर की उथली वस्तुयें हैं, आपको वास्तविकता का पता लगाने के लिए एक सत्य शोधक की भाँति बहुत गहरा उतर कर मनुष्य स्वभाव का अध्ययन करना होगा।

यह पहले ही बताया जा चुका है कि धर्म का अर्थ स्वभाव है। स्वभाव मनुष्यकृत नहीं होता वरन् ईश्वर प्रदत्त होता है। जिस योनि में जैसी शिक्षा प्राप्त करनी होती है उसकी मर्यादायें चारों ओर से खिंची हुई होती हैं, जिससे नौसिखिए कुछ भूल न कर बैठे। स्कूल के छात्र खेल के घण्टे में जब गेंद खेलते हैं तो अध्यापक उन्हें एक मर्यादित क्षेत्र बता देता है कि इस भूमि में गेंद खेलो, वैसे अपनी बुद्धि के अनुसार खेलने हारने-जीतने में खिलाड़ी लोग स्वतन्त्र हैं अध्यापक उसमें हस्तक्षेप नहीं करता पर क्षेत्र जरूर मर्यादित कर देता है, फील्ड छोड़ के सड़क पर फुटबाल उछालने की वहाँ व्यवस्था नहीं है। इसी प्रकार मनुष्य की कुछ स्वाभाविक मर्यादाएं हैं, जिनके अन्दर वह भले-बुरे खेल खेलता है। यही स्वाभाविक मर्यादाएं दार्शनिक दृष्टि से धर्म कहलाती हैं। धर्म के अंतर्गत क्षेत्र में ही मनुष्य के सारे काम होते हैं, इसमें पाप पुण्य क्या है, और किस प्रकार है, इसकी विवेचना तो हम अगले अंकों में करेंगे। इस समय तो मूलभूत धर्म के बारे में, ईश्वर प्रदत्त स्वाभाविक मर्यादा के सम्बन्ध में चर्चा की जा रही है, जिसे जानकर यह निश्चय किया जा सके कि हमें यह मानव देह क्या शिक्षा प्राप्त करने के लिए मिली है।

मनुष्य क्या करने में लगा रहता है, इसका गहरा निरीक्षण करके आध्यात्मिक तत्ववेत्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है कि ‘सच्चिदानन्द’ की उपासना में मानव प्राणी हर घड़ी लगा रहता है, एक पल के लिए भी इसे नहीं छोड़ता और न इसके अतिरिक्त और कुछ काम करता है, पाठक अधीर न हों कि सच्चिदानन्द की उपासना तो बिरले ही करते हैं, यदि बिरले ही करते तो वह बात स्वाभाविक धर्म न रह जाती, फिर उसे मनुष्यकृत मानना पड़ता है। अगली पंक्तियों में यही बताया जा रहा है कि किस प्रकार प्रत्येक मनुष्य सच्चिदानन्द की उपासना करता हुआ अपने धर्म कर्तव्य को पालन करने में लगा हुआ है।

सत् का अर्थ अस्तित्व, चित्त का अर्थ ज्ञान और आनन्द का अर्थ सुख है। अपने आस्तित्व की उन्नति में अपने ज्ञान की वृद्धि में, अपने सुख को बढ़ाने में ही सब लोग लगे हुए हैं, मनोविज्ञान शास्त्र में फ्राँसीसी पंडित सारेन्सस ने मानव प्रवृत्तियों का विश्लेषण करते हुए बताया है कि 1. शरीर और मन का सुख प्राप्ति करने, 2. आत्मरक्षा, 3. अपने को सब के सामने प्रकट करने, 4. बड़प्पन पाने, 5. समूह इकट्ठा करने, 6. गुप्त विषयों को जानने, 7. विपरीत योनि से (पुरुष स्त्री से और स्त्री पुरुष से) घनिष्ठता रखने, 8. साहस करने की इच्छाओं प्रेरित होकर ही मनुष्य अनेक प्रकार के कार्य करता है। अर्थात् मनुष्य को जितने भी कार्य करते हुए देखते हैं वे सब इन्हीं इच्छाओं के फल मात्र होते हैं। इन आठ वृत्तियों का विभाजन हम इस प्रकार किये देते हैं:-

आस्तित्व उन्नति के अंतर्गत- 1. रक्षा 2. अपने को प्रकट करना (कीर्ति) 3. बड़प्पन करना।

ज्ञान वृद्धि के अंतर्गत-1. गुप्त विषयों का जानना, 2. समूह इकट्ठा करना।

आनन्द बढ़ाने के अंतर्गत- 1. शरीर और मन का सुख, 2. साहस 3. विपरीत योनि से घनिष्ठता।

अब विचार कीजिए कि मनुष्य के समस्त कार्य इस सीमा में आ जाते हैं कि नहीं हिंसक, दस्यु, आक्रमणकारियों से, आपत्ति से, बचने के लिए लोग घर बनाते, बस्तियों में रहते, शस्त्र रखते, डरते, छिपते, भागते, वैद्यों, डाक्टरों के पास जाते, राज्य का निर्माण करते, देवी-देवताओं की सहायता लेते, युद्ध करते तथा अन्यान्य ऐसे प्रयत्न करते हैं, जिससे आत्मरक्षा हो, अधिक दिन जियें, मृत्यु से दूर रहें। कीर्ति के लिए लोकप्रिय बनना, फैशन बनाना, विज्ञापन कराना, अपना ढंग विशेष प्रकार का बनाना, भाषण देना, अपने विचार छापना, लोगों का ध्यान खींचने वाले शब्द अथवा प्रदर्शन करना आदि कार्य किये जाते हैं। गौरव के लिए नेता बनना अपने संरक्षण में छोटे लोगों को लेना, ओहदा प्राप्त करना, संपत्तिवान, बलवान बनना, राज्य सम्पत्ति पाना, गुरु बनना, अपने को पदवीधारी, ईश्वर भक्त, धर्म प्रचारक प्रकट करना आदि कृत्य होते हैं। इस प्रकार आत्मरक्षा, कीर्ति और गौरव प्राप्त करके आत्म विश्वास, आत्म सन्तोष, आत्म उन्नति का उद्योग किया जाता है।

विद्याध्ययन, सत्संग, स्वाध्याय, साधना अन्वेषण, आविष्कार, खोज, परीक्षण, वादविवाद, यात्रा, समारोहों में सम्मिलित होना, नवीन वस्तुओं का देखना, इस श्रेणी के कार्य गुप्त विषयों की जानकारी के लिए होते हैं। समाज में रहना, मित्र बढ़ाना, संगठन में बंधना, दल बनाना, कम्पनी खोलना, साझा करना आदि कार्यों के द्वारा मनुष्य दूसरों की योग्यताओं की जानकारी प्राप्त करना एवं उनकी सामूहिक अनुभूतियों के आधार पर अपनी ज्ञान चेतना में वृद्धि होने के लाभ उठाना चाहता है। इस प्रकार रहस्यान्वेषण को अपना प्रिय विषय बनाकर हम अल्पज्ञता से सर्वज्ञता की ओर बढ़ना चाहते हैं। अपने संसार के और अदृश्य विषयों के रहस्य से परिचित होने के लिए ज्ञान की तीव्र पिपासा को जीव अपने अन्दर धारणा किये हुए है। शिक्षालय, योग साधनाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकें, समाचार पत्र, रेडियो, मनुष्य की इसी महान मानसिक क्षुधा के निवारणार्थ-ज्ञानवृद्धि के निमित्त प्रयत्न कर रहे हैं।

स्वादिष्ट भोजन, शीतोष्ण निवारण के प्रयत्न, वस्त्र, कोमल बिस्तर, सवारी, सेवक आदि शरीर सुख के लिए तथा खेल, तमाशे, नाच रंग, गीत, नाच आदि मनोरंजन के लिए होते हैं। त्याग, दान, अद्भुत कार्य, कष्टों का मुकाबला आदि वीरता के कार्य साहस प्रदर्शित करने के लिए हुआ करते हैं, पुरुषों का स्त्रियों के सम्बन्ध में और स्त्रियों का पुरुषों के सम्बन्ध में अनेक मार्गों से अधिक दिलचस्पी लेना भी सर्वत्र देखा आता है, यह खिंचाव भी आनन्ददायक समझा जाता है। शरीर सुस्थिर, दीर्घजीवी, आनन्दी एवं उन्नतिशील बनने की क्षमता वाला रहे और मनोरंजन से चित्त हलका होकर उर्ध्वगति प्राप्त करने की सामर्थ्य अपने अन्दर धारण किये रहे, इसलिए अन्तः चेतना स्वयमेव ऐसा प्रयत्न कर रही है कि शरीर और मन की प्रसन्नता नष्ट न होने पावे।

पाठक सब ओर भली प्रकार दृष्टि दौड़ा कर देख लें, सत्-आस्तित्व की उन्नति, चित्त-ज्ञान की वृद्धि आनन्द-शरीर और मन की सुख साधना में भी सब लोग प्रवृत्त मिलेंगे, कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम से पृथक-सच्चिदानन्द की उपासना से विरक्त दिखाई न पड़ेगा। इस तरह जब हम गम्भीर दृष्टि से मनुष्य के स्वभावजन्य मूलभूत धर्म की खोज करते हैं, तो ‘सच्चिदानन्द की उपासना’ इसी तत्व को प्राप्त करते हैं।

इस धर्म का पालन तो सब करते हैं, इसी मर्यादा के अन्दर अपना जीवन क्रम जारी रखे हुए हैं, इतना जान लेने के उपरान्त पाठकों को यह समझना होगा कि इस खेल में खिलाड़ी लोग कहाँ? किस प्रकार? क्यों? भूल करके हार जाते हैं-पाप के भागी बन जाते हैं, अगले अंक में आप इन पंक्तियों में यही चर्चा पढ़ेंगे।

First 13 15 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • ईमानदारी को मत छोड़ना!
  • VigyapanSuchana
  • प्रीति की रीति
  • प्रीति की रीति
  • संयुक्ताँक
  • दस लेख मालाएँ
  • Quotation
  • चित्रगुप्त का परिचय
  • अपराध और दण्ड
  • नास्तिक भी उपासना करें
  • अहं ब्रह्मास्मि
  • चमत्कारी शक्तियाँ
  • आकस्मिक सुख-दुख
  • सच्चिदानन्द की आराधना
  • Quotation
  • गृहस्थ में संन्यास
  • ‘द’ ‘द’ ‘द’
  • हम आगे बढ़ रहे हैं!
  • Quotation
  • जानते हैं, पर मानते नहीं हैं!
  • सच्चा और अच्छा व्यापार
  • जन्म और जाति
  • ईश्वर और जीव
  • Quotation
  • मूर्खों से पराजय
  • समय का स्वरूप
  • कवि से
  • कवि से
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj