• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • याचना नहीं, प्रार्थना
    • अन्तः में प्रतिष्ठित आनन्द की गंगोत्री
    • सत्य को विवेक की कसौटी पर कसा जाय।
    • सोलन की बहुत ख्याति (kahani)
    • भगवान की समीपता और अनुकम्पा
    • धर्मात्मा उधर से निकले (kahani)
    • ईश्वर का अनुग्रह तपस्वी के लिए
    • शल्य विज्ञान के क्षेत्र में (kahani)
    • धर्म और तत्व-दर्शन की पृष्ठभूमि
    • आत्मिक ऊर्जा उत्पादन के लिए अनवरत संघर्ष
    • खाली हूजिए, आप लबालब भर जायेंगे।
    • दर्शन को भ्रष्ट न किया जाय।
    • आध्यात्मिकता बनाम यथार्थता
    • पीपल के पेड़ पर (kahani)
    • धर्म की उपेक्षा, अवमानना क्यों?
    • वास्तव में कुछ बनना है (kahani)
    • आत्मबोध का अभाव ही खिन्नता
    • जीवन दर्शन की विविध धाराएँ
    • व्यापारिक कार्यों में लगा रहता (kahani)
    • मानव के परिष्कार एवं उत्कर्ष की भावी सम्भावनाएँ
    • कलकत्ता में प्लेग (kahani)
    • “तंत्र विज्ञान” अलौकिक क्षमताओं से भरी पूरी विद्या
    • अमेरिकन कम्पनी ने अपने एजेंट भेजे (kahani)
    • नियामक सत्ता के सुनियोजित क्रियाकलाप
    • महात्मा टालस्टाय (kahani)
    • समष्टि एवं व्यष्टि में संव्याप्त एकरूपता
    • हृदय का श्रम (kahani)
    • मनुष्य हर परिस्थिति मैं ढल सकता है।
    • Quotation
    • विलक्षण विभूतियों से सम्पन्न यह जीव−जगत
    • तृतीय नेत्र की दिव्य क्षमता
    • अभिशप्त यान, वाहन एवं भवन
    • Quotation
    • भीतर वाले को सही करें।
    • Quotation
    • अन्तरिक्षीय आवागमन की सम्भावनाएँ
    • Quotation
    • नाद योग की साधना और सिद्धि
    • बीसवीं सदी के समाज की एक विडम्बना भरी कहानी
    • Quotation
    • क्या तीसरा विश्व युद्ध सन् 1985 में होगा?
    • Quotation
    • भगवद् भक्ति में दुराग्रह कैसा?
    • विधेयात्मक चिन्तन और स्वास्थ्य सुधार
    • चमत्कारों से युक्त यह जीवनक्रम एवं उसका मर्म
    • Quotation
    • विभीषिकाओं की काली घटाएं बरसने न पाएंगी।
    • ‘‘मनु-पुत्रों से’’
    • मनु-पुत्रों से (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Magazine - Year 1985 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


दर्शन को भ्रष्ट न किया जाय।

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 11 13 Last
मनुष्य ने पिछले एक लाख वर्ष में असाधारण उन्नति की है। यदि वह बन्दर की औलाद है तो भी अपने पूर्वजों की तुलना में कहीं आगे है। सुविधा साधनों की दृष्टि से भी और नीति आचरण की दृष्टि से भी। यदि किन्हीं गुत्थियों का समाधान करना है या प्रगति का अग्रिम पथ खोजना है तो भी संचित सभ्यता द्वारा उपलब्ध हुए निष्कर्षों का सहारा लेना पड़ेगा। सुविकसित मेधा और प्रज्ञा इस सम्बन्ध में आवश्यक सहायता कर सकती है। संचित तत्व दर्शन इतना निरर्थक नहीं है कि उसे कूड़े−करकट के ढेर में फेंक कर कीड़े−मकोड़ों के आचरण को प्रकृति प्रेरणा मानकर उसके अनुकरण की बात सोचनी पड़े। कुत्ता दूसरे कुत्ते के मुँह का ग्रास छीनने की कोशिश करता है। बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है तो हमें भी अपने पुरातन तत्व दर्शन को ठुकराकर इन्हीं हेय कृत्यों को प्रकृति का निर्देश मानने और उनका अनुकरण करने के लिए तत्पर होना चाहिए यह आवश्यक नहीं।

उदाहरण लिया जाय तो वह भी एकाँगी यह कहाँ का तर्क है? करोड़ों अरबों जीवधारियों में मात्र मछली ही बदनाम करने को क्यों रह गई। ढूँढ़ने हों तो ऐसे ही और भी उदाहरण मिल सकते हैं। भूखी सर्पिणी अण्डे बच्चों को खा जाती है। मकड़ी रति कर्म के उपरान्त थकान मिटाने के लिए मकड़े को ही दबोचकर उदरस्थ कर लेती है। यह उदाहरण मनुष्य जीवन की नीति निर्धारण करने वाला दर्शन विनिर्मित करते समय क्यों कर आदर्श बन सकते हैं? बौद्धिक और भावनात्मक दृष्टि से जो विकसित है उनके उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मनुष्य जीवन को अपेक्षाकृत अधिक विकसित करने के लिए नवीनतम दर्शन शास्त्र की उसके आधार पर संस्कृति प्रथा परम्परा की आधारशिला रखी जा सकती है। मछली का काना−कुबड़ा उदाहरण क्यों इसके लिए ढूँढ़ा जाय। विकसित जाति की मछलियाँ समुद्र के उन क्षेत्रों में प्रसव करने जाती हैं जहाँ मीठे पानी में अंडे बच्चे ठीक तरह पल सकें। ऐसे स्थान हजारों मील दूर होते हैं। इतनी लम्बी यात्रा वे अकेली नहीं करती। जिन नरों के साथ भी गर्भ धारण प्रयोजन के लिए क्रीड़ा−कल्लोल करती हैं, वह सरस प्रेमी समुदाय साथ होता है। गर्भिणी पर दुहरा तिहरा भार न पड़ें इसलिए प्रेमी समुदाय उनके लिए भोजन भी जुटाता रहता है और जब वे थकने लगती हैं तो यात्रा में सहारा भी देता है। उदाहरण देते समय ऐसे प्रसंगों को भुला देना उस एक उदाहरण को भी लँगड़ा−लूला कर देना है जो मनुष्य के मार्गदर्शन के लिए किसी प्रकार एक ढूँढ़ा गया है। बड़ा पेट छोटे की खुराक खा जाता है यह उदाहरण देने वालों को झड़ियों की रीति−नीति का भी उल्लेख करना चाहिए जो अपनी गाँठों में से नये−नये कोपल फोड़ती रहती हैं और एक के स्थान पर झाड़ियों का भरा−पूरा झुरमुट बना लेती हैं। यह खुराक खाना हुआ या अपने अंग अवयवों में से नई शाखा प्रशाखाएँ फोड़ते चलने और एक सुविस्तृत समुदाय बना लेने की सर्वथा विपरीत बात हुई?

स्वार्थपरता, आपाधापी, दुर्बलों का शोषण जैसे दुष्ट प्रयोजनों को अपने युग में मान्यता देनी है तो हिंस्र पशु−पक्षियों के उदाहरण अनेकों मिल सकते हैं। मनुष्यों में भी इस मार्ग पर चलने वाले, चोर, डाकू, हत्यारे क्रूर, नृशंसों, असुरों के नाम गिनाये जा सकते हैं। इसके लिए प्रकृति परम्परा की साक्षी देने की क्या आवश्यकता है? यदि इसी साक्षी समुदाय को तलाश किया जायेगा तो दो के स्थान पर दो हजार ऐसे मिल जायेंगे जो नीति, मर्यादा, सहानुभूति सहकार एवं सेवा का समर्थन कर रहे होंगे।

चींटी, दीमक और मधुमक्खी की भी बिरादरियाँ ऐसी हैं जिनका सारा क्रिया−कलाप सेवा और सहकार के आधार पर चलता है। मधु−मक्खियाँ निरन्तर श्रम करती हैं जो उपार्जन करती हैं वह सामूहिक सम्पत्ति की तरह जमा रखती हैं। चींटियाँ अण्डे बच्चों को जब इधर से उधर ले जाती हैं। उनके लिए खाद्य जुटाती हैं तो अपने पराये का भेदभाव भूल जाती हैं और सबके लिए सब काम करती हैं। दीमकों की प्रकृति भी ऐसी है। आपत्ति और आक्रमण के समय सब मिल−जुलकर सामना करती हैं। एक पर हुए हमले को सब अपने ऊपर हुआ आक्रमण मानती हैं और उस समूह युद्ध में इस बात की परवा नहीं करती कि किन्हें जान गँवानी पड़ी और उस सुरक्षा प्रयास में किनकी जान बची। इसे पूरी साम्यवादी व्यवस्था कहा जा सकता है।

चींटी की बुद्धिमत्ता असाधारण है वह गृह निर्माण शिल्प, शिशु पालन और अर्थ व्यवस्था में मनुष्य से किसी प्रकार पीछे नहीं है। वैज्ञानिक चकित हैं और यह खोज रहे हैं कि मनुष्य और चींटी के मस्तिष्कीय परमाणु कहीं एक ही जाति के तो नहीं हैं।

शाकाहारी पशुओं को कई बार हिंसकों का सामना करना पड़ता है। तब वे झुण्ड बनाकर सामना करते हैं। या दिशा विशेष में भागने के लिए एक नेतृत्व का अनुगमन करते हैं। पक्षियों के सम्बन्ध में भी यही बात है। जब मोर्चा जम जाता है तब आक्रान्ताओं को उस समय भाग खड़ा होने के अतिरिक्त और कोई चारा नहीं रहता। तब के लिए घात लगाते हैं जब कोई झुण्ड में बिछुड़ गया हो। बाज जैसे आक्रान्ताओं को देखकर चिड़ियाँ इकट्ठी हो जाती हैं और शोर का कुहराम ही नहीं करती वरन् खदेड़ने के लिए मिलिटरी जैसी मोर्चाबन्दी करती हैं। इस सामूहिक मोर्चेबन्दी में किसे क्षति पहुँची कौन बच गया, इसका ख्याल तक उस समुदाय में से किसी को नहीं रहता। यही नीति है जिसे अपनाने के कारण वे आक्रान्ताओं के बीच निरन्तर घिरी रहने पर भी हौसले बुलन्द रखती हैं और निर्भय का मस्त जीवन बिताती हैं।

जल पक्षियों में से कोई मादा मर जाय तो उसकी सहेलियाँ उन बच्चों को भी अपने ही बच्चे मान लेती हैं और इस तरह पालती हैं जिससे उन्हें माँ का अभाव न खटके। घोंसले में नये बच्चों के लिए जगह कम पड़ जाती है तो मिल−जुलकर इतनी जल्दी बना देती हैं कि अनाथ बच्चों को आश्रय रहित न रहना पड़े।

सिंह और सुअर की लड़ाई जिनने देखी है वे जानते हैं कि जंगली सुअर सिंह का सामना डट जाने पर पूरा गिरोह इकट्ठा होकर सामने अड़ जाता है और दाँतों की ऐसी करारी चोट करता है कि गरदन या पेट को चीरकर ही रख देता है। सुअर का शिकार बाघ और हाथी से भी महंगा पड़ता है। सूंड के ऊपर भाग से लटक कर सूंड चीर दे तो बात अलग है अन्यथा हाथी भी सूंड से ऐसी करारी चोट करते हैं कि शेर की कमर टूटे बिना नहीं रहतीं। यह एक दूसरे का सहकार है जिसके कारण वन्य पशुओं की बिरादरी घटने नहीं पाती। हिंस्र पशु दवा-घात लगाकर जब तक असंगठित, डरपोक और कमजोर हिरन आदि के सहारे पेट भरते हैं। कभी जंगली भैंसों का सामना पड़े तो शेर दुम दबाकर मूंछें नीची करके उस समय मोर्चा छोड़ने में ही अपनी खैर समझते हैं।

यह कुछ उदाहरण प्रस्तुत किये गये हैं जिसमें नवयुग का नवीन दर्शन गढ़ने वालों को अपनी भूल का पता चले कि केवल बड़ी मछली छोटी को निगल जाती है। इसी एक यदा−कदा घटित होने वाले सिद्धान्त को मनुष्य के लिए मार्गदर्शक नहीं बनाया जा सकता। वस्तुतः मछली माँस से अधिक शाक पर निर्भर करती है। जलाशयों में पाई जाने वाली हरियाली उसकी प्रधान खुराक है।

प्रकृति को मछली की साक्षी देकर मनुष्य के लिए यह मान्यता अपनाना उचित नहीं कि वह अपने से दुर्बलों का शोषण करे। जिसकी लाठी उसकी भैंस को न्यायानुमोदित सिद्ध करे। जंगल का कानून अपनाते हुए प्रगतिशीलता की दुहाई दे और यह कहे कि मनुष्य को समुन्नत और संसार को सुन्दर बनाने का यह तरीका है कि कमजोरों को जैसे बने वैसे सफाया करने की नीति अपनाई जाय। इसके लिए जीवन संघर्ष के आकर्षक सिद्धान्त की दुहाई देने की आवश्यकता नहीं है और न यह साबित करने की गुंजाइश ही रहेगी। आज बूढ़े बैल को कसाई खाने भेजने का अर्थशास्त्रीय औचित्य बताया जाता है तो कल बूढ़े बाप के सम्बन्धों में उसी नीति को अपनाने में क्या संकोच न रहेगा।

अनौचित्य और उसके दण्ड की परम्परा मिटाकर आज नया दर्शन गढ़ा जा रहा है। जीव के लिए संघर्ष और योग्यतम के चुनाव का नारा बुलन्द करते हुए यह मान्यता अभी भी समाज और व्यक्ति को भ्रष्ट कर रही है, अगले दिनों इसके और भी अनर्थकारी परिणाम सामने होंगे।

First 11 13 Last


Other Version of this book



Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • याचना नहीं, प्रार्थना
  • अन्तः में प्रतिष्ठित आनन्द की गंगोत्री
  • सत्य को विवेक की कसौटी पर कसा जाय।
  • सोलन की बहुत ख्याति (kahani)
  • भगवान की समीपता और अनुकम्पा
  • धर्मात्मा उधर से निकले (kahani)
  • ईश्वर का अनुग्रह तपस्वी के लिए
  • शल्य विज्ञान के क्षेत्र में (kahani)
  • धर्म और तत्व-दर्शन की पृष्ठभूमि
  • आत्मिक ऊर्जा उत्पादन के लिए अनवरत संघर्ष
  • खाली हूजिए, आप लबालब भर जायेंगे।
  • दर्शन को भ्रष्ट न किया जाय।
  • आध्यात्मिकता बनाम यथार्थता
  • पीपल के पेड़ पर (kahani)
  • धर्म की उपेक्षा, अवमानना क्यों?
  • वास्तव में कुछ बनना है (kahani)
  • आत्मबोध का अभाव ही खिन्नता
  • जीवन दर्शन की विविध धाराएँ
  • व्यापारिक कार्यों में लगा रहता (kahani)
  • मानव के परिष्कार एवं उत्कर्ष की भावी सम्भावनाएँ
  • कलकत्ता में प्लेग (kahani)
  • “तंत्र विज्ञान” अलौकिक क्षमताओं से भरी पूरी विद्या
  • अमेरिकन कम्पनी ने अपने एजेंट भेजे (kahani)
  • नियामक सत्ता के सुनियोजित क्रियाकलाप
  • महात्मा टालस्टाय (kahani)
  • समष्टि एवं व्यष्टि में संव्याप्त एकरूपता
  • हृदय का श्रम (kahani)
  • मनुष्य हर परिस्थिति मैं ढल सकता है।
  • Quotation
  • विलक्षण विभूतियों से सम्पन्न यह जीव−जगत
  • तृतीय नेत्र की दिव्य क्षमता
  • अभिशप्त यान, वाहन एवं भवन
  • Quotation
  • भीतर वाले को सही करें।
  • Quotation
  • अन्तरिक्षीय आवागमन की सम्भावनाएँ
  • Quotation
  • नाद योग की साधना और सिद्धि
  • बीसवीं सदी के समाज की एक विडम्बना भरी कहानी
  • Quotation
  • क्या तीसरा विश्व युद्ध सन् 1985 में होगा?
  • Quotation
  • भगवद् भक्ति में दुराग्रह कैसा?
  • विधेयात्मक चिन्तन और स्वास्थ्य सुधार
  • चमत्कारों से युक्त यह जीवनक्रम एवं उसका मर्म
  • Quotation
  • विभीषिकाओं की काली घटाएं बरसने न पाएंगी।
  • ‘‘मनु-पुत्रों से’’
  • मनु-पुत्रों से (kavita)
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj