• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • अपने भाग्य विधाता हम स्वयं
    • मुक्ति के लिए संसार से पलायन क्यों?
    • विशेष लेख - युगान्तरीय चेतना के उद्गम केन्द्र से सम्बन्ध जोड़ें
    • नये युग के नये आधार व नये पंचशील
    • डाकू बना महात्मा
    • स्वजनों के माध्यम से त्रिकालदर्शी बनें
    • गायत्री महामंत्र में निहित रोगोपचार की शक्ति सामर्थ्य
    • प्राण प्रवाह के सुनियोजन से चिरयौवन
    • वातावरण की महिमा गायी ऋषियों और मनीषियों ने
    • Quotation
    • पूर्णतत्व की प्राप्ति का एक ही राजपथ
    • पक्षी को छाया नहीं फल लागे अति दूर (Kahani)
    • अशिष्टता को शिष्टता से जीता
    • हजरत लुकमान (Kahani)
    • “सतयुग की वापसी” शुरुआत ऐसे होगी
    • Quotation
    • खतरों से डरे या उनसे जूझें?
    • धूर्त कौवा (Kahani)
    • अंतर्जगत का देवासुर संग्राम ही अष्टांग योग का प्रत्याहार
    • संपत्ति का सदुपयोग (Kahani)
    • अविज्ञात को जगाने के लिए मस्तिष्क खुला रखें
    • बड़प्पन के प्रदर्शन में घाटा ही घाटा
    • Quotation
    • मनोरोग – हमारी अपनी ही उपज
    • वृत्तियों का परिमार्जन, व्यक्तित्व का उदात्तीकरण
    • आत्मविश्वास बढ़ाने की एकमात्र कुँजी
    • जीवित रहने की इच्छा (Kahani)
    • क्या सचमुच ईसा कभी भारत आए थे?
    • अपना व्यक्तित्व प्रभावशाली बनायें
    • अंतस् की गंगोत्री देती है, सच्चा सुख व संतोश
    • विवाद होने तक इन्तजार करो (Kahani)
    • नैतिक अवमूल्यन व हम सबके दायित्व
    • प्रतिभा और योग्यता (Kahani)
    • सुखी बनने के लिए जीवन कला का शिक्षण
    • Quotation
    • वंदनीया मातु को संदेश हमारा
    • वंदनीया मातु को संदेश हमारा (Kavita)
    • तरने चला सकल संसार
    • तरने चला सकल संसार (Kavita)
    • नारी उत्कर्ष की सुखद संभावनाओं से भरा गंगावतरण
    • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी- - आध्यात्मिक कायाकल्प की एक ही शर्त-पात्रता संवर्धन
    • अपनों से अपनी बात- - पराशक्ति का अवतरण अभिषेक अनुष्ठान
    • नवयुग से संबंधित पूज्यवर के उद्गार
    • VigyapanSuchana
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • अपने भाग्य विधाता हम स्वयं
    • मुक्ति के लिए संसार से पलायन क्यों?
    • विशेष लेख - युगान्तरीय चेतना के उद्गम केन्द्र से सम्बन्ध जोड़ें
    • नये युग के नये आधार व नये पंचशील
    • डाकू बना महात्मा
    • स्वजनों के माध्यम से त्रिकालदर्शी बनें
    • गायत्री महामंत्र में निहित रोगोपचार की शक्ति सामर्थ्य
    • प्राण प्रवाह के सुनियोजन से चिरयौवन
    • वातावरण की महिमा गायी ऋषियों और मनीषियों ने
    • Quotation
    • पूर्णतत्व की प्राप्ति का एक ही राजपथ
    • पक्षी को छाया नहीं फल लागे अति दूर (Kahani)
    • अशिष्टता को शिष्टता से जीता
    • हजरत लुकमान (Kahani)
    • “सतयुग की वापसी” शुरुआत ऐसे होगी
    • Quotation
    • खतरों से डरे या उनसे जूझें?
    • धूर्त कौवा (Kahani)
    • अंतर्जगत का देवासुर संग्राम ही अष्टांग योग का प्रत्याहार
    • संपत्ति का सदुपयोग (Kahani)
    • अविज्ञात को जगाने के लिए मस्तिष्क खुला रखें
    • बड़प्पन के प्रदर्शन में घाटा ही घाटा
    • Quotation
    • मनोरोग – हमारी अपनी ही उपज
    • वृत्तियों का परिमार्जन, व्यक्तित्व का उदात्तीकरण
    • आत्मविश्वास बढ़ाने की एकमात्र कुँजी
    • जीवित रहने की इच्छा (Kahani)
    • क्या सचमुच ईसा कभी भारत आए थे?
    • अपना व्यक्तित्व प्रभावशाली बनायें
    • अंतस् की गंगोत्री देती है, सच्चा सुख व संतोश
    • विवाद होने तक इन्तजार करो (Kahani)
    • नैतिक अवमूल्यन व हम सबके दायित्व
    • प्रतिभा और योग्यता (Kahani)
    • सुखी बनने के लिए जीवन कला का शिक्षण
    • Quotation
    • वंदनीया मातु को संदेश हमारा
    • वंदनीया मातु को संदेश हमारा (Kavita)
    • तरने चला सकल संसार
    • तरने चला सकल संसार (Kavita)
    • नारी उत्कर्ष की सुखद संभावनाओं से भरा गंगावतरण
    • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी- - आध्यात्मिक कायाकल्प की एक ही शर्त-पात्रता संवर्धन
    • अपनों से अपनी बात- - पराशक्ति का अवतरण अभिषेक अनुष्ठान
    • नवयुग से संबंधित पूज्यवर के उद्गार
    • VigyapanSuchana
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 1994 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


अंतर्जगत का देवासुर संग्राम ही अष्टांग योग का प्रत्याहार

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 18 20 Last
चिंतन पर आसुरी सत्ता के आक्रमण का प्रतिकार अष्टांग योग में “प्रत्याहार” नाम से जाना जाता है। यह नंदिन जीवन में अनिवार्य रूप से सबके द्वारा संपन्न की जाने वाली एक प्रक्रिया है, अन्यथा अवांछनीय तत्व चढ़ाई करके अपने स्वतत्व अधिकार का ही अपहरण करते रहेंगे। देवता सदैव शांतिप्रिय और नीतिवान माने जाते हैं। वे परमार्थ-परोपकार में ही लगे रहते हैं व उसी की प्रेरणा देते हैं। व्यक्तित्व उत्कृष्ट व देवत्वमय बनाते हैं तो भी आसुरी तत्व देवत्व को कभी चैन से नहीं बैठने देते। कोई दोष या कारण न होने पर भी वे अवसर पाते ही आक्रमण करते रहते हैं। क्षमा और सहनशीलता के सहारे बात टालते रहने पर भी काम नहीं चलता। तब उन्हें प्रत्याक्रमण की योजना बनानी पड़ती हैं और वे विभिन्न क्षेत्र में प्रत्याहार द्वारा असुरता के आक्रमण से लड़ा जाता है।

आततायी आतंककारी हर क्षेत्र में भरे पड़े हैं। घात लगाने से चूकते नहीं। आवश्यक नहीं कि वे खून खच्चर वाली लड़ाई ही लड़ें। दूसरा और भी एक तरीका है जिसमें बाहर से आघात के चिन्ह दिखाई नहीं हैं पड़ते पर भीतर रक्त चूस लिया जाता है। रोगों के विषाणु यही करते हैं वे क्षय जैसे रोगों के रूप में प्रवेश करते हैं। चुपके-चुपके अपने वंश बढ़ाते रहते हैं और कुछ ही समय में समूचे शरीर पर अधिकार प्राप्त कर लेते हैं। तब मरण के अतिरिक्त और कोई मार्ग नहीं रह जाता। मजबूत शहतीर में घुन लग जाने से वह भीतर ही भीतर उसे खोखला करता रहता है। एक दिन ऐसा आ जाता है कि जरा सा धक्का लगने पर वह खोखला शहतीर जमीन पर पसर जाता है सड़ जाता है।

इसी प्रकार कुविचारों की विचारों एक वर्ग है जो कल्पना क्षेत्र में उतरता है। देर तक मानस पक्का करने के कारण वह ललक लालसा का छद्म वेष धारण करता है और विचारों को कार्य रूप में परिणित होने के लिए विवश कर देता है। वासनाएँ, कामनाएँ, लिप्साएँ, बीज रूप में विचार क्षेत्र में अंकुर उगाती हैं। उन्हें पोषण मिलते रहने पर तेजी से बढ़ती है। और अमरबेल की तरह समूचे जीवन को अपनी पकड़ में कस लेती हैं। कोई कृत्य अनायास ही नहीं बन पड़ता उसकी भूमिका लंबे समय से मनःक्षेत्र में अपना बाना बुनती रहती है। जड़ें पकड़ लेने पर पौधा मजबूत हो जाता है। तब यह उखड़ने में नहीं आता है। अंकुर उगते समय उसे सरलता पूर्वक चौथ कर हटाया जाता है। पर यदि पुष्ट होते रहकर गहराई तक जड़े प्रवेश कर लेने पर उसे उखाड़ना सरल नहीं होता। कुविचारों के संबंध में तो वस्तुतः यही होता है सद्विचार तो प्रयत्न पूर्वक उगाने बढ़ाने पड़ते हैं और दुष्प्रवृत्तियां कटीले बबूल की तरह कही भी जम जाती है और खाद पानी की परवाह किये बिना अपने आप बढ़ते रहते हैं। पीपल को परिपक्व होने में वर्षा का समय चाहिए और बबूल तो कुछ ही महीनों में चुभने वाले काँटों से लद जाता है। कुविचार भी प्रायः ऐसे ही होते हैं।

जीवन को उज्ज्वल उत्कृष्ट बनाना हो तो उसके लिए स्वाध्याय, सत्संग, चिंतन, मनन आदि का आश्रय लेना पड़ता है। अच्छे वातावरण और संपर्क के साथ जुड़ना हो तो दुष्प्रवृत्तियां खर पतवार की तरह हर खेत में उगी रहती हैं थ्ब्न्ज्ञ प्ज्ञन्भ् क् भी हरियाली है। जलकुँभी की तरह उन्हें कभी भी जलाशय में छा जाने में देर नहीं लगती। व्यक्तियों का समुदाय अवाँछनीय प्रवृत्तियों से भरा पड़ा है। कुकृत्यों का सर्वत्र प्रचलन है। उनकी छूत रास्ता चलतों को लगती चली जाती है।

इनका प्रतिकार न किया जाय तो अवाँछनीयताएँ टिड्डे की तरह बढ़ती है। मकड़ी, मच्छरोँ की तरह पनपती है और अपनी चपेट में उन्हें भी ले लेती है, जो चैन से रहने के इच्छुक है जो किसी को नहीं सताते। इतने पर भी वे मात्र बच्चे इसलिए नहीं रह सकते कि सज्जनता निभाते हैं, किसी को त्रास नहीं पहुँचाते हैं। खटमल, पिस्सू, जुँए, चूहे सभी तेजी के साथ बढ़ते हैं कि यदि उनकी रोकथाम के बारे में न सोचा जाय तो उनकी मन्द गति आक्रमण भी आस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर देता है। चोर उचक्कों से बेखबर रहा जाय तो कही भी जेब कट सकती है। घर के पिछवाड़े कही भी सेंध लगती है। स्वयं चोर न होना अच्छी बात है। पर इतने भर से चोरों के हथकंडे रुक नहीं सकते। सतर्कता को लेकर चौकीदार तक प्रबंध करने पर ही अपने सामान को बचाया जा सकता है।

कुविचार, कुकुरमुत्ते की तरह बिना बोये उगते हैं। जन्म जन्माँतरों के कुसंस्कार तनिक सी नमी पाते ही उद्भिजों की तरह उपज पड़ते हैं। सुखी घास की जड़ पहली वर्षा होते ही धरती पर फैल जाती है। कूड़ा-करकट हवा के साथ उड़ कर कही से भी घर के आँगन में आकर घुस जाता है। इस आधार पर उत्पन्न होते रहने वाली गंदगी को बुहारी से बुहारने, पानी से धोने के अतिरिक्त और कुछ भी काम करने पड़ते हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में इसी प्रकार के प्रयत्नों को “प्रत्याहार” या “प्रतिकार” कहते हैं। कुविचारों से जूझने के लिए सद्विचारों को ऐसी पुलिस फौज की व्यवस्था करनी पड़ती है जो आक्रमणों को देखते ही उनसे भिड़ पड़े। ऐसी बहादुरी से लड़े कि दुश्मन के पैर उखाड़ कर ही दम ले। लाठी का जवाब लाठी से, घूंसे का जवाब घूंसे से दिया जाता है। विष की औषधि विष बताई गयी है। कुविचारों को कुकर्म के रूप में परिणत होने से पहले उनके छत्ते में पलने वाले विषैले डंक वाली बर्रे की बढ़त बंद करनी चाहिए। सड़े जानवर के बिच्छू पनपे उससे पहले ही उस सड़ांध को हटा कर दूर पहुँचा देना चाहिए।

मन को जन्म जन्मान्तरों के कुसंस्कारिता और वातावरण से भरी पूरी अवाँछनीयता किसी भी क्षण छूत की बीमारी की तरह आक्रमण कर सकती है। इसलिए अच्छा है कि समय से पहले रोकथाम कर ली जाय। लक्षण उभरने लगे तब तो उपेक्षा बरतनी ही नहीं चाहिए। प्रतिरोध के लिए जो आवश्यक हो उसे अविलंब करना चाहिए और में पूरी कठोरता बरतनी चाहिए।

कुविचार तब पनपते हैं जब उन्हें विरोध का सामना नहीं करना पड़ता? जहाँ सुरक्षा की दीवार कमजोर दिखती है। कच्चे मोर्चे पर दुश्मन हमला करता है। यदि सुरक्षा पंक्ति समय रहते मजबूत कर ली जाय, सद्विचारों का भण्डार इतना भर लिया जाय कि उस भरी तिजोरी में कुविचारों को कही प्रवेश ही न मिल सके। यदि किसी प्रकार सीमा तक वे घुस ही पड़े तो उपेक्षा बरतने, जो हो रहा हो उसे होते रहने की ढील देनी ही नहीं चाहिए। खूनी साँड़ सामने से दौड़ा आ रहा हो तो दो ही प्रतिकार है एक तो लाठी लेकर उसे खदेड़ा जाय या भागकर किसी ऐसी आड़ में छिपा जाय कि उसके पैने सींगों से बचाव हो सके। कुकर्म का अवसर चुका देना भाग खड़े होने में बुद्धिमता है। पर यदि संभव हो तो कुविचारों को सद्विचारों के पक्षधर तर्कों, तथ्यों, प्रमाणों, उदाहरणों से इस प्रकार चुनौती देनी चाहिए कि उन्हें हार ही माननी पड़े। भविष्य के लिए निर्लिप्तता अर्जित होने का यही चिर स्थायी तरीका है। कुविचारों को बार बार परास्त करके उन्हें दुष्कर्मों के रूप में परिणत होते देने के पहले ही यदि प्रतिकार के लिए कमर कस ली जाय तो समझना चाहिए कि भविष्य को अंधकार की गर्त में गिरने वाले कुचक्र से पीछा छूटा।

कोई अचानक कुकर्मी नहीं होता। उस पर पहले ही कुविचारों का आक्रमण होता है। इन उगते लक्षणों को देखते ही सतर्क हो जाना चाहिए। उन्हें उपेक्षा का प्रश्रय नहीं मिलने देना चाहिए। समर्थन जैसा कुछ सोचने लगने पर उसे तिल का तार बनाते देर नहीं लगती जिसके मन में अचिन्त्य चिंतन आश्रय पाता है उसे उस स्थिति तक पहुँचने में देर नहीं लगती जिसमें दुर्व्यसनों का, दुष्प्रवृत्तियों का घेरा घिरता चला जाय और फिर उसे शिकंजे से छुटकारा पा सकना कठिन हो जाय।

गीता का महाभारत मात्र द्वापर में कुरुक्षेत्र के मैदान में ही नहीं लड़ा गया था। उसे हर व्यक्ति को अपने चिंतन और चरित्र की आत्म रक्षा के लिए हर किसी को निरंतर लड़ना पड़ता है। अर्जुन को शिथिल पड़ते देखकर कृष्ण ने उसे युद्ध रत होने के लिए प्रोत्साहित किया। उस प्रोत्साहन का तत्व दर्शन ही गीता ज्ञान है। यह जीवन में विजय श्री वरण करने का पहला चरण है। इस प्रत्याहार, परिष्कार में संघर्षरत होने का साहस दिखाए बिना कोई उस स्थिति तक नहीं पहुँच सकता जिसमें अंतरात्मा को परमात्मा में पहुँचाने का लक्ष्य प्रतीत होता है। जिसमें लौकिक प्रगति और प्रमाणिकता का श्रेय सम्मान एवं संतोष भरा दैवी अनुदान भी सम्मिलित है।

First 18 20 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • अपने भाग्य विधाता हम स्वयं
  • मुक्ति के लिए संसार से पलायन क्यों?
  • विशेष लेख - युगान्तरीय चेतना के उद्गम केन्द्र से सम्बन्ध जोड़ें
  • नये युग के नये आधार व नये पंचशील
  • डाकू बना महात्मा
  • स्वजनों के माध्यम से त्रिकालदर्शी बनें
  • गायत्री महामंत्र में निहित रोगोपचार की शक्ति सामर्थ्य
  • प्राण प्रवाह के सुनियोजन से चिरयौवन
  • वातावरण की महिमा गायी ऋषियों और मनीषियों ने
  • Quotation
  • पूर्णतत्व की प्राप्ति का एक ही राजपथ
  • पक्षी को छाया नहीं फल लागे अति दूर (Kahani)
  • अशिष्टता को शिष्टता से जीता
  • हजरत लुकमान (Kahani)
  • “सतयुग की वापसी” शुरुआत ऐसे होगी
  • Quotation
  • खतरों से डरे या उनसे जूझें?
  • धूर्त कौवा (Kahani)
  • अंतर्जगत का देवासुर संग्राम ही अष्टांग योग का प्रत्याहार
  • संपत्ति का सदुपयोग (Kahani)
  • अविज्ञात को जगाने के लिए मस्तिष्क खुला रखें
  • बड़प्पन के प्रदर्शन में घाटा ही घाटा
  • Quotation
  • मनोरोग – हमारी अपनी ही उपज
  • वृत्तियों का परिमार्जन, व्यक्तित्व का उदात्तीकरण
  • आत्मविश्वास बढ़ाने की एकमात्र कुँजी
  • जीवित रहने की इच्छा (Kahani)
  • क्या सचमुच ईसा कभी भारत आए थे?
  • अपना व्यक्तित्व प्रभावशाली बनायें
  • अंतस् की गंगोत्री देती है, सच्चा सुख व संतोश
  • विवाद होने तक इन्तजार करो (Kahani)
  • नैतिक अवमूल्यन व हम सबके दायित्व
  • प्रतिभा और योग्यता (Kahani)
  • सुखी बनने के लिए जीवन कला का शिक्षण
  • Quotation
  • वंदनीया मातु को संदेश हमारा
  • वंदनीया मातु को संदेश हमारा (Kavita)
  • तरने चला सकल संसार
  • तरने चला सकल संसार (Kavita)
  • नारी उत्कर्ष की सुखद संभावनाओं से भरा गंगावतरण
  • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी- - आध्यात्मिक कायाकल्प की एक ही शर्त-पात्रता संवर्धन
  • अपनों से अपनी बात- - पराशक्ति का अवतरण अभिषेक अनुष्ठान
  • नवयुग से संबंधित पूज्यवर के उद्गार
  • VigyapanSuchana
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj