• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • जीवन की मूल प्रेरणा— कर्त्तव्य, कर्त्तव्य
    • प्रायश्चित्तो परावसुः
    • अज्ञानबंधन काटें— उन्मुक्त जीवन जिएँ
    • भगवान ईशु
    • ईश्वरप्राप्ति के लिए उपासना आवश्यक
    • क्षुद्रता छोड़ें— महानता की ओर बढ़ें
    • जल में रहकर भी उससे दूर
    • शरीर और मन को प्रभावित करने वाला जीवन-रस— हारमोन
    • यदि जीवन में बुद्धिमानी की कोई बात है
    • सिद्धि और सिद्धपुरुषों का स्तर
    • संत दादू को सीख (कहानी)
    • प्रेम और आत्मीयता का प्राणीमात्र पर प्रभाव
    • सच्चे अधिकारी
    • अनीति से समझौता नहीं
    • श्री रामकृष्ण परमहंस की सारगर्भित शिक्षाएँ
    • दरिद्र सेवा ही सच्ची सेवा है
    • रक्त-परिवर्तन एक अद्भुत, किंतु आवश्यक प्रक्रिया
    • प्रजापति की व्यथा (कहानी)
    • मृत्यु के लिए पहले से ही तैयारी करें
    • असंभव को संभव करने वाली महाशक्ति
    • Quotation
    • शीत की शक्ति समझें और उससे लाभ उठाएँ
    • विरानों को प्यार— अपनों का तिरस्कार, ऐसा क्यों?
    • भावनात्मक चेतना— जीवन की सर्वोपरि सत्ता
    • मंत्रों की चमत्कारी शक्ति के दो उद्गम स्रोत
    • Quotation
    • मनुष्य की समझदारी और नासमझी
    • कर्मफल की सुनिश्चितता समझें
    • समस्त सफलताओं का हेतु— मन
    • असली और नकली चमत्कारों का अंतर समझें
    • Quotation
    • अतींद्रिय ज्ञान की पृष्ठभूमि हर मस्तिष्क में मौजूद है
    • अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन
    • अदूरदर्शितायुक्त बुद्धिमत्ता— मूर्खता से भी बुरी
    • Quotation
    • पृथकता छोड़ें— सामूहिकता अपनाएँ
    • व्यक्तिवाद की तुच्छता छोड़कर समूहवाद की महानता का वरण
    • नारी अकेले ही सृष्टिक्रम चला सकती है
    • तुम्हारे स्वर्ग की अपेक्षा मुझे अपना यह मृत्युलोक प्रिय है
    • कुंडलिनी के षट्चक्र और उनकी सामर्थ्य
    • प्यार की फटकार (सदुक्ति)
    • अपनों से अपनी बात— महानता प्राप्त करने की दिशा में एक चरण आगे बढ़ाएँ
    • युगनिर्माण योजना (Kahani)
    • दिव्य सत्ता की झाँकी (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • जीवन की मूल प्रेरणा— कर्त्तव्य, कर्त्तव्य
    • प्रायश्चित्तो परावसुः
    • अज्ञानबंधन काटें— उन्मुक्त जीवन जिएँ
    • भगवान ईशु
    • ईश्वरप्राप्ति के लिए उपासना आवश्यक
    • क्षुद्रता छोड़ें— महानता की ओर बढ़ें
    • जल में रहकर भी उससे दूर
    • शरीर और मन को प्रभावित करने वाला जीवन-रस— हारमोन
    • यदि जीवन में बुद्धिमानी की कोई बात है
    • सिद्धि और सिद्धपुरुषों का स्तर
    • संत दादू को सीख (कहानी)
    • प्रेम और आत्मीयता का प्राणीमात्र पर प्रभाव
    • सच्चे अधिकारी
    • अनीति से समझौता नहीं
    • श्री रामकृष्ण परमहंस की सारगर्भित शिक्षाएँ
    • दरिद्र सेवा ही सच्ची सेवा है
    • रक्त-परिवर्तन एक अद्भुत, किंतु आवश्यक प्रक्रिया
    • प्रजापति की व्यथा (कहानी)
    • मृत्यु के लिए पहले से ही तैयारी करें
    • असंभव को संभव करने वाली महाशक्ति
    • Quotation
    • शीत की शक्ति समझें और उससे लाभ उठाएँ
    • विरानों को प्यार— अपनों का तिरस्कार, ऐसा क्यों?
    • भावनात्मक चेतना— जीवन की सर्वोपरि सत्ता
    • मंत्रों की चमत्कारी शक्ति के दो उद्गम स्रोत
    • Quotation
    • मनुष्य की समझदारी और नासमझी
    • कर्मफल की सुनिश्चितता समझें
    • समस्त सफलताओं का हेतु— मन
    • असली और नकली चमत्कारों का अंतर समझें
    • Quotation
    • अतींद्रिय ज्ञान की पृष्ठभूमि हर मस्तिष्क में मौजूद है
    • अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन
    • अदूरदर्शितायुक्त बुद्धिमत्ता— मूर्खता से भी बुरी
    • Quotation
    • पृथकता छोड़ें— सामूहिकता अपनाएँ
    • व्यक्तिवाद की तुच्छता छोड़कर समूहवाद की महानता का वरण
    • नारी अकेले ही सृष्टिक्रम चला सकती है
    • तुम्हारे स्वर्ग की अपेक्षा मुझे अपना यह मृत्युलोक प्रिय है
    • कुंडलिनी के षट्चक्र और उनकी सामर्थ्य
    • प्यार की फटकार (सदुक्ति)
    • अपनों से अपनी बात— महानता प्राप्त करने की दिशा में एक चरण आगे बढ़ाएँ
    • युगनिर्माण योजना (Kahani)
    • दिव्य सत्ता की झाँकी (Kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1972 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


प्रेम और आत्मीयता का प्राणीमात्र पर प्रभाव

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 11 13 Last
सद्भावनाओं का, प्रेमपूर्ण अंतःकरण का मनुष्यों पर ही नहीं, पशुओं पर भी प्रभाव पड़ता है— इस तथ्य को प्रतिपादित करने में इंग्लैंड के एक सामान्य व्यक्ति ने न केवल तर्क प्रस्तुत किए, वरन प्रामाणिकता की प्रतिमा बनकर स्वयं ही खड़ा हो गया। उसने न केवल सामान्य पशुओं पर प्रेम की प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया, वरन यह भी साबित कर दिया कि खूँखार, उद्दंड और जंगली जानवरों को भी सभ्य और मृदुल बनाया जा सकता है। इस व्यक्ति का नाम था— 'जान सोलेमन रेरी'।

उसके पिता ओहियो प्रदेश के फ्रेंकलिन गाँव में रहते थे। नाम था— 'एडम रेरी'। उनने एक घोड़ा खरीदा। घोड़ा जितना शानदार था, उतना ही सस्ता भी। एडम ने सोचा कि इसे सधा लेंगे, पर वह बहुत ही खूँखार था। उसे सिखाने-सधाने के लिए दूर-दूर से क्रमशः एक दर्जन से भी अधिक घुड़सवार बुलाए गए, पर वे सभी असफल रहे। घोड़ा किसी के काबू में न आया। एडम ने स्वयं उसे काबू में लाने की कोशिश की और कोड़े मारे। क्रुद्ध घोड़े ने रस्सों से बँधे होते हुए भी उन्हें ऐसा पछाड़ा कि टाँग टूट गई। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। घोड़ा छूट निकला। उसे खतरनाक समझकर पुलिस द्वारा उसे मरवा देने का निश्चय किया गया।

बालक जान रेरी उन दिनों सिर्फ 12 वर्ष का था। उसने सारी स्थिति समझी और सीधा उस जंगल में चला गया जहाँ घोड़ा-चौकड़ियाँ भर रहा था। लोगों को अपनी आँखों पर विश्वास न हुआ जब उन्होंने देखा कि लड़का बिना लगाम और जीन के उस घोड़े की पीठ पर बैठा हुआ घर आ रहा है। पूछने पर उसने बताया कि, "यह कोई जादू नहीं है। मुहब्बत यदि गहरी और सच्ची हो तो खूँखार पशुओं को भी वशवर्त्ती बनाया जा सकता है।"

बालक की ख्याति घोड़ों के शिक्षक के रूप में फैल गई। लोग अपने-अपने उद्दंड घोड़े ठीक कराने उसके पास लाने लगे। सिलसिला घोड़ों का चल पड़ा तो उसने वही काम हाथ में ले लिया। कई वर्ष तक उसे यही काम करना पड़ा। बीस वर्ष का होते-होते वह सरकस के लिए घोड़े सधाने की कला में निष्णात हो गया। उसने उन्हें ऐसे-ऐसे विचित्र खेल सिखाए, जो उससे पहले सरकसों में कहीं भी नहीं दिखाए जाते थे। इससे पहले घोड़े सधाने की कला उन्हें पीटने, भूखा रखने, पैरों में कीलें ठोकने जैसे निर्दयतापूर्ण तरीकों पर अवलंबित थी। रेरी ने सिद्ध किया कि उससे कहीं अधिक कारगर प्यार-मुहब्बत का तरीका है। वह कहता था कि, "यदि जानवरों को प्यार मिले तो न केवल पालतू प्रकृति के पशु, वरन नितांत जंगली और मनुष्य से सर्वथा अपरिचित जानवर भी वशवर्त्ती, सहयोगी एवं सरल प्रकृति के बन सकते हैं।" यह उसने सिर्फ कहा ही नहीं, वरन करके भी दिखाया।

जब घोड़े ही उसके पल्ले बँधने लगे तो उसने उनकी आदतें समझने के लिए कई महीने जंगली घोड़ों के साथ रहने की व्यवस्था बनाई। उनकी रुचि और प्रकृति को समझा। उन्हें बदलने एवं सधाने के आधार ढूंढ़े और अपने विषय में पारंगत हो गया। रेरी ने चुनौती दी कि कोई कितना ही भयंकर घोड़ा क्यों न हो वह उसे कुछ ही दिनों में, कुछ ही घंटों में वशवर्त्ती बना सकता है। पत्रों में छपी इस चुनौती ने घोड़ेवालों में भारी दिलचस्पी पैदाकर दी। अब से लगभग 125 वर्ष पूर्व घोड़े ही युद्ध और यातायात के प्रमुख माध्यम थे। मोटरें तो तब थी नहीं। बड़े लोग घोड़े ही पालते थे। कृषि और वाहन प्रयोजनों के लिए उन्हें ही काम में लाया जाता था। बड़े और बिगड़े घोड़ों की संख्या भी कम नहीं थी। वे मालिकों के लिए सिरदर्द बने हुए थे। कीमती होने के कारण उन्हें न मारा जा सकता था और न भगाया जा सकता था। उन्हें कोई खरीदता भी नहीं था। उन पर होने वाले खर्च तो बेकार थे ही, साथ ही जान-जोखिम की आशंका भी बनी रहती थी। ऐसे घोड़े आए दिन रेरी के पास आते और उन्हें अनुशासित बनाया जाता था।

छपी चुनौती से प्रभावित होकर लार्ड डारचेस्टर ने रेरी का द्वार खटखटाया। उसने 15 हजार डालर से घुड़दौड़ में बाजी जीतने के लिए एक बलिष्ठ घोड़ा  खरीदा था। कुछ दिन तो वह ठीक रहा, पर पीछे वह बेकाबू हो गया। लोहे की जंजीरें तोड़ देता, जंगले उखाड़ देता और कभी-कभी गुस्से से अपनी ही अगली टाँगें काट लेता। उसके लिये ईंटों की कालकोठरी बनानी पड़ी। उसी में चारा-दाना दिया जाता। पूरे चार वर्ष उसे उसी कोठरी में बंद रहते हो गए थे। ढेरों खर्चीले उपाय कर लिए गए थे, पर वह किसी तरह काबू में नहीं आया। उसे अंधा बनाने की बात सोची जा रही थी ताकि कम खतरनाक रह जाए और उसे दौड़ाने में काम लाया जा सके। उसका नाम था— क्रूजर।

लार्ड डारचेस्टर ने उस घोड़े को ठीक करने की चुनौती दी। रेरी ने उसे स्वीकार कर लिया। उसे ही यूरेल्स ग्रीन जाना पड़ा, क्योंकि घोड़ा लंदन तो आ नहीं सकता था। उस समय घोड़ा अत्यंत क्रुद्ध था। कोठरी के दरवाजे तोड़ने में लगा हुआ था। उसकी भयंकर स्थिति देखकर लोगों ने समझाया कि वह इसे सुधारने के झंझट में न पड़े और वापिस चला जाए, पर रेरी अपनी बात पर अड़ा ही रहा। उसे विश्वास था कि वह किसी भी भयंकर जानवर को— इस घोड़े को भी अनुशासित कर सकता है।

रेरी सीधा घोड़े की कोठरी में निहत्था घुस गया। उसने उसकी पीठ और गरदन सहलाई और तीन घंटे तक उसके साथ बातें करता हुआ दुलारता रहा। जब वह घोड़े के साथ उसकी गरदन के बाल पकड़े कोठरी से बाहर आया तो दर्शकों ने उसे जादूगर कहा, पर वह यही कहता रहा कि, "यदि प्रेम को जादू कहा जाए तो ही उसे जादूगर कहलाना मंजूर है। उसके पास कोई मंत्र-तंत्र नहीं है।"

लार्ड डारचेस्टर इस सफलता पर भावविभोर हो गए। उनने घोड़े को उपहारस्वरूप रेरी को भेंट किया और साथ ही एक बड़ी धनराशि भी दी। विदाई के अवसर पर लार्ड महोदय ने कहा—”यदि रेरी की नीति मनुष्य जाति ने अपनाई होती, तो उसके ईसाई धर्म का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो जाता।”

महारानी विक्टोरिया ने रेरी की ख्याति सुनी तो उनने भी उसकी कला देखने की इच्छा प्रकट की। शाही निमंत्रण देकर उसे बुलाया गया। प्रदर्शन में रेरी के सामने एक ऐसा घोड़ा प्रस्तुत किया गया जो पहले तीन घुड़सवारों का कचूमर निकाल चुका था। रेरी उसकी कोठरी में निर्भयतापूर्वक घुस गया और सोलह मिनट बाद उस पर सवार होकर बाहर आया। दूसरे घोड़े को तो उसने दस मिनट में ही वशवर्त्ती कर लिया।

अब उसे एक अत्यंत खतरनाक ऐसे घोड़े का सामना करना था जिसने दो घुड़सवारों की पहले ही जान ले ली थी। रेरी घुड़साल में भीतर गया और भीतर से कुंडी बंद कर ली। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि, "जब तक वह कहे नहीं तब तक कोई उसे छेड़ने या दरवाजा खोलने की कोशिश न करे।"

घोड़ा अत्यधिक भयंकर था। महारानी सहित प्रतिष्ठित दर्शक रेरी के निहत्थे और एकाकी भीतर घुसने से बहुत चिंतित थे, पर वह घुसा सो घुसा ही रहा।   जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था अधीरता बढ़ती जा रही थी। जब पूरे तीन घंटे बीत गए और भीतर से कोई हलचल सुनाई न दी तो यही समझ लिया गया कि घोड़े ने रेरी को मार डाला। निदानस्वरुप, दरवाजा तोड़ने का आदेश हुआ। भीतर जो कुछ देखा गया उससे सभी स्तब्ध रह गए। घोड़ा फूस के ढेर पर सोया हुआ था और उसकी टाँग का तकिया लगाए रेरी भी खर्राटे भर रहा था। दोनों की नींद खुली। वे परम मित्र की तरह साथ-साथ अस्तबल से बाहर आए तो महारानी विक्टोरिया को अपनी आँखों पर विश्वास न हुआ। वे यह न समझ सकीं कि इतना खूँखार घोड़ा किस प्रकार इतनी जल्दी इतना नम्र बन सकता है।

रेरी ने अपनी कला का प्रदर्शन टैक्सास में किया। जिसमें दूर-दूर से दर्शक और पत्रकार आए थे। उसके सामने चार ऐसे घोड़े पेश किए गए जो जंजीरों से कसे रहते थे और चारों ही अपने मालिकों का खून कर चुके थे। रेरी पौने तीन घंटे सींखचे वाली कोठरियों में अकेला उनके साथ रहा और फिर चारों को अपने साथ खुले मैदान में ले आया। उसने घोड़ों को लेटने का आदेश दिया तो वे बिल्ली की तरह लेट गए। दर्शकों ने भारी हर्षध्वनि की।

एक बार तो उसने जंगली बारहसिंगों के एक जोड़े को पालतू कुत्तों जैसा बना लिया और वह उन्हें साथ लेकर प्रेम, दया और आत्मीयता के इस प्रत्यक्ष प्रभाव का प्रदर्शन करता हुआ गाँव-गाँव घूमा।

यों लोग उसे घोड़ों का शिक्षक या जादूगर भर मानते थे, पर वस्तुतः वह प्रेम का प्रयोक्तामात्र था। जो कुछ उसने किया, वह सिर्फ इसलिए कि सर्वसाधारण को आत्मीयता की शक्ति का थोड़ा-सा आभास मिल सके। इस महान मंतव्य की शिक्षा देने के लिए वह देश-देश में घूमा और उसने सर्वसाधारण को यही समझाया कि यदि प्रेम और करुणा की नीति को अपनाया जा सके तो न केवल सच्चे अर्थों में धर्मात्मा बना जा सकता है, वरन पारस्परिक विग्रह की समस्त समस्याओं को देखते-देखते सुलझाया जा सकता है।

रेरी अपने मिशन का प्रचार करने के लिये स्वीडन प्रशिया, मिश्र, फ्रांस, रूस, अमेरिका आदि अनेक देशों में गया और उसने वहाँ घोड़ों पर किए गए अपने प्रयोगों की चर्चा करते हुए प्रेम के परिणाम को जानने और उसे व्यावहारिक जीवन में अधिकाधिक मात्रा में प्रयुक्त करने की प्रेरणा दी। वह जहाँ भी गया, जनता ने उसका भरपूर स्वागत किया।

फ्रांस सरकार ने उसके कर्तृत्व की शोध करने और उसका निष्कर्ष निकालने के लिए एक आयोग नियुक्त किया। अमेरिका के राष्ट्रपति वुकेनन ने उसकी शिक्षापद्धति के नोट्स लेकर ऐसी पुस्तक लिखाई जिससे घोड़ों को सिखाने-सधाने में सहायता मिले। अश्व विज्ञान की वह पुस्तक अब भी बड़ी प्रामाणिक मानी जाती है।

राल्फ एमर्सन ने कहा था—"प्रेम की महत्ता के लिए विनिर्मित ईसाई धर्म के मूल सिद्धांत को रेरी ने जिस अनोखे ढंग से प्रतिपादित किया है, उससे सभ्यता के इतिहास में एक नए अध्याय का आरंभ हुआ है।"


First 11 13 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • जीवन की मूल प्रेरणा— कर्त्तव्य, कर्त्तव्य
  • प्रायश्चित्तो परावसुः
  • अज्ञानबंधन काटें— उन्मुक्त जीवन जिएँ
  • भगवान ईशु
  • ईश्वरप्राप्ति के लिए उपासना आवश्यक
  • क्षुद्रता छोड़ें— महानता की ओर बढ़ें
  • जल में रहकर भी उससे दूर
  • शरीर और मन को प्रभावित करने वाला जीवन-रस— हारमोन
  • यदि जीवन में बुद्धिमानी की कोई बात है
  • सिद्धि और सिद्धपुरुषों का स्तर
  • संत दादू को सीख (कहानी)
  • प्रेम और आत्मीयता का प्राणीमात्र पर प्रभाव
  • सच्चे अधिकारी
  • अनीति से समझौता नहीं
  • श्री रामकृष्ण परमहंस की सारगर्भित शिक्षाएँ
  • दरिद्र सेवा ही सच्ची सेवा है
  • रक्त-परिवर्तन एक अद्भुत, किंतु आवश्यक प्रक्रिया
  • प्रजापति की व्यथा (कहानी)
  • मृत्यु के लिए पहले से ही तैयारी करें
  • असंभव को संभव करने वाली महाशक्ति
  • Quotation
  • शीत की शक्ति समझें और उससे लाभ उठाएँ
  • विरानों को प्यार— अपनों का तिरस्कार, ऐसा क्यों?
  • भावनात्मक चेतना— जीवन की सर्वोपरि सत्ता
  • मंत्रों की चमत्कारी शक्ति के दो उद्गम स्रोत
  • Quotation
  • मनुष्य की समझदारी और नासमझी
  • कर्मफल की सुनिश्चितता समझें
  • समस्त सफलताओं का हेतु— मन
  • असली और नकली चमत्कारों का अंतर समझें
  • Quotation
  • अतींद्रिय ज्ञान की पृष्ठभूमि हर मस्तिष्क में मौजूद है
  • अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन
  • अदूरदर्शितायुक्त बुद्धिमत्ता— मूर्खता से भी बुरी
  • Quotation
  • पृथकता छोड़ें— सामूहिकता अपनाएँ
  • व्यक्तिवाद की तुच्छता छोड़कर समूहवाद की महानता का वरण
  • नारी अकेले ही सृष्टिक्रम चला सकती है
  • तुम्हारे स्वर्ग की अपेक्षा मुझे अपना यह मृत्युलोक प्रिय है
  • कुंडलिनी के षट्चक्र और उनकी सामर्थ्य
  • प्यार की फटकार (सदुक्ति)
  • अपनों से अपनी बात— महानता प्राप्त करने की दिशा में एक चरण आगे बढ़ाएँ
  • युगनिर्माण योजना (Kahani)
  • दिव्य सत्ता की झाँकी (Kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj