• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • सत्य की साधना
    • ध्यान-साधना की सिद्धि की सात कसौटियाँ
    • मनःस्थिति के अनुरूप ही चुनाव (kahani)
    • दर्द का रसायन शास्त्र एवं निवारण की रीति-नीति
    • अंततः भुगतना ही पड़ा (kahani)
    • सद्गुरु का स्मरण
    • कर्त्तव्य की परिधि (kahani)
    • भवबंधनों से मुक्ति ब्रह्मवर्चस की प्राप्ति
    • केकड़े को यह समझ आई (kahani)
    • अनिर्वचनीय है गौ माता की महिमा
    • खड्ड में गिरा और मर गया (kahani)
    • विचारहीनता का आसन्न संकट
    • निपट गया तो अच्छा ही हुआ (kahani)
    • काश! अपनी जीवात्मा को भी वह सुयोग मिले
    • दोनोँ ही स्तरों पर महान बने (kahani)
    • गायत्री साधना के दिव्य लाभ
    • झोली का प्रासाद लेने आते (kahani)
    • नई दुनिया में अब चलेंगे संघबद्ध प्रयास
    • गाँधी को बापू बना दिया (kahani)
    • कब जागेंगे हमारे पुरोधा-बाल साहित्यकार
    • पैसे चुकाकर वापस लौटे (kahani)
    • समृद्धि का एकमेव आधार- ग्रामोत्थान
    • सुखदा मणि (kahani)
    • मातृसत्ता का अवतरण एवं महाप्रयाण दिवस आइये इस वेला में विश्वमाता के ममत्व की अनुभूति करें
    • सच्ची धर्मनिष्ठा (kahani)
    • देवसंस्कृति एवं पर्यटन
    • मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है (kahani)
    • आश्विन नवरात्रि (26/9/2003 से) - शक्ति आराधना की है यह वेला
    • हमारे सामने ही गा लो (kahani)
    • आयुर्वेद-7 - क्वाथ चिकित्सा द्वारा जटिल रोगों का सरल उपचार-2
    • शिष्य संजीवनी-3 - गुरुचेतना के प्रकाश में स्वयं को परखें
    • नोबेल पुरस्कार भी मिला (kahani)
    • अंतर्जगत की यात्रा-विज्ञान-सच्चा वैराग्य तो प्रभु दर्शन के बाद ही आता है
    • सर्वथा असफल रहा (kahani)
    • गुरुगीता-14-गुरुकृपा ने बनाया महासिद्ध
    • प्रभाव समाज पर नहीं पड़ता? (kahani)
    • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी - आध्यात्म साधना का मर्म-2
    • ज्ञान-दीक्षा का साहस करूंगा (kahani)
    • युगगीता-47- - 'महावाक्य' से समापन होता है कर्म संन्यास योग की व्याख्या का
    • VigyapanSuchana
    • चेतना की शिखर यात्रा-11 - द्धिडडडड के मार्ग पर संकल्प-3
    • गुरुकथामृत - 47 (महाप्रयाण दिवस-मातृसत्ता) - कष्ट सहकर माताजी भावना की पूँजी जीवन भर लुटाती रहीं
    • अपनों से अपनी बात - इस वर्ष के क्षेत्रीय कार्यक्रमों का योजनाबद्ध स्वरूप
    • महानता की पहचान
    • महानता की पहचान (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • सत्य की साधना
    • ध्यान-साधना की सिद्धि की सात कसौटियाँ
    • मनःस्थिति के अनुरूप ही चुनाव (kahani)
    • दर्द का रसायन शास्त्र एवं निवारण की रीति-नीति
    • अंततः भुगतना ही पड़ा (kahani)
    • सद्गुरु का स्मरण
    • कर्त्तव्य की परिधि (kahani)
    • भवबंधनों से मुक्ति ब्रह्मवर्चस की प्राप्ति
    • केकड़े को यह समझ आई (kahani)
    • अनिर्वचनीय है गौ माता की महिमा
    • खड्ड में गिरा और मर गया (kahani)
    • विचारहीनता का आसन्न संकट
    • निपट गया तो अच्छा ही हुआ (kahani)
    • काश! अपनी जीवात्मा को भी वह सुयोग मिले
    • दोनोँ ही स्तरों पर महान बने (kahani)
    • गायत्री साधना के दिव्य लाभ
    • झोली का प्रासाद लेने आते (kahani)
    • नई दुनिया में अब चलेंगे संघबद्ध प्रयास
    • गाँधी को बापू बना दिया (kahani)
    • कब जागेंगे हमारे पुरोधा-बाल साहित्यकार
    • पैसे चुकाकर वापस लौटे (kahani)
    • समृद्धि का एकमेव आधार- ग्रामोत्थान
    • सुखदा मणि (kahani)
    • मातृसत्ता का अवतरण एवं महाप्रयाण दिवस आइये इस वेला में विश्वमाता के ममत्व की अनुभूति करें
    • सच्ची धर्मनिष्ठा (kahani)
    • देवसंस्कृति एवं पर्यटन
    • मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है (kahani)
    • आश्विन नवरात्रि (26/9/2003 से) - शक्ति आराधना की है यह वेला
    • हमारे सामने ही गा लो (kahani)
    • आयुर्वेद-7 - क्वाथ चिकित्सा द्वारा जटिल रोगों का सरल उपचार-2
    • शिष्य संजीवनी-3 - गुरुचेतना के प्रकाश में स्वयं को परखें
    • नोबेल पुरस्कार भी मिला (kahani)
    • अंतर्जगत की यात्रा-विज्ञान-सच्चा वैराग्य तो प्रभु दर्शन के बाद ही आता है
    • सर्वथा असफल रहा (kahani)
    • गुरुगीता-14-गुरुकृपा ने बनाया महासिद्ध
    • प्रभाव समाज पर नहीं पड़ता? (kahani)
    • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी - आध्यात्म साधना का मर्म-2
    • ज्ञान-दीक्षा का साहस करूंगा (kahani)
    • युगगीता-47- - 'महावाक्य' से समापन होता है कर्म संन्यास योग की व्याख्या का
    • VigyapanSuchana
    • चेतना की शिखर यात्रा-11 - द्धिडडडड के मार्ग पर संकल्प-3
    • गुरुकथामृत - 47 (महाप्रयाण दिवस-मातृसत्ता) - कष्ट सहकर माताजी भावना की पूँजी जीवन भर लुटाती रहीं
    • अपनों से अपनी बात - इस वर्ष के क्षेत्रीय कार्यक्रमों का योजनाबद्ध स्वरूप
    • महानता की पहचान
    • महानता की पहचान (kavita)
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Magazine - Year 2003 - Version 2

Media: TEXT
Language: HINDI
SCAN TEXT


सद्गुरु का स्मरण

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 5 7 Last
राजगृह नगर प्रायः भगवान् तथागत के श्री चरणों के स्पर्श से पावन होता रहता था। नगरवासियों में भगवान् के प्रति सहज प्रीति थी। वे सब उठते, बैठते एक-दूसरे से मिलने पर ‘नमो बुद्धस्स’ कहकर तथागत का स्मरण कर लेते थे। इस नगर में दो बालकों की मित्रता बड़ी चर्चित थी। सुवीर और सुयश यही नाम थे उनके। किशोरवय के ये दोनों बालक भाँति-भाँति के खेल-खेला करते। अचरज की बात यह थी सुयश हमेशा जीतता था और सुवीर हमेशा हार जाता। इसमें सबसे अचरज तो इस बात का था कि जो सदा जीतता था, वह हारने वाले से सभी दृष्टियों से कमजोर था।

सुवीर ने अपने जीतने के लिए सभी उपाय किये। खेलने का ज्यादा अभ्यास किया, परन्तु सफलता न मिली। लेकिन परिणाम पहले की ही भाँति बना रहा। सुवीर को इस बात की भारी चिन्ता था कि आखिरकार सुयश के लगातार जीतने का कारण क्या है? हाँ एक बात सुयश में बड़े ही साफ तौर पर नजर आती थी, कि वह आश्चर्यजनक ढंग से शान्त रहता था। उसमें जीत के लिए कभी कोई आतुरता नहीं झलकती थी। उसमें जीतने के लिए कभी कोई आग्रह नहीं था। वह बस खेलता था, सम्पूर्ण मनोयोग से किन्तु अनाग्रह से।

कोई फलाकाँक्षा नहीं थी उसमें। इसे देखकर ऐसा लगता था, जैसे वह अपने आप में केन्द्रित है, स्वयं में ठहरा हुआ है। उसमें एक अनोखी गहराई थी। वह ओछा नहीं था, न ही उसमें कोई छिछलापन था। उसके अंतस् में जैसे कोई लौ निष्कम्प जलती थी। उसके चारों ओर एक प्रसादपूर्ण प्रभामण्डल था। शायद इसीलिए बार-बार हारने पर भी सुवीर उसका शत्रु न बन पाया था। उसकी मित्रता कायम थी। सुयश चाहे जितनी बार जीतता, परन्तु उसमें कभी कोई अहंता न आती थी। जीतना जैसे उसके लिए कुछ खास था ही नहीं। खेलना ही उसके लिए सब कुछ था, फिर जीतें या हारें, इससे उसको कोई प्रयोजन नहीं था। फिर भी वह जीतता था।

सुवीर, सुयश के प्रत्येक व्यवहार को बारीकी से देखता था। इस क्रम में उसने देखा कि सुयश प्रत्येक खेल शुरू करने से पहले आँख बन्द करके एक क्षण को निस्तब्ध हो जाता था। कुछ इस तरह जैसे कि सारा संसार रुक गया हो। हाँ वह अपने होठों में जरूर कुछ बुदबुदाता था। जैसे कि वह कोई प्रार्थना कर रहा हो या कि फिर कोई मंत्रोच्चार करता हो अथवा अपने ईष्ट का स्मरण कर रहा हो।

अन्ततः एक दिन सुवीर ने सुयश से यह रहस्य पूछा- प्रिय मित्र, तुम खेल शुरू करने से पहले यह क्या करते हो? हर खेल शुरू होने से पहले तुम किस दुनिया में खो जाते हो। सुयश ने कहा- प्रिय मित्र! मैं तो बस भगवान् का स्मरण करता हूँ। ‘नमो बुद्धस्स’ का पाठ करता हूँ। शायद इसीलिए मैं जीत जाता हूँ। परन्तु मुझे हर बार-हर समय यही लगता है कि यह जीत मेरी नहीं, भगवान् की है। मैं नहीं जीत रहा, भगवान् जीत रहे हैं।

सुयश की बातें सुनकर उस दिन से सुवीर ने भी नमो बुद्धस्स का पाठ शुरू कर दिया। हालाँकि उसे पहले से कोई अभ्यास नहीं था, फिर भी उसे इसमें धीरे-धीरे रस आने लगा। शुरुआत तो तोता रटन्त से ही हुई थी, पर मंत्रोच्चार के परिणाम मन पर दिखाई देने लगे। गहराई में न सही पर सतह पर इसके स्पष्ट फल दिखाई देने लगे। वह थोड़ा शान्त होने लगा। उसकी उच्छृंखलता कम होने लगी। थोड़ा छिछलापन कम होने लगा। उसकी हार की पीड़ा कम होने लगी। जीतने की महत्त्वाकाँक्षा भी थम सी गयी। खेल बस खेलने के लिए है, ऐसा भाव उसमें जागने लगा।

भगवान् के स्मरण में वह अनजाने ही अपनी अन्तश्चेतना में डूबने लगा। शुरू तो किया था इसलिए कि खेल में जीत जाऊँ। लेकिन धीरे-धीरे जीत-हार की बात ही बिसर गयी। अब तो बस स्मरण में आनन्द बरसने लगा। पहले तो खेल के शुरू-शुरू में याद करता था, पर बाद में जब कभी एकान्त मिल जाता तो बैठकर नमो-बुद्धस्स-नमो बुद्धस्स का जाप करने लगता। यहाँ तक कि कुछ दिन बीतने पर खेल गौण हो गया और जाप प्रमुख हो गया। एक मिश्री सी उसके मुँह में घुलने लगी। सुवीर बुद्ध स्मरण में विभोर होने लगा। नमो बुद्धस्स का जप करते हुए उसे एक खुला आकाश दिखाई पड़ने लगा। धीरे-धीरे उसकी आकाँक्षाएँ खो गयीं। सब समय एक शान्त धारा उसके भीतर बहने लगी।

एक दिन वह अपने पिता के साथ लकड़ी काटने के लिए जंगल गया। लौटने पर पिता-पुत्र दोनों ही रास्ते में श्मशान के पास बैलों को खोलकर थोड़ी देर विश्राम के लिए रुके। भरी दोपहरी थी और वे थक गए थे, इसलिए सो गए। जगने पर देखा उनके बैल नगर में चले गए हैं। पिता ने सुवीर से कहा, बेटा! तुम यहीं रुककर गाड़ी और लकड़ी की रखवाली करो, मैं बैलों को लेकर आता हूँ। काफी खोज-बीन करने पर बैल तो मिल गए, पर तब तक सूर्य ढल चुका था। सूर्य ढलने के साथ ही नगर द्वार बन्द हो गया। अमावस की अंधेरी रात, इकलौता पुत्र अकेला श्मशान में। पिता को भारी चिन्ता हुई, पर क्या करे, विवशता ने उसे जकड़ दिया।

उधर सुवीर अमावस की अंधेरी रात में मरघट में अकेला था। इतना अकेलापन उसे पहली बार मिला था। पर उसे यहाँ डर लगने के बजाय बड़े आनन्द की अनुभूति हुई। वह भक्ति और प्रीति के साथ ‘नमो बुद्धस्स’ का जप करने लगा। जप करते-करते हृदय के तार जुड़ गए, भक्ति की संगीत जम गया, अन्तश्चेतना की वीणा बजने लगी। पहली दफा उसे ध्यान की झलक मिली। धीरे-धीरे वह ध्यान में डूब गया। यह बड़ी गहरी अनुभूति थी। सब तरफ से सुख बरस रहा था, पर शान्ति उसे भिगो रही थी। शरीर सोया था, अन्तर में जागरण का पर्व था। उजियारा ही उजियारा था। जैसे हजार-हजार सूरज एक साथ जग गए। जीवन सब तरफ से प्रकाशित हो गया। जो घटना किसी के लिए अभिशाप बन सकती थी, उसके लिए वरदान बन गयी।

अमावस की उस रात्रि में महानिशाकाल होते ही श्मशान जाग्रत् हो उठा। ब्रह्मराक्षस, पिशाच, योगिनियाँ, डाकिनी, शाकिनी, हाकिनी के यूथ वहाँ नृत्य करने लगे। श्मशान का सम्पूर्ण वातावरण भयावह हो गया। परन्तु सुवीर की आत्मचेतना किसी अलौकिक राज्य में निमग्न थी। एक आध्यात्मिक प्रभामण्डल उसे घेरे था। नृत्य कर रही इन सूक्ष्म सत्ताओं ने जब उसकी यह भावदशा देखी, तो उन्होंने अपने को धन्य माना। वे भागे हुए गए और सम्राट के महल से सोने के बर्तनों में भोजन लेकर आए। उन सबने मिलकर उसे भोजन कराया एवं सेवा की। प्रातः होते ही वे सभी सूक्ष्म सत्ताएँ अदृश्य हो गयीं।

इधर सम्राट के सिपाहियों ने महल के खोये हुए बर्तनों की खोज की। और खोजते हुए उन्होंने सुवीर को पकड़ लिया। बन्दी सुवीर को सम्राट के सामने लाया गया। उन दिनों बिम्बसार का शासन था। वह स्वयं भगवान् तथागत के भक्त थे। उन्होंने सुवीर से सारी बात जाननी चाही। सुवीर ने भी उत्तर में सम्राट बिम्बसार को प्रारम्भ से सारी कथा कह सुनायी। चकित और हतप्रभ सम्राट उस बालक को लेकर भगवान् के पास पहुँचे। भगवान् इन दिनों राजगृह में ही ठहरे हुए थे। सारी बातें सुनकर भगवान् ने कहा- सम्राट! यह बालक ठीक कह रहा है। बुद्धानुस्मृति स्वयं के ही परम रूप की स्मृति है। जब तुम कहते हो ‘नमो बुद्धस्स’ तो तुम अपने ही परम दशा का स्मरण कर रहे हो।

यह सतह के द्वारा गहराई की पुकार है। यह परिधि के द्वारा केन्द्र का स्मरण है। यह कहते हुए उन्होंने यह धम्म गाथा कही-

सुप्पबुद्धं पबुज्झति सदा गोतम सावका। येसं दिवा च रत्तो च निच्चं बुद्धगता सति॥

‘जिनकी स्मृति दिन-रात सदा बुद्ध में लीन रहती है, वे गौतम के शिष्य सदा सुप्रबोध के साथ सोते और जागते हैं।’ भगवान् की इस बात ने सम्राट बिम्बसार को यह बोध दिया कि सद्गुरु के स्मरण से शिष्य सहज ही परम भावदशा को उपलब्ध हो जाता है।

First 5 7 Last


Other Version of this book



Version 1
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Version 2
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books


Articles of Books

  • सत्य की साधना
  • ध्यान-साधना की सिद्धि की सात कसौटियाँ
  • मनःस्थिति के अनुरूप ही चुनाव (kahani)
  • दर्द का रसायन शास्त्र एवं निवारण की रीति-नीति
  • अंततः भुगतना ही पड़ा (kahani)
  • सद्गुरु का स्मरण
  • कर्त्तव्य की परिधि (kahani)
  • भवबंधनों से मुक्ति ब्रह्मवर्चस की प्राप्ति
  • केकड़े को यह समझ आई (kahani)
  • अनिर्वचनीय है गौ माता की महिमा
  • खड्ड में गिरा और मर गया (kahani)
  • विचारहीनता का आसन्न संकट
  • निपट गया तो अच्छा ही हुआ (kahani)
  • काश! अपनी जीवात्मा को भी वह सुयोग मिले
  • दोनोँ ही स्तरों पर महान बने (kahani)
  • गायत्री साधना के दिव्य लाभ
  • झोली का प्रासाद लेने आते (kahani)
  • नई दुनिया में अब चलेंगे संघबद्ध प्रयास
  • गाँधी को बापू बना दिया (kahani)
  • कब जागेंगे हमारे पुरोधा-बाल साहित्यकार
  • पैसे चुकाकर वापस लौटे (kahani)
  • समृद्धि का एकमेव आधार- ग्रामोत्थान
  • सुखदा मणि (kahani)
  • मातृसत्ता का अवतरण एवं महाप्रयाण दिवस आइये इस वेला में विश्वमाता के ममत्व की अनुभूति करें
  • सच्ची धर्मनिष्ठा (kahani)
  • देवसंस्कृति एवं पर्यटन
  • मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है (kahani)
  • आश्विन नवरात्रि (26/9/2003 से) - शक्ति आराधना की है यह वेला
  • हमारे सामने ही गा लो (kahani)
  • आयुर्वेद-7 - क्वाथ चिकित्सा द्वारा जटिल रोगों का सरल उपचार-2
  • शिष्य संजीवनी-3 - गुरुचेतना के प्रकाश में स्वयं को परखें
  • नोबेल पुरस्कार भी मिला (kahani)
  • अंतर्जगत की यात्रा-विज्ञान-सच्चा वैराग्य तो प्रभु दर्शन के बाद ही आता है
  • सर्वथा असफल रहा (kahani)
  • गुरुगीता-14-गुरुकृपा ने बनाया महासिद्ध
  • प्रभाव समाज पर नहीं पड़ता? (kahani)
  • परमपूज्य गुरुदेव की अमृतवाणी - आध्यात्म साधना का मर्म-2
  • ज्ञान-दीक्षा का साहस करूंगा (kahani)
  • युगगीता-47- - 'महावाक्य' से समापन होता है कर्म संन्यास योग की व्याख्या का
  • VigyapanSuchana
  • चेतना की शिखर यात्रा-11 - द्धिडडडड के मार्ग पर संकल्प-3
  • गुरुकथामृत - 47 (महाप्रयाण दिवस-मातृसत्ता) - कष्ट सहकर माताजी भावना की पूँजी जीवन भर लुटाती रहीं
  • अपनों से अपनी बात - इस वर्ष के क्षेत्रीय कार्यक्रमों का योजनाबद्ध स्वरूप
  • महानता की पहचान
  • महानता की पहचान (kavita)
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj