• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • पहले सेवा, फिर उपदेश
    • शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं
    • बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत
    • सत्य प्रकट होता है एकांत मौन में
    • बोधि के दिव्यास्त्र से विकारों का हनन
    • प्रभु प्रेम की कसौटी, उनका ध्यान
    • स्वच्छता-निर्मलता का मर्म
    • और, अंगुलिमाल अरिहन्त हो गया
    • ध्यान की आँख, विवेक की आँख
    • आसक्ति अनंत बार मारती है
    • क्रोध छोड़ें, अभिमान त्यागें
    • नमामि देवं भवरोग वैद्यम्
    • महानिर्वाण की अनुभूति
    • जीवन का अपने मूल स्रोत से जा मिलना
    • श्रद्धा की परिणति
    • गलत प्रव्रज्या में रमण दुःखदायी है
    • अहंकार गंदगी है, मल है
    • सदगुरु का स्मरण
    • मनुष्य अपना स्वामी स्वयं
    • प्रभु का सान्निध्य
    • अब फिर बज उठे रणभेरी
    • वीतराग रेवत की सन्निधि का चमत्कार
    • बुद्धत्व के सान्निध्य से जन्मा ब्राह्मणत्व
    • मोहजनित भ्रांति से प्रभु ने उबारा
    • सच्चा भिक्षु
    • जहाँ सत्य है, निश्छलता है, वहीं विजय है
    • बन्धन मुक्त ही ब्राह्मण है
    • सच्चा ब्राह्मण
    • पूर्णा चली पूर्णता की डगर पर
    • बहिरंग नहीं, प्रभु के अंतरंग को जाना
    • निंदा छोड़ो-ध्यान सीखो
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • पहले सेवा, फिर उपदेश
    • शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं
    • बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत
    • सत्य प्रकट होता है एकांत मौन में
    • बोधि के दिव्यास्त्र से विकारों का हनन
    • प्रभु प्रेम की कसौटी, उनका ध्यान
    • स्वच्छता-निर्मलता का मर्म
    • और, अंगुलिमाल अरिहन्त हो गया
    • ध्यान की आँख, विवेक की आँख
    • आसक्ति अनंत बार मारती है
    • क्रोध छोड़ें, अभिमान त्यागें
    • नमामि देवं भवरोग वैद्यम्
    • महानिर्वाण की अनुभूति
    • जीवन का अपने मूल स्रोत से जा मिलना
    • श्रद्धा की परिणति
    • गलत प्रव्रज्या में रमण दुःखदायी है
    • अहंकार गंदगी है, मल है
    • सदगुरु का स्मरण
    • मनुष्य अपना स्वामी स्वयं
    • प्रभु का सान्निध्य
    • अब फिर बज उठे रणभेरी
    • वीतराग रेवत की सन्निधि का चमत्कार
    • बुद्धत्व के सान्निध्य से जन्मा ब्राह्मणत्व
    • मोहजनित भ्रांति से प्रभु ने उबारा
    • सच्चा भिक्षु
    • जहाँ सत्य है, निश्छलता है, वहीं विजय है
    • बन्धन मुक्त ही ब्राह्मण है
    • सच्चा ब्राह्मण
    • पूर्णा चली पूर्णता की डगर पर
    • बहिरंग नहीं, प्रभु के अंतरंग को जाना
    • निंदा छोड़ो-ध्यान सीखो
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - अपने दीपक आप बनो तुम

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


अब फिर बज उठे रणभेरी

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 20 22 Last
        कोशल नरेश प्रसेनजित को अपने इस महाबलवान हाथी पर गर्व था। महायुद्धों में उसका पराक्रम देखते ही बनता था। शत्रुओं के झुण्ड के झुण्ड को वह देखते ही देखते सांकलों में बांध लेता। शत्रुओं को बांधने की कला में प्रवीण होने के कारण ही महाराज ने उसका नाम बद्धरेक रखा था। उसके बल और पराक्रम की कहानियाँ दूर- दूर तक फैली थीं। कोशल निवासी उसे अपने देश का रत्न मानते थे। अन्य साम्राज्यों के सेनानी भी यह स्वीकारते थे कि युद्ध में ऐसा कुशल हाथी पहले कभी देखा नहीं गया।

        अन्य महादेशों के सम्राट उस हाथी को किसी भी कीमत पर खरीदना चाहते थे। वे सब उसे पाने के लिए कुछ भी कीमत चुकाने के लिए तैयार थे। सभी की नजरें उस पर लगी रहती थीं। सचमुच ही वह अपूर्व था। युद्ध में कभी किसी ने उसे भागते नहीं देखा। कितना ही भयानक संघर्ष हो, कितने ही तीर उस पर बरस रहे हों और भाले फेंके जा रहे हों। वह चट्टान की तरह अडिग खड़ा रहता था। उसकी चिघाड़ कुछ ऐसी थी कि दुश्मनों के दिल बैठ जाते थे। शत्रु सेना में भगदड़ मच जाती थी। उसने अपने मालिक कोशल नरेश की बड़ी सेवा की थी। अनेक युद्धों में उन्हें जिताया था।

       लेकिन इन दिनों काल के प्रवाह ने उसे वृद्ध बना दिया था। हालांकि अभी भी कोशल निवासी उसे बड़े ही सम्मान से देखते थे। बुढ़ापे की दुर्बलता का असर उस महाबलवान हाथी पर स्पष्ट झलकता था। एक दिन जब वह तालाब में नहाने के लिए उतरा, तो पता नहीं कैसे वह तालाब की कीचड़ में फँस गया। कभी किसी समय जो बड़े से बड़े दलदल को एक ही आवेग में चीरता हुआ पार कर लेता था, आज तालाब की कीचड़ से नहीं उबर पा रहा था। उस बद्धरेक हाथी ने अनेकों प्रयास कर डाले, लेकिन उस कीचड़ से वह स्वयं को निकालने में समर्थ न हो सका। महाराज प्रसेनजित के सेवकों ने भी बहुत चेष्टा की, लेकिन कोई खास परिणाम न निकला। सब कुछ असफल हो गया।

        अपने परमप्रिय एवं सुप्रसिद्ध हाथी की ऐसी दुर्दशा देख कर सभी लोग दुःखी हो गए। तालाब पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी। वह हाथी सारे कोशल देश का चहेता था। देश भर में उसे प्यार करने वाले थे। बाल- वृद्ध सभी का वह प्यारा था। उसकी आँखों एवं व्यवहार से सदा ही बुद्धिमानी झलकती थी। आज उसकी यह दुर्दशा सभी को असहनीय लग रही थी। महाराज प्रसेनजित ने उसे कीचड़ से निकालने के लिए अनेक महावत भेजे। पर वे भी हार गए। किसी को कोई उपाय नहीं समझ आ रहा था।

       ऐसी विकट स्थिति में महाराज प्रसेनजित स्वयं उस तालाब पर जा पहुँचे। उन्हें भी अनेक युद्धों में विजय दिलाने वाले हाथी का यह दुःख सहन नहीं हो रहा था। अपने महाराज को आया हुआ देख राजधानी के प्रायः सारे लोग उस तालाब पर इकट्ठा हो गए। सभी दुःखी थे, परेशान थे, किन्तु किसी को कोई भी उपाय नहीं सूझ रहा था।

     ऐसे में स्वयं महाराज प्रसेनजित को ही अपने पुराने महावत की याद आयी। यही महावत बद्धरेक की देखभाल किया करता था। अब वह भी वृद्ध होकर राज्य की सेवा से निवृत्त हो गया था। इन दिनों वह प्रायः हर समय भगवान् तथागत के उपदेशों में डूबा रहता था। उस महावत के लिए भी राजा के मन में भारी सम्मान था। आज अपने परम प्रिय बद्धरेक हो फँसा हुआ देख राजा ने सोचा, शायद ऐसे में वह बूढ़ा महावत ही कुछ कर सके।

         महाराज की इस सोच के प्रेरक भगवान् तथागत के वचन ही थे। एक दिन धर्म प्रवचन करते समय भगवान् ने कहा था- बद्धरेक एवं इस महावत का जन्म- जन्म का साथ है। उन्होंने उस बूढ़े महावत को सम्बोधित करते हुए कहा था- तू इस बार ही इस हाथी के साथ नहीं है, पहले भी रहा है। यहाँ सब जीवन जुड़ा हुआ है। फिर इस जीवन तो पूरे समय हाथी के साथ ही रहा था। हाथी उसी के साथ बड़ा हुआ था, उसी के साथ जवान हुआ था और अब उसी के साथ बूढ़ा भी हो गया था। उस महावत ने हाथी को हर हाल में देखा था। शान्ति और युद्ध दोनों में उसकी समझदारी से वह परिचित था। एक तरह से वह हाथी की रग- रग से वाकिफ था। राजा ने इन परिस्थितियों में सोचा शायद वह बूढ़ा महावत ही कुछ कर सके।

महाराज प्रसेनजित की खबर पाते ही वह बूढ़ा महावत हाजिर हो गया। उसने अपने उस प्यारे हाथी को कीचड़ में फँसे देखा। इस दृश्य को देखकर उसके माथे पर बल पड़े, मस्तिष्क में कुछ विद्युत् की भाँति कौंध गया। और फिर वह मुस्कराया। अपनी इस मुस्कराहट के साथ ही उसने महाराज को निवेदन किया कि यहाँ पर संगा्रम भेरी बजायी जाय। आज यहाँ युद्ध के सभी वाद्य बजने चाहिए। उस महावत की सलाह पर तुरन्त अमल किया गया। वहाँ तुरन्त संग्राम भेरी बजने लगी। युद्ध के नगाड़ों की आवाज सुनकर जैसे अचानक ही वह बूढ़ा हाथी जवान हो गया और कीचड़ से उठकर किनारे पर आ गया। वह तो जैसे भूल ही गया अपना बुढ़ापा और कमजोरी। उसका सोया हुआ योद्धा जाग उठा और वह चुनौती काम कर गयी। फिर उसे क्षण भर भी देर न लगी।

       अब तक किए जा रहे सभी उपायों पर यह संग्राम भेरी भारी पड़ी। बजते हुए युद्ध घोष ने उसका सोया हुआ शौर्य जगा दिया। उसका शिथिल पड़ गया खून फिर से दौड़ने लगा। अपने पराक्रम के स्मरण मात्र से वह ऐसी मस्ती और सरलता- सहजता से बाहर आ गया कि जैसे वहाँ कोई कीचड़ न हो और न वह वहाँ कभी फँसा हो। किनारे पर आकर वह हर्षोन्माद में ऐसे चिघाड़ा जैसा कि वर्षों से लोगों ने उसकी चिघाड़ सुनी ही नहीं थी।

भगवान् के बहुत से भिक्षु भी उस बूढ़े महावत के साथ यह दृश्य देखने के लिए तालाब पर पहुँच गये थे। उन्होंने सारी घटना भगवान् को आकर सुनायी। तब भगवान् ने सभी उपस्थित भिक्षुओं से कहा- अरे तुम सब उस अपूर्व हाथी से कुछ सीखो। उसने तो कीचड़ से अपना उद्धार कर लिया, तुम कब तक इस कीचड़ में फँसे रहोगे? और तुम देखते नहीं मैं कब से संग्राम भेरी बजा रहा हूँ। भिक्षुओं! जागो और जगाओ अपने संकल्प को। वह हाथी भी कर सका। अति दुर्बल बूढ़ा हाथी भी कर सका। क्या तुम कुछ भी न करोगे? मनुष्य होकर- सबल होकर, बुद्धिमान होकर क्या तुम कुछ न कर सकोगे?
       
भगवान् तथागत की यह तेजस्वी वाणी श्रोताओं के मर्म को भेद रही थी- वह कह रहे थे- क्या तुम हाथी से भी गए बीते हो? चुनौती लो उस हाथी से; तुम भी आत्मवान बनो। एक क्षण में क्रान्ति घट सकती है। बस केवल स्मरण आ जाए, भीतर जो सोया है, जग जाए। फिर न कोई दुर्बलता है, न कोई दीनता। भिक्षुओं, बस अपनी शक्ति पर श्रद्धा चाहिए। त्वरा चाहिए, भिक्षुओं, तेजी चाहिए। एक क्षण में काम हो जाता है। वर्षों का सवाल नहीं है। लेकिन सारी शक्ति एक क्षण में इकट्ठी लग जाए, समग्रता से, पूर्णरूपेण। और इसके बाद उन्होंने यह धम्मगाथा कही-

अप्पमादरत्व होथ स चित्तमनुरक्खथ।
दुग्गा उद्धरथत्तानं पंके सत्तोव कुंजरो॥

अर्थात्- अप्रमाद में रत हाओ, जागो और अपने चैतन्य की रक्षा करो। इस दुर्गमता से अपना उसी तरह उद्धार करो, जैसे कि उस हाथी ने कीचड़ से अपना उद्धार कर लिया।


First 20 22 Last


Other Version of this book



अपने दीपक आप बनो तुम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अपने दीपक आप बनो तुम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પોતાનો દીપક સ્વયં બનો
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • पहले सेवा, फिर उपदेश
  • शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं
  • बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत
  • सत्य प्रकट होता है एकांत मौन में
  • बोधि के दिव्यास्त्र से विकारों का हनन
  • प्रभु प्रेम की कसौटी, उनका ध्यान
  • स्वच्छता-निर्मलता का मर्म
  • और, अंगुलिमाल अरिहन्त हो गया
  • ध्यान की आँख, विवेक की आँख
  • आसक्ति अनंत बार मारती है
  • क्रोध छोड़ें, अभिमान त्यागें
  • नमामि देवं भवरोग वैद्यम्
  • महानिर्वाण की अनुभूति
  • जीवन का अपने मूल स्रोत से जा मिलना
  • श्रद्धा की परिणति
  • गलत प्रव्रज्या में रमण दुःखदायी है
  • अहंकार गंदगी है, मल है
  • सदगुरु का स्मरण
  • मनुष्य अपना स्वामी स्वयं
  • प्रभु का सान्निध्य
  • अब फिर बज उठे रणभेरी
  • वीतराग रेवत की सन्निधि का चमत्कार
  • बुद्धत्व के सान्निध्य से जन्मा ब्राह्मणत्व
  • मोहजनित भ्रांति से प्रभु ने उबारा
  • सच्चा भिक्षु
  • जहाँ सत्य है, निश्छलता है, वहीं विजय है
  • बन्धन मुक्त ही ब्राह्मण है
  • सच्चा ब्राह्मण
  • पूर्णा चली पूर्णता की डगर पर
  • बहिरंग नहीं, प्रभु के अंतरंग को जाना
  • निंदा छोड़ो-ध्यान सीखो
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj