• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • पहले सेवा, फिर उपदेश
    • शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं
    • बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत
    • सत्य प्रकट होता है एकांत मौन में
    • बोधि के दिव्यास्त्र से विकारों का हनन
    • प्रभु प्रेम की कसौटी, उनका ध्यान
    • स्वच्छता-निर्मलता का मर्म
    • और, अंगुलिमाल अरिहन्त हो गया
    • ध्यान की आँख, विवेक की आँख
    • आसक्ति अनंत बार मारती है
    • क्रोध छोड़ें, अभिमान त्यागें
    • नमामि देवं भवरोग वैद्यम्
    • महानिर्वाण की अनुभूति
    • जीवन का अपने मूल स्रोत से जा मिलना
    • श्रद्धा की परिणति
    • गलत प्रव्रज्या में रमण दुःखदायी है
    • अहंकार गंदगी है, मल है
    • सदगुरु का स्मरण
    • मनुष्य अपना स्वामी स्वयं
    • प्रभु का सान्निध्य
    • अब फिर बज उठे रणभेरी
    • वीतराग रेवत की सन्निधि का चमत्कार
    • बुद्धत्व के सान्निध्य से जन्मा ब्राह्मणत्व
    • मोहजनित भ्रांति से प्रभु ने उबारा
    • सच्चा भिक्षु
    • जहाँ सत्य है, निश्छलता है, वहीं विजय है
    • बन्धन मुक्त ही ब्राह्मण है
    • सच्चा ब्राह्मण
    • पूर्णा चली पूर्णता की डगर पर
    • बहिरंग नहीं, प्रभु के अंतरंग को जाना
    • निंदा छोड़ो-ध्यान सीखो
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • पहले सेवा, फिर उपदेश
    • शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं
    • बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत
    • सत्य प्रकट होता है एकांत मौन में
    • बोधि के दिव्यास्त्र से विकारों का हनन
    • प्रभु प्रेम की कसौटी, उनका ध्यान
    • स्वच्छता-निर्मलता का मर्म
    • और, अंगुलिमाल अरिहन्त हो गया
    • ध्यान की आँख, विवेक की आँख
    • आसक्ति अनंत बार मारती है
    • क्रोध छोड़ें, अभिमान त्यागें
    • नमामि देवं भवरोग वैद्यम्
    • महानिर्वाण की अनुभूति
    • जीवन का अपने मूल स्रोत से जा मिलना
    • श्रद्धा की परिणति
    • गलत प्रव्रज्या में रमण दुःखदायी है
    • अहंकार गंदगी है, मल है
    • सदगुरु का स्मरण
    • मनुष्य अपना स्वामी स्वयं
    • प्रभु का सान्निध्य
    • अब फिर बज उठे रणभेरी
    • वीतराग रेवत की सन्निधि का चमत्कार
    • बुद्धत्व के सान्निध्य से जन्मा ब्राह्मणत्व
    • मोहजनित भ्रांति से प्रभु ने उबारा
    • सच्चा भिक्षु
    • जहाँ सत्य है, निश्छलता है, वहीं विजय है
    • बन्धन मुक्त ही ब्राह्मण है
    • सच्चा ब्राह्मण
    • पूर्णा चली पूर्णता की डगर पर
    • बहिरंग नहीं, प्रभु के अंतरंग को जाना
    • निंदा छोड़ो-ध्यान सीखो
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - अपने दीपक आप बनो तुम

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


पूर्णा चली पूर्णता की डगर पर

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 28 30 Last
     राजगृह की भूमि इन दिनों तथागत के चरण स्पर्श से पावन हो रही थी। भगवान् यहाँ एक आम्रकुञ्ज में विराज रहे थे। उनके साथ भिक्षु संघ के अनेकों सदस्य भी थे। जो नित्य प्रति अपने शास्ता के अमृत वचनों से धन्य होते थे। राजगृह के नगर जन भी भगवान् के सान्निध्य का लाभ लेने के लिए रोज आते थे। हालांकि इनकी संख्या रोज घटती- बढ़ती रहती थी। सांसारिक जीवन की अनेकों उलझनें, तरह- तरह की लालसाएँ उन्हें जब तक रोक लेती। आज भी अनेकों पग यहाँ तक नहीं पहुँच सके थे। वजह यह थी कि नगर में आज शरद पूर्णिमा के महोत्सव की धूम मची थी।

      युवक- युवतियों की अठखेलियों से नगर की वीथियाँ गूँज रही थी। शमा कुछ ऐसा था कि जैसे धरती पर नहीं आकाश में भी यह उत्सव मनाया जा रहा हो। निरभ्र नीलगगन में चन्द्रदेव की शोभायात्रा आज पुरी सज- धज के साथ निकल रही थी। वे भी तारक- तारिकाओं के समुदाय से घिरे थे। यही नहीं आज वे शरद पूर्णिमा के महोत्सव के अवसर पर मुक्त हाथों से अपने चाँदनी के कोष को लुटा हरे थे। उनके द्वारा बरसायी जा रही यह चाँदनी नगर की वीथियों में भी झर रही थी और प्रभु की उपस्थिति से धन्य हो रहे इस आम्रकुञ्ज में भी। नगर जन जहाँ आज की चाँदनी वृष्टि को अपने हास- विलास के लिए उत्प्रेरक मान रहे थे, वहीं भिक्षुओं के लिए इसका अर्थ भिन्न था। वे तो इसे बस निर्मल मन की अजस्र सम्पदा के रूप में देख रहे थे।

    पूर्णा भिक्षुओं की इस मनोदशा से अनजान थी। उसके जीवन के मानदण्ड उनसे अलग थे। वह जीवन को यश, ऐश्वर्य एवं भोग के रूप में परिभाषित करती थी। वह परम रूपवती तो थी ही। उसे अपने सौन्दर्य पर भारी घमण्ड भी था। इस सौन्दर्य को अधिक से अधिक निखारना ही उसके लिए परम पुरुषार्थ था। अपने नित्य नवीन शृंगार से सभी को चकित करते रहना उसके जीवन का सबसे बड़ा रोमांच था। आज तो उसने कुछ विशेष ही शृंगार रचा था। यौवन से दीप्त सौन्दर्य का साकार रूप बनी वह मदिर गति से अपने कक्ष में घूम रही थी। उसके आभूषणों की चमक रूप ज्वाला की लपट बनकर समूचे कक्ष में फैल रही थी। काम की कन्या सी कमनीय पूर्णा को आज अपने प्रिय की प्रतीक्षा थी। उसके सभी हाव- भाव यही सन्देश दे रहे थे।

      प्रतीक्षा से व्याकुल पूर्णा की दृष्टि उस आम्रकुञ्ज पर पड़ी, जहाँ भगवान् अपने भिक्षुओं के साथ विराज रहे थे। उसने देखा अनेक भिक्षु शानत बैठे हैं, अनेक भिक्षु खड़े हैं, अनेक भिक्षु चल- फिर रहे हैं। यह देखकर उसे बड़ी हैरानी हुई। उसने सोचा इतनी रात गए ये भिक्षु भला क्या कर रहे हैं? क्यों जाग रहे हैं। उसने सोचा कि मैं तो अपने प्रिय की प्रतीक्षा में जाग रही हूँ। मेरे जागरण का कारण तो विरह की व्याकुलता है। लेकिन भला इन्हें किसकी प्रतीक्षा है। ये किसके विरह की व्याकुलता में जाग रहे हैं। ऐसा सोचते हुए वह एक कुटिल हंसी हंस दी। और अपने आप ही बोली, अरे सब भ्रष्ट हैं, ढोंगी हैं, पाखण्डी हैं। इन्हें भी अपने प्रमियों, प्रयेसियों की प्रतीक्षा होगी। अन्यथा आधी रात इस तरह से जागते रहने का क्या प्रयोजन है।

उसकी इस विडम्बनाग्रस्त मनःस्थिति से अवगत अन्तर्यामी भगवान् तथा दूसरे दिन सुबह उसके द्वार पर भिक्षाटन के लिए गए। वह तो बहुत चौंकी। एक पल को सोला कि भला यह यहाँ क्यों आ गया। पाखण्डियों का ही गुरु है, तो होना तो पाखण्डी ही चाहिए। मन में तो आया कि अभी भगा दें। लेकिन सामने खड़े इस शान्त मुद्रा व्यक्ति को भगा न सकी। वह इन्कार करना चाहकर भी इन्कार न कर सकी। पहले तो कुछ क्षणों तक चुप खड़ी रही। फिर उसने भगवान् को किसी तरह से भोजन कराया।

      भगवान् ने बड़ी प्रसन्न मुद्रा में आदर भाव के साथ उसके द्वारा दिया गया भोजन ग्रहण किया। बाद में भोजनोपरान्त उन्होंने उससे कहा- पूर्णे, तू मेरे भिक्षुओं की निन्दा क्यों करती है। भगवान् के इस कथन पर वह अवाक् रह गयी। मन की अचकचाहट उसके चेहरे पर उभर आयी। उसे उनके वचनों पर भरोसा ही न आया। क्योंकि उसने यह बात किसी से न कही थी। वह बोली, भंते कैसी निन्दा। निन्दा तो मैं कभी नहीं करती। मैने कब की निन्दा? भगवान् मुस्कराते हुए बोले, रात की सोच, रात तूने क्या सोचा था?

      तथागत के इस कथन पर पूर्णा बहुत शरमिन्दा हुई। और फिर उसने सारी बात कह सुनायी। शास्ता ने उससे कहा- पूर्णे, तू अपने दुःख से नहीं सोयी थी, और मेरे भिक्षु अपने आनन्द के कारण जागते थे। तू विचारों- विकारों के कारण नहीं सोती थी, जबकि मेरे भिक्षु ध्यान कर रहे थे। वे निर्विकार होने के कारण नहीं सोए थे। पूर्णा ये बातें करते हुए तथागत का मुखमण्डल करूणा से दीप्त हो उठा। वह अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बोले- नींद और नींद में भेद है पूर्णे। इसी तरह से जागरण और जागरण में भी बड़ा भेद है। यह नया जागना सीख, पागल, पुराना जागना कुछ खास जागना नहीं है। सोए- सोए तो सब गंवाया ही गंवाया। अब कुछ कमा भी ले।

इसी के साथ उन्होंने यह धम्म गाथा कही-

सदा जागरमानानं अहोरत्तानुसिक्खिनं।
निब्बानं अधिकयुत्तानं अत्थं गच्छति आसवा॥

जो सदा जागरूक रहते हैं और दिन रात सीखते रहते हैं तथा निर्वाण ही जिनका एकमात्र उद्देश्य है, उनके ही आश्रव नष्ट होते हैं।

   भगवान के मुख से इस धम्मगाथा को सुनकर पूर्णा जैसे गहरी नींद से जागी। उसकी आँखों से प्रायश्चित की वेदना और जिज्ञासा की आतुरता एक साथ छलक आयी। भावों की सघनता के कारण वह कुछ बोल तो नहीं पायी, पर अपलक नेत्रों से भगवान् को निहारती रह गयी। उसके इस परिवर्तन पर अपनी करूणा का जल ढारते हुए भगवान् अपने द्वारा कही गयी कथा का मर्म उजागर करते हुए बोले-

जागते वही हैं जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हैं। और जिनका शिष्यत्व सम्पूर्ण है, वे सीखने से कभी चूकते नहीं। दिन हो कि रात, सुबह हो या सांझ, अपना हो या पराया, शत्रु हो या मित्र, कोई घृणा करे या प्रेम, कोई गाली दे या सम्मान, वे सीखते ही रहते हैं। जो हर चीज को अपने शिक्षणमें बदल देने की कला जानते हैं, वही निर्वाण को अपना लक्ष्य बना पाते हैं। शरीर और मन की सीमाओं से मुक्त होर सर्वव्यापक चेतना में लीन होने के लिए जो उत्सुक हैं। जो अपनी बूँद को सागर में गिरा देने के लिए उत्सुक हैं, ऐसा ही व्यक्ति अंधेरे के पार जाता है। प्रभु की इस वाणी को सुनकर पूर्णा पूर्णता की डगर पर चल पड़ी। उसके साथ और भी अनेकों पग इस ओर चलने के लिए उत्सुक हुए।
First 28 30 Last


Other Version of this book



अपने दीपक आप बनो तुम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अपने दीपक आप बनो तुम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પોતાનો દીપક સ્વયં બનો
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • पहले सेवा, फिर उपदेश
  • शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं
  • बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत
  • सत्य प्रकट होता है एकांत मौन में
  • बोधि के दिव्यास्त्र से विकारों का हनन
  • प्रभु प्रेम की कसौटी, उनका ध्यान
  • स्वच्छता-निर्मलता का मर्म
  • और, अंगुलिमाल अरिहन्त हो गया
  • ध्यान की आँख, विवेक की आँख
  • आसक्ति अनंत बार मारती है
  • क्रोध छोड़ें, अभिमान त्यागें
  • नमामि देवं भवरोग वैद्यम्
  • महानिर्वाण की अनुभूति
  • जीवन का अपने मूल स्रोत से जा मिलना
  • श्रद्धा की परिणति
  • गलत प्रव्रज्या में रमण दुःखदायी है
  • अहंकार गंदगी है, मल है
  • सदगुरु का स्मरण
  • मनुष्य अपना स्वामी स्वयं
  • प्रभु का सान्निध्य
  • अब फिर बज उठे रणभेरी
  • वीतराग रेवत की सन्निधि का चमत्कार
  • बुद्धत्व के सान्निध्य से जन्मा ब्राह्मणत्व
  • मोहजनित भ्रांति से प्रभु ने उबारा
  • सच्चा भिक्षु
  • जहाँ सत्य है, निश्छलता है, वहीं विजय है
  • बन्धन मुक्त ही ब्राह्मण है
  • सच्चा ब्राह्मण
  • पूर्णा चली पूर्णता की डगर पर
  • बहिरंग नहीं, प्रभु के अंतरंग को जाना
  • निंदा छोड़ो-ध्यान सीखो
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj