• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • युग परिवर्तन और उसकी संभावनाएं
    • इस विषम वेला में हमारा महान् उत्तरदायित्व
    • परिवर्तन का केन्द्र विन्दु—सद्ज्ञान
    • असुरता से देवत्व की ओर
    • सामाजिक प्रगति का एकमात्र आधार
    • यह सत्यानाशी सामाजिक कुरीतियां
    • सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन
    • हमारा समाज असभ्य एवं अविवेकी न हो?
    • सभ्य समाज का स्वरूप और आधार
    • समाज को शक्तिशाली बनावें
    • लोक-मानस की शुद्धि कौन करेगा?
    • समाज सुधार के लिए प्रबुद्ध वर्ग आगे बढ़े
    • सबकी उन्नति में अपनी उन्नति
    • देश के लिए—समाज के लिए
    • मानव-जाति की समस्याएं इस तरह सुलझेंगी
    • आत्म-सुधार-विश्व-कल्याण का सबसे सरल मार्ग
    • सेवा हमारी जीवन नीति बने
    • चरित्र ही संसार की सर्वोत्तम उपलब्धि है
    • व्यक्ति के मूल्यांकन का मापदण्ड बदलें
    • धर्म को सम्मानित न किया जाय
    • नागरिकता और नैतिकता की आधारशिला
    • सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन न हो
    • व्यवहार कुशलता की आध्यात्मिक पृष्ठभूमियां
    • विरोधियों की उपेक्षा कीजिए
    • अनुशासन का उल्लंघन न करें
    • मंगल सोचिए, मंगर करिए
    • पहले हम मनुष्य बनें, पीछे कुछ और
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • युग परिवर्तन और उसकी संभावनाएं
    • इस विषम वेला में हमारा महान् उत्तरदायित्व
    • परिवर्तन का केन्द्र विन्दु—सद्ज्ञान
    • असुरता से देवत्व की ओर
    • सामाजिक प्रगति का एकमात्र आधार
    • यह सत्यानाशी सामाजिक कुरीतियां
    • सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन
    • हमारा समाज असभ्य एवं अविवेकी न हो?
    • सभ्य समाज का स्वरूप और आधार
    • समाज को शक्तिशाली बनावें
    • लोक-मानस की शुद्धि कौन करेगा?
    • समाज सुधार के लिए प्रबुद्ध वर्ग आगे बढ़े
    • सबकी उन्नति में अपनी उन्नति
    • देश के लिए—समाज के लिए
    • मानव-जाति की समस्याएं इस तरह सुलझेंगी
    • आत्म-सुधार-विश्व-कल्याण का सबसे सरल मार्ग
    • सेवा हमारी जीवन नीति बने
    • चरित्र ही संसार की सर्वोत्तम उपलब्धि है
    • व्यक्ति के मूल्यांकन का मापदण्ड बदलें
    • धर्म को सम्मानित न किया जाय
    • नागरिकता और नैतिकता की आधारशिला
    • सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन न हो
    • व्यवहार कुशलता की आध्यात्मिक पृष्ठभूमियां
    • विरोधियों की उपेक्षा कीजिए
    • अनुशासन का उल्लंघन न करें
    • मंगल सोचिए, मंगर करिए
    • पहले हम मनुष्य बनें, पीछे कुछ और
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - हम बदलें तो दुनिया बदले

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


मंगल सोचिए, मंगर करिए

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 26 28 Last
इस विश्व में जो श्रेष्ठता सौन्दर्य और महानता दिखाई पड़ती है वह मनुष्य के सद्विचारों और सत्कर्मों का ही परिणाम है। अपनी अच्छी बुरी भावनाओं के अनुसार ही जीवन में क्रियाशीलता उत्पन्न होती है। जो सोचते हैं वही करते हैं, इसी के अनुरूप अच्छे बुरे कर्मों का दण्ड या पुरस्कार मिलता है। कर्म का महत्व जो जी में आये करने से नहीं होता वरन् उसके भले या बुरे प्रतिफल से होता है। आम का पेड़ लगाना या बबूल बोना दोनों क्रियायें एक जैसी हैं। शक्ति, उद्यम व साधन दोनों को एक समान ही जुटाने पड़ते हैं किन्तु आम रोपने का प्रतिफल सुन्दर स्वादु फल, सुखद घनी छाया है और बबूल से न तो छांव मिलती है न मीठे फल। कांटे बिखेर कर दूसरों को दुःख पीड़ा पहुंचाने का अपकार ही बबूल से बन सकता था इसके लिए उसकी सर्वत्र निन्दा व भर्त्सना ही की जाती है।

मनुष्य स्वतः अच्छा या बुरा नहीं है। यह ढलाव तो विचारों के सांचे में होता है। गीली मिट्टी को विभिन्न प्रकार के सांचे में दबाकर भांति-भांति के खिलौने बनाते हैं। विचारों के सांचे में व्यक्ति का निर्माण होता है। दूषित स्वार्थ पूर्ण विचारों से मनुष्य हीन बनता है। दुष्टतापूर्ण, दुष्कर्मों के कारण वह दुःख और त्रास पाता है। मंगल-चिन्तन व शुभकर्मों से आन्तरिक सौन्दर्य के दर्शन होते हैं श्री, समृद्धि और सफलता का सुख मिलता है।

बुरे विचारों की कीचड़ में फंसा हुआ व्यक्ति अपना प्रभाव खो देता है। यद्यपि उसकी नैसर्गिक पवित्रता नष्ट नहीं हुई, उसकी शक्ति ज्यों की त्यों बनी हुई है किन्तु मान गिर गया, कीमत गिर गई। कुविचार और कुकर्म सदैव मनुष्य को अधोगामी ही बनाते हैं।

देखने में आता है कि लोग प्रायः दूसरों के ऐब निकालते रहते हैं, यह क्रोधी है, यह निकम्मा है दृढ़तापूर्वक न्यायिक दृष्टि से निरीक्षण करने पर हमें अपने आप में ही अनेक दोष दिखाई दे जाते हैं, नहीं तो यह छिद्रान्वेषण की प्रवृत्ति ही किस अपराध से कम है। निरन्तर बुरे विचार करते रहने से अशुभ कर्म ही बन सकते हैं। कटुता, कलह, द्वेष, दुर्भाव, विभाजन तथा असहयोग ही इसके परिणाम हो सकते हैं।

पाप-पुण्य की व्याख्या करते हुए महाभारतकार ने लिखा है—

अष्टादशपुराणानां सारं सारं समुद्घृतम् ।

परोपकारः पुण्याय पापाय पर पीड़नम् ।।

न तत्परस्य संदध्यात् प्रतिकूलं यदात्मनः ।

एव संक्षेपतो धर्मः कामादन्यः प्रवर्तते ।।

दूसरों के प्रति उपकार करना ही पुण्य और दूसरों को पीड़ा देना ही पाप है। यही समस्त पुराणों का सार है। दूसरों के साथ व्यवन करे जो स्वयं अपने को ही प्रतिफल जान पड़े। यही समस्त धर्म का सार है। इसके अतिरिक्त दूसरे कर्मों का आधार तो केवल स्वार्थ है।’

स्वभावतः मनुष्य की इच्छाओं में बहुत कुछ समानता होती है। दूसरों से प्रेम स्नेह आत्मीयता सहयोग और सहानुभूति की अपेक्षा सभी रखते हैं। पर जब व्यवहारिक रूप में हम दूसरों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करते तो इसे कुविचार माना जाता है। अपने अहंकार को श्रेष्ठ मानना और अपनी इच्छाओं की उचित अनुचित किसी भी तरह से पूर्ति करने को ही पाप माना गया है। अपकार को पाप कहते हैं क्योंकि यह दुर्भावनाओं के कारण होता है। परोपकार पुण्य है क्योंकि यह सद्भावना का प्रतीक है। संक्षेप में मंगलमय कामनायें पुण्य और स्वार्थपूर्ण भावनाओं को ही कहा जा सकता है।

अपने में जो थोड़ी बहुत गुणों की पूंजी है इसी पर प्रसन्नता अनुभव करें तो उसे विकसित करें तो मनुष्य एक दिन महानता की मंजिल तक पहुंच जाता है। विचारों के अनुसार ही चेष्टायें जागृत होती हैं। सत्कर्मों के विस्तार से आत्मा-विकसित होता है, आत्म-विकास से स्वर्गीय सुख की रसानुभूति होती है। पुण्य को प्रोत्साहन और पाप की उपेक्षा आत्मानुभूति के सदुद्देश्य से प्रेरित हैं। आध्यात्म की पहली शिक्षा यह है कि मनुष्य निरन्तर मंगलमय कामनाएं करे और सदाचारी बने। यह तभी सम्भव है जब सत्प्रवृत्तियों को प्रोत्साहन मिले।

किसी भी अवस्था से मनुष्य की आन्तरिक पवित्रता का पूर्णतया नाश नहीं होता। वह अज्ञान के अंधेरे में ढंकी-सी रहती है। जैसे अग्नि को राख ढक लेती है, वैसे ही दुष्कर्मों की मलिनता में यह आन्तरिक निर्मलता दबी रहती है। इस पवित्रता को पुनः जागृत करने के लिए प्रशंसा और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। आत्म-निरीक्षण द्वारा अपनी शक्ति श्रद्धा और विश्वास को जगाये रखे और प्रेरणा व प्रोत्साहन देकर दूसरों की पवित्रता पुनरुज्जीवित करने में सहयोग दें तो इसे महान् शुभ कर्म मानना पड़ेगा। सामाजिक सुव्यवस्था की नीति यही है कि सब मिल जुलकर एक दूसरे को महानता की ओर अग्रसर करने में सहयोग देते रहें। यह कार्य सद्-विचारों और सत्कर्मों द्वारा सहज ही में पूरा हो जाता है।

मानव-जीवन की सार्थकता के लिए विचार-पवित्रता अनिवार्य है, केवल मात्र ज्ञान भक्ति और पूजा से मनुष्य का विकास एवं उत्थान नहीं हो सकता। पूजा भक्ति और ज्ञान की उच्चता व श्रेष्ठता का व्यवहारिक रूप से प्रमाण देना पड़ता है। जिसके विचार गन्दे होते हैं उससे सभी घृणा करते हैं। जो वातावरण गन्दा है वहां जाने से सभी को झिझक होती है। शरीर गंदा रहे तो स्वस्थ रहना जिस प्रकार मानसिक पवित्रता के अभाव में सज्जनता, प्रेम और सद्-व्यवहार के भाव नहीं उठ सकते। आचार-विचार की पवित्रता से ही व्यक्ति का सम्मान व प्रतिष्ठा होती है।

सतोगुणी विचारों से प्रेरित मनुष्य का खान-पान, रहन-सहन, वेषभूषा भी पवित्र होती है। मन, वचन-कर्म में सर्वत्र शुचिता के दर्शन होते हैं। ऐसा व्यक्ति सभी के हित व कल्याण की बात सोचता है। सभी की भलाई में अपनी भलाई मानता है। इससे दैवी सम्पत्तियों का विस्तार होती है और सुख की परिस्थितियां बढ़ने लगती हैं। पूर्व काल में लोग अधिक सुखी होते थे इसका कारण लोगों के आचार-विचार में पर्याप्त पवित्रता थी अनैतिक कर्मों के बाहुल्य के कारण इस समय दुःखों को बाहुल्य हो रहा है। समय सदा एक-सा रहता है किन्तु आचरण और विचारों की भिन्नता के फलस्वरूप एक समय की परिस्थितियां सुखद बन जाती हैं और इसके प्रतिकूल परिस्थितियां कष्ट व क्लेश दायक रहती हैं।

इन परिस्थितियों को सुधार लेना भी सम्भव है। अपने जीवन को सेवामय बनने दें। इसके लिए अपने हृदय में चाह तथा उत्साह बनाये रखें। सहानुभूति, प्रेम उदारता सहनशीलता और नम्रता से मन की स्थिरता बनी रहती है। उसी प्रकार परमात्मा को अन्तर्यामी घट-घटवासी मानने से किसी के प्रति पाप का भाव पैदा न होगा। सामने कोतवाल खड़ा हो तो चोर को तिजोरी में हाथ लगाने की हिम्मत भी न पड़ेगी। ‘‘परमात्मा हर घड़ी हमारे साथ रहता है’’ यह मान्यता जितनी अधिक दृढ़ होती जाती है उतना ही दुष्कर्मों से छुटकारा मिलता जाता है इससे अपना दृष्टिकोण निर्दोष बनता है।

सच्चे हृदय से जो आत्म कल्याण की बात सोचते हैं उन्हें इसके लिए आवश्यक प्रयत्न भी करने पड़ते हैं। नम्र उदार दयालु उपकारी और दूसरों का सहायक बनना पड़ता है। इन सद्गुणों का विकास एक आवेश में यथावकाश कर लेना ही पर्याप्त नहीं होता वरन् अपने सम्पूर्ण जीवन में इन सद्गुणों का अभ्यास करते रहना पड़ता है। सात्विकता की वृद्धि के साथ-साथ आत्मा में असाधारण शान्ति, सन्तोष, प्रसन्नता उल्लास और आनन्द छाया रहता है। उसका प्रत्येक विचार और कार्य पुण्यमय होता है।

आत्मा की दृष्टि से संसार के सम्पूर्ण प्राणी एक समान हैं शरीर, धन, पद और प्रतिष्ठा की बहुरूपता आत्मागत् नहीं होती है। इस दृष्टि से ऊंच नीच, वर्णभेद छोटे-बड़े, बलवान धनी या निर्धन का कोई भेदभाव नहीं उठता। परमात्मा के दरबार में सब एक समान हैं, कोई ऊंच-नीच छोटा-बड़ा, राजा या फकीर, नहीं है जो यह समझता है सबके साथ सदैव पूर्ण भावनायें रखता है वही सच्चा आध्यात्मवादी है।


First 26 28 Last


Other Version of this book



हम बदलें तो दुनिया बदले
Type: TEXT
Language: HINDI
...

हम बदलें तो दुनिया बदले
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

विश्व की महान नारियाँ-1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

विश्व की महान नारियाँ-1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

विश्व की महान नारियाँ-1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

विश्व की महान नारियाँ-1
Type: TEXT
Language: HINDI
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

संत विनोबा भावे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

युगसंधि महापुरश्चरण और संकट निवारण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युगसंधि महापुरश्चरण और संकट निवारण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युगसंधि महापुरश्चरण और संकट निवारण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

युगसंधि महापुरश्चरण और संकट निवारण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पशुबलि-हिन्दू धर्म एवं विश्व मानवता पर एक कलंक
Type: SCAN
Language: HINDI
...

पशुबलि-हिन्दू धर्म एवं विश्व मानवता पर एक कलंक
Type: SCAN
Language: HINDI
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Articles of Books

  • युग परिवर्तन और उसकी संभावनाएं
  • इस विषम वेला में हमारा महान् उत्तरदायित्व
  • परिवर्तन का केन्द्र विन्दु—सद्ज्ञान
  • असुरता से देवत्व की ओर
  • सामाजिक प्रगति का एकमात्र आधार
  • यह सत्यानाशी सामाजिक कुरीतियां
  • सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन
  • हमारा समाज असभ्य एवं अविवेकी न हो?
  • सभ्य समाज का स्वरूप और आधार
  • समाज को शक्तिशाली बनावें
  • लोक-मानस की शुद्धि कौन करेगा?
  • समाज सुधार के लिए प्रबुद्ध वर्ग आगे बढ़े
  • सबकी उन्नति में अपनी उन्नति
  • देश के लिए—समाज के लिए
  • मानव-जाति की समस्याएं इस तरह सुलझेंगी
  • आत्म-सुधार-विश्व-कल्याण का सबसे सरल मार्ग
  • सेवा हमारी जीवन नीति बने
  • चरित्र ही संसार की सर्वोत्तम उपलब्धि है
  • व्यक्ति के मूल्यांकन का मापदण्ड बदलें
  • धर्म को सम्मानित न किया जाय
  • नागरिकता और नैतिकता की आधारशिला
  • सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन न हो
  • व्यवहार कुशलता की आध्यात्मिक पृष्ठभूमियां
  • विरोधियों की उपेक्षा कीजिए
  • अनुशासन का उल्लंघन न करें
  • मंगल सोचिए, मंगर करिए
  • पहले हम मनुष्य बनें, पीछे कुछ और
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj