• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • नारी का परमपूज्य दैवी रूप
    • नारी-जीवन के दुर्दिन और दुर्दशा
    • परिवर्तन का तूफानी प्रवाह
    • नई शताब्दी-नारी शताब्दी
    • भारत अग्रणी था-अग्रणी रहेगा
    • ये बंधन अब टूटने ही चाहिए
    • समय की नब्ज़ पहचानी जाए
    • दाम्पत्य की गरिमा भुलाई न जाए
    • दुश्चिंतन हटाएँ-सृजन अपनाएँ
    • दो बड़े कदम-शिक्षा और स्वावलंबन
    • नारी-अवमूल्यन को रोका जाए
    • एकता और समता का सुयोग बने
    • प्रजनन पर तो रोक लगे ही
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - महिला जागृति अभियान

Media: TEXT
Language: EN
TEXT SCAN SCAN


प्रजनन पर तो रोक लगे ही

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 12 14 Last
इन दिनों यह आवश्यकता कई कारणों से कई गुनी बढ़ गई है। एक तो इसलिए कि बीसवीं सदी के अंतकाल में सूक्ष्मजगत सृजन और समापन के संदर्भ में अत्यंत उलझा रहेगा। उसके दुष्प्रभाव इन दिनों की उत्पत्ति पर पड़े बिना रह नहीं सकते। उसके कारण अनेक त्रास सहने की अपेक्षा यह कहीं अच्छा है कि इक्कीसवीं सदी के अंत तक प्रजनन रोका जाए और इक्कीसवीं सदी में अवतरित होने वाली दिव्य आत्माओं से अपनी वंश- परंपरा को धन्य होने का लाभ उसी प्रकार प्राप्त किया जाए, जिस प्रकार कि तपस्वी अपनी संयम- साधना का प्रतिफल सिद्धियों और विभूतियों के रूप में प्राप्त करते रहे हैं।

    दूसरा कारण यह है कि इन दिनों हर नर- नारी के लिए महाकाल का आमंत्रण और युगधर्म का निमंत्रण यह है कि नारी- पुनरुत्थान के लिए सर्वतोभावेन समर्पित हों और पीढ़ियों से चलते आ रहे अनाचार का प्रायश्चित्त करते हुए पूर्वजों की भूलों का परिमार्जन करें। देश, समाज को ऊँचा उठाने के लिए कोई समय ऐसा भी आता है, जिसकी कीमत सामान्य दिनों की तुलना में अनेक गुनी अधिक होती है। युद्धकाल में कई बार देश के हर समर्थ को सेना में अनिवार्यतः: भरती किया जाता है। समझा जाना चाहिए कि ईश्वर के तत्त्वावधान में हर समर्थ के लिए आधी जनसंख्या को त्राण दिए जाने, उसको प्राचीन परंपरा में पुन: सुसज्जित करने की ठीक वेला यही है। उसमें लोभ- मोह की, विशेषतः: काम- कौतुक की उपेक्षा की जा सके, तो हर किसी को अपने- अपने ढंग से थोड़ा- बहुत अच्छा करने का ऐसा आधार बन सकता है, जिसकी भूरि- भूरि प्रशंसा की जा सके और अपना समाज फिर विश्व का सर्वतोमुखी नेतृत्व कर सके। यह बुद्धकाल में उभरे परिव्राजकों- परिव्राजिकाओं के निकल पड़ने जैसा समय है। इसी आधार पर आधी दुनिया के कल्याण की श्रेय- साधना बन पड़ सकती है।

    तीसरी बात यह है कि संसार पर अणुयुद्ध, प्रदूषण व स्वार्थ- संघर्ष की ही तरह जनसंख्या- वृद्धि की विभीषिका भी सर्वनाशी घटनाओं की तरह छाई हुई है। यह संकट न टला तो समझना चाहिए कि विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे प्रगति के उपायों में से एक भी सफल न हो सके गा और विनाशकारी संभावनाओं का दौर दिन- प्रतिदिन अधिक भयावह होता चला जाएगा। कम- से युगसंधि के इन दिनों में तो इस संदर्भ में विराम लग सके, तो संसार भर की संस्कृति को साँस लेने का अवसर मिल सकता है।

    उपर्युक्त तथ्यों के अतिरिक्त एक और भी चौथी बड़ी बात है कि इन दिनों नारी- कल्याण जिसे दूसरे शब्दों में विश्व -कल्याण कहा जा सकता है, उसके लिए अभीष्ट अवकाश मिल सकता है। यदि उठती आयु का उल्लास देश- रक्षा की सैन्य सेवा में लगाने की तरह नियोजित किया जा सके, तो समझना चाहिए कि नवसृजन की बहुमुखी संभावनाओं का द्वार खुल ही गया है।

    हिमालय से भारत की प्रमुख नदियाँ निकलतीं और देश भर की जल की आवश्यकता की अधिकांश पूर्ति करती है। समझना चाहिए कि चेतना- क्षेत्र का हिमालय इन दिनों शान्तिकुञ्ज से सारे विश्व में अपने ढंग की बहुमुखी प्रक्रियाओं का सूत्र- संचालन कर रहा है। उन्हीं में एक महान प्रयोजन है- नारी इसके लिए प्रचार- प्रसार की महान परिवर्तन प्रस्तुत करने वाली प्रक्रिया तो चल ही रही है। व्यावहारिक मार्गदर्शन के लिए एक- एक महीने के नौ- नौ दिन के प्रशिक्षण -सत्र भी चलते हैं। इनमें प्रवेश पाने वाले नए स्तर पर चेतना- प्रेरणा शक्ति लेकर लौटते हैं, साथ ही वह मार्गदर्शन भी प्राप्त करते रहते हैं, जिसके अनुसार अपनी स्थिति से तालमेल बैठाते हुए वह परामर्श- पथ अपनाया जा सके, जो स्वार्थदृष्टि से भी उतना ही आवश्यक और महत्त्वपूर्ण है।

    जिनके अंतरतम में इन दिनों नारी- उत्थान की सेवा- साधना और तपश्चर्या करने का मन हो, वे उपयुक्त दिशा पाने के लिए शान्तिकुञ्ज, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं और निरंतर चलने वाले सत्रों में से किसी में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    जिन्हें इसी युगसंधि- अवधि में विवाह- बंधन में बँधना आवश्यक हो गया हो, वे कम- से इतना तो करें ही कि दहेज- जेवर और धूम- धाम से सर्वथा रहित संबंध करें। ऐसा सुयोग अपने यहाँ न बन पा रहा हो तो उसके लिए वे शान्तिकुञ्ज आकर विवाह कर लें, बिना किसी प्रकार का खरच किए विवाह संपन्न करा लें। जिनके बच्चे हैं, उनसे यह प्रतिज्ञाएँ कराई जाएँ कि वे कम- से अपने लड़कों की तो खर्चीली शादियाँ करेंगे ही नहीं। नारी- उत्कर्ष के लिए यह आंदोलन भी अनिवार्य रूप से आवश्यक है। युग की आवश्यकता और कार्य की महत्ता समझते हुए हर भावनाशील- प्रतिभावान को नारी- जागरण की दिशा में कुछ न- कुछ ठोस प्रयास करने ही चाहिए।

 
    प्रस्तुत पुस्तक को ज्यादा से ज्यादा प्रचार- प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने एवं पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध है।
First 12 14 Last


Other Version of this book



महिला जागृति अभियान
Type: TEXT
Language: EN
...

महिला जागृति अभियान
Type: SCAN
Language: EN
...

మహిళా జాగరణ మహొద్యమం
Type: SCAN
Language: EN
...


Releted Books



युग की पुकार अनसुनी न करें
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इक्कीसवीं सदी बनाम उज्ज्वल भविष्य-भाग १
Type: TEXT
Language: EN
...

ईक्कीसवी सदी बनाम उज्ज्वल भविष्य भाग-१
Type: SCAN
Language: EN
...

ईक्कीसवी सदी बनाम उज्ज्वल भविष्य भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

एकविसावे शतक म्हणजे उज्जवल भविष्य भाग 2
Type: SCAN
Language: EN
...

इक्कीसवीं सदी बनाम उज्ज्वल भविष्य-भाग २
Type: TEXT
Language: EN
...

પરિવર્તનની મહાન ક્ષણ
Type: SCAN
Language: EN
...

The Great Moments of Change
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

परिवर्तन के महान क्षण
Type: SCAN
Language: EN
...

परिवर्तन के महान् क्षण
Type: TEXT
Language: EN
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

इक्कीसवीं सदी का गंगावतरण
Type: TEXT
Language: EN
...

એકવીસમી સદીનું ગંગાવતરણ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

एकविसाव्या शतकातील गंगावतरण
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार
Type: TEXT
Language: EN
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार-भाग १
Type: TEXT
Language: EN
...

आडे समय की विषमता
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • नारी का परमपूज्य दैवी रूप
  • नारी-जीवन के दुर्दिन और दुर्दशा
  • परिवर्तन का तूफानी प्रवाह
  • नई शताब्दी-नारी शताब्दी
  • भारत अग्रणी था-अग्रणी रहेगा
  • ये बंधन अब टूटने ही चाहिए
  • समय की नब्ज़ पहचानी जाए
  • दाम्पत्य की गरिमा भुलाई न जाए
  • दुश्चिंतन हटाएँ-सृजन अपनाएँ
  • दो बड़े कदम-शिक्षा और स्वावलंबन
  • नारी-अवमूल्यन को रोका जाए
  • एकता और समता का सुयोग बने
  • प्रजनन पर तो रोक लगे ही
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj