• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • नारी का परमपूज्य दैवी रूप
    • नारी-जीवन के दुर्दिन और दुर्दशा
    • परिवर्तन का तूफानी प्रवाह
    • नई शताब्दी-नारी शताब्दी
    • भारत अग्रणी था-अग्रणी रहेगा
    • ये बंधन अब टूटने ही चाहिए
    • समय की नब्ज़ पहचानी जाए
    • दाम्पत्य की गरिमा भुलाई न जाए
    • दुश्चिंतन हटाएँ-सृजन अपनाएँ
    • दो बड़े कदम-शिक्षा और स्वावलंबन
    • नारी-अवमूल्यन को रोका जाए
    • एकता और समता का सुयोग बने
    • प्रजनन पर तो रोक लगे ही
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - महिला जागृति अभियान

Media: TEXT
Language: EN
TEXT SCAN SCAN


परिवर्तन का तूफानी प्रवाह

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 2 4 Last
स्रष्टा को औचित्य और संतुलन ही पसंद है। वह उद्दंडता को लंबे समय तक सहन नहीं करता। अवांछनीयता लंबे समय तक फलती- फूलती स्थिति में नहीं रह सकती। संव्याप्त संतुलन- व्यवस्था अपने ढंग से, अपने समय पर, अपने सुधारक्रम का परिचय देती है। उसने सदा उलटे को उलटकर सीधा करने एवं सुव्यवस्था को जीवंत रखने के लिए प्रबल प्रयत्न किया है। अनीति की असुरता ने समय- समय पर सिर उठाया है, पर उसका आतंक सदा- सर्वदा स्थिर नहीं रह सकता है। कुकुरमुत्ते लंबी आयुष्य लेकर नहीं जन्मते। अनाड़ी- असंतुलन को कुछ ही समय में औचित्य के सामने हार माननी पड़ी है।

    इन दिनों कुछ ऐसे ही परिवर्तन हो रहे हैं। सामंतशाही धराशायी हो गई। राजमुकुट धूमिल- धूसरित हुए दीख पड़ते हैं। जमींदारी और साहूकारों के प्रचलन समाप्त हो गए। अब दास- दासियों को पकड़े और बेचे- खरीदे जाने का प्रचलन कहाँ है? सैकड़ों रखैल कैद रखने वाले ‘हरम’ अब मुश्किल से कहीं ढूँढ़े मिलते हैं। सती- प्रथा अब कहाँ है? छूत- अछूत के बीच जैसा भेदभाव कुछ दशाब्दी पहले चला था, अब उसमें कितना अधिक परिवर्तन हो गया है। आश्चर्यजनक परिवर्तनों की शृंखला में अब एक- एक करके अनेक कड़ियाँ जुड़ती चली जा रही हैं। राजक्रांतियों और सामाजिक क्रांतियों का सिलसिला अभी भी रुका नहीं है। इसमें मानवीय पुरुषार्थ का भी अपना महत्त्व जुड़ा रहा है, पर कुछ ही दिनों में इतने क्षेत्र में इतनी बड़ी उलट- पलट हो जाने के पीछे स्रष्टा के अनुशासन को भी कम महत्त्व नहीं दिया जा सकता। तूफानी अंधड़ों में रेत के टीले उड़कर कहीं- से जा पहुँचते हैं, चक्रवातों के फेर में पड़े पत्ते और तिनके आकाश चूमते देखे जाते हैं, यह समर्थ के साथ असमर्थ के जुड़ जाने की प्रत्यक्ष परिणति है।

    इक्कीसवीं सदी महापरिवर्तनों की वेला है। इसके पूर्व के बारह वर्ष युगसंधि के नाम से निरूपित किए गए हैं। इस अवधि में सूक्ष्मजगत् की विधि- व्यवस्था बहुत बड़े परिवर्तनों की रूपरेखा बना गई है और महत्त्वाकाँक्षी योजनाएँ विनिर्मित कर ली गई हैं। उसका लक्ष्य सतयुग की वापसी का रहा है। ऋषि- परम्पराएँ देव- परम्पराएँ और महामानवों द्वारा अपनाए जाते रहे दृष्टिकोण, प्रचलन और निर्धारण अगले ही दिनों क्रियान्वित होने जा रहे हैं। लंबे निशाकाल से सर्वत्र छाया हुआ अंधकार अब अपने समापन के अति निकट है। उषाकाल का उद्भव हो रहा है और अरुणोदय का परिचय मिल रहा है। इस प्रभातपर्व में बहुत कुछ बदलना, सुधरना और नए सिरे से नया निर्माण होना है। इसी संदर्भ में एक बड़ी योजना यह संपन्न होने जा रही है कि नारी का खोया वर्चस्व उसे नए सिरे से प्राप्त होकर रहेगा। वह स्वयं उठेगी, अवांछनीयता के बंधनों से मुक्त होगी और ऐसा कुछ कर गुजरने में समर्थ होगी, जिसमें उसके अपने समुदाय, जनसमाज और समस्त संसार को न्याय मिलने की संभावना बने और उज्ज्वल भविष्य की गतिविधियों को समुचित प्रोत्साहन मिले। इक्कीसवीं सदी नारी सदी के नाम से प्रख्यात होने जा रही है। उस वर्ग के उभरने से उसे अपने महान् कर्तव्य का परिचय देने का अवसर मिलेगा।

    भूतकाल के नारीरत्नों का स्मरण करके यह आशा बलवती होती है कि समय की पुनरावृत्ति कितनी सुखद होगी? कुंती के पाँच देव- पुत्र जन्मे थे। मदालसा ने योगी पुत्रों को व गंगा ने वसुओं को जन्म दिया था। सीता की गोदी में लव- कुश खेले थे और शकुन्तला ने आश्रम में रहकर चक्रवर्ती भरत का इच्छानुरूप निर्माण किया था। अनुसूया के आँगन में ब्रह्मा, विष्णु, महेश बालक बनकर खेले थे। उन्हीं ने मंदाकिनी को स्वर्ग से चित्रकूट में उतारा था। अरुंधती आदि सप्तऋषियों की धर्मपत्नियाँ उनकी तपश्चर्या को अधिकाधिक सफल- समर्थ बनाने में वरिष्ठ साथी की भूमिका निभाती रही थी। शतरूपा ने मनु की प्रतिभा को विकसित करने में असाधारण योगदान दिया था। इला अपने पिता के आयोजनों में पुरोहित का पद सँभालती थी। वैदिक ऋचाओं के प्रकटीकरण में ऋषियों की तरह ही ऋषिकाओं ने अपनी विद्वत्ता का परिचय दिया था। दशरथ सपत्नीक देवताओं की सहायता के लिए लड़ने गए थे।

    मध्यकाल में रानी लक्ष्मीबाई ने महिलाओं की विशाल सेना खड़ी करके एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया था। स्वतंत्रता संग्राम में महिला वर्ग ने जितना समर्थ योगदान दिया था, उसे देखकर भारत ही नहीं, संसार भर के मूर्धन्यों को चकित रह जाना पड़ा था। उनमें से अनेक प्रतिभाएँ ऐसी थीं, जो किसी भी दिग्गज समझे जाने वाले पुरुष की तुलना में कम नहीं थीं। भारत का इतिहास ऐसी महिलाओं के व्यक्तित्व और कर्तृत्व से भरा पड़ा है, जिस पर दृष्टिपात करने से प्रतीत होता है कि उस काल का महिला- समुदाय कितना समर्थ और यशस्वी रहा होगा।
First 2 4 Last


Other Version of this book



महिला जागृति अभियान
Type: TEXT
Language: EN
...

महिला जागृति अभियान
Type: SCAN
Language: EN
...

మహిళా జాగరణ మహొద్యమం
Type: SCAN
Language: EN
...


Releted Books



युग की पुकार अनसुनी न करें
Type: SCAN
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इक्कीसवीं सदी बनाम उज्ज्वल भविष्य-भाग १
Type: TEXT
Language: EN
...

ईक्कीसवी सदी बनाम उज्ज्वल भविष्य भाग-१
Type: SCAN
Language: EN
...

ईक्कीसवी सदी बनाम उज्ज्वल भविष्य भाग-२
Type: SCAN
Language: EN
...

एकविसावे शतक म्हणजे उज्जवल भविष्य भाग 2
Type: SCAN
Language: EN
...

इक्कीसवीं सदी बनाम उज्ज्वल भविष्य-भाग २
Type: TEXT
Language: EN
...

પરિવર્તનની મહાન ક્ષણ
Type: SCAN
Language: EN
...

The Great Moments of Change
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

परिवर्तन के महान क्षण
Type: SCAN
Language: EN
...

परिवर्तन के महान् क्षण
Type: TEXT
Language: EN
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

इक्कीसवीं सदी का गंगावतरण
Type: TEXT
Language: EN
...

એકવીસમી સદીનું ગંગાવતરણ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

एकविसाव्या शतकातील गंगावतरण
Type: SCAN
Language: MARATHI
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार
Type: TEXT
Language: EN
...

युग की माँग प्रतिभा परिष्कार-भाग १
Type: TEXT
Language: EN
...

आडे समय की विषमता
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • नारी का परमपूज्य दैवी रूप
  • नारी-जीवन के दुर्दिन और दुर्दशा
  • परिवर्तन का तूफानी प्रवाह
  • नई शताब्दी-नारी शताब्दी
  • भारत अग्रणी था-अग्रणी रहेगा
  • ये बंधन अब टूटने ही चाहिए
  • समय की नब्ज़ पहचानी जाए
  • दाम्पत्य की गरिमा भुलाई न जाए
  • दुश्चिंतन हटाएँ-सृजन अपनाएँ
  • दो बड़े कदम-शिक्षा और स्वावलंबन
  • नारी-अवमूल्यन को रोका जाए
  • एकता और समता का सुयोग बने
  • प्रजनन पर तो रोक लगे ही
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj