• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • पहले सेवा, फिर उपदेश
    • शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं
    • बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत
    • सत्य प्रकट होता है एकांत मौन में
    • बोधि के दिव्यास्त्र से विकारों का हनन
    • प्रभु प्रेम की कसौटी, उनका ध्यान
    • स्वच्छता-निर्मलता का मर्म
    • और, अंगुलिमाल अरिहन्त हो गया
    • ध्यान की आँख, विवेक की आँख
    • आसक्ति अनंत बार मारती है
    • क्रोध छोड़ें, अभिमान त्यागें
    • नमामि देवं भवरोग वैद्यम्
    • महानिर्वाण की अनुभूति
    • जीवन का अपने मूल स्रोत से जा मिलना
    • श्रद्धा की परिणति
    • गलत प्रव्रज्या में रमण दुःखदायी है
    • अहंकार गंदगी है, मल है
    • सदगुरु का स्मरण
    • मनुष्य अपना स्वामी स्वयं
    • प्रभु का सान्निध्य
    • अब फिर बज उठे रणभेरी
    • वीतराग रेवत की सन्निधि का चमत्कार
    • बुद्धत्व के सान्निध्य से जन्मा ब्राह्मणत्व
    • मोहजनित भ्रांति से प्रभु ने उबारा
    • सच्चा भिक्षु
    • जहाँ सत्य है, निश्छलता है, वहीं विजय है
    • बन्धन मुक्त ही ब्राह्मण है
    • सच्चा ब्राह्मण
    • पूर्णा चली पूर्णता की डगर पर
    • बहिरंग नहीं, प्रभु के अंतरंग को जाना
    • निंदा छोड़ो-ध्यान सीखो
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • पहले सेवा, फिर उपदेश
    • शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं
    • बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत
    • सत्य प्रकट होता है एकांत मौन में
    • बोधि के दिव्यास्त्र से विकारों का हनन
    • प्रभु प्रेम की कसौटी, उनका ध्यान
    • स्वच्छता-निर्मलता का मर्म
    • और, अंगुलिमाल अरिहन्त हो गया
    • ध्यान की आँख, विवेक की आँख
    • आसक्ति अनंत बार मारती है
    • क्रोध छोड़ें, अभिमान त्यागें
    • नमामि देवं भवरोग वैद्यम्
    • महानिर्वाण की अनुभूति
    • जीवन का अपने मूल स्रोत से जा मिलना
    • श्रद्धा की परिणति
    • गलत प्रव्रज्या में रमण दुःखदायी है
    • अहंकार गंदगी है, मल है
    • सदगुरु का स्मरण
    • मनुष्य अपना स्वामी स्वयं
    • प्रभु का सान्निध्य
    • अब फिर बज उठे रणभेरी
    • वीतराग रेवत की सन्निधि का चमत्कार
    • बुद्धत्व के सान्निध्य से जन्मा ब्राह्मणत्व
    • मोहजनित भ्रांति से प्रभु ने उबारा
    • सच्चा भिक्षु
    • जहाँ सत्य है, निश्छलता है, वहीं विजय है
    • बन्धन मुक्त ही ब्राह्मण है
    • सच्चा ब्राह्मण
    • पूर्णा चली पूर्णता की डगर पर
    • बहिरंग नहीं, प्रभु के अंतरंग को जाना
    • निंदा छोड़ो-ध्यान सीखो
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - अपने दीपक आप बनो तुम

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT SCAN


बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 2 4 Last
          भगवान् बुद्ध ने उसकी ओर देखा। बड़ी पारदर्शी और करूणापूर्ण थी वह दृष्टि। उनके अलौकिक जीवन की ही भांति उनकी दृष्टि भी अनोखी थी। यह ऐसी दृष्टि थी जो बाहर ही नहीं भीतर भी देखती थी। रूप और आकार को ही नहीं, स्वभाव एवं संस्कारों को भी निहारती थी। बड़े ही सौभाग्यशाली होते वे, जिन्हें प्रभु भर नजर देख लेते। आज उसके जीवन में सौभाग्य- सूर्य की किरणें झिलमिलायी थी। प्रभु की करूणा उसे छू रही थी और वह धन्य हो रहा था।

बड़ी ही मुश्किल से मिले थे ये पल उसे। इन दिनों भगवान् आलवी नगर आए थे। उनके साथ पांच सौ भिक्षु भी थे। प्रभु के साथ भिक्षुओं की उपस्थिति ऐसी थी, जैसे सूर्य के साथ किरणें होती हैं। ये किरणें चारों ओर सूर्य की प्रभा- प्रकाश बिखेरती हैं। इन्हें देखकर बरबस ही सूर्य की उपस्थिति का अहसास हो जाता है। प्रभु का भिक्षु संघ भी कुछ ऐसा ही था। भिक्षु संघ के सदस्यों से भगवान् की अलौकिक चेतना झरती, बहती और बिखरती थी। आलवी नगर में इस समय यही हो रहा था। भगवान् की उपस्थिति की सुगन्ध सब ओर फैल रही थी।

उसकी चेतना भी इसके स्पर्श से अछूती न रही। भगवान् आए हैं, उसने भी सुना, जाना और अनुभव किया। और तब- मैं भी भगवान् के दर्शन करूँगा। ऐसा निश्चय उसके मन में उभरा। इस निश्चय ने उसे भारी खुशी दी। उसकी अन्तर्चेतना खुशी की तरंगों से तरंगित होती रही। सुबह- सुबह उठकर भगवान् के वास- स्थान की ओर जाने के लिए उसने पहला- पग बढ़ाया ही था। तभी उसे दिखाई दिया कि उसका एक बैल कहीं गायब है। अब क्या करे? पहले से ही वह गरीबी के दंश का दर्द झेल रहा था। उसकी तरह गरीबी की मार सहने वाला, शायद पूरे आलवी नगर में और कोई न था। बैल के भाग जाने से गरीबी का दर्द अनायास ही असह्य एवं सघन हो गया।

          व्यथित- पीड़ित वह बैल को खोजने के लिए चल पड़ा। गली, खेत, वन की भटकन से उसके पांव दुःख आए। बैल को खोजते हुए बीच- बीच में वह सोचने लगता, क्या मेरे ही मन में कोई खोट है, जो प्रभु से नहीं मिल पा रहा हूँ। उसकी भटकन अब थकन बन गयी थी। अब उससे रहा न गया, वह व्यथित मन से पुकार उठा- अंगुलीमाल का उद्धार करने वाले हे तथागत! प्रभु, मुझे भी अपनी शरण में लो। उसकी पुकार इतनी गहरी और सघन थी, कि उससे सूक्ष्म स्पन्दित हो उठा। इसका सुखद परिणाम भी उसे कुछ ही पलों में दिखाई दिया। उसका बैल वन में एक ओर खड़ा घास चर रहा था। उसने भागकर उसकी रस्सी पकड़ी और घर की ओर लौट पड़ा।

         अब तक दोपहर हो आयी थी। उसने अभी तक कुछ खाया भी न था। पर भगवान् के दर्शन की खुशी ने उसकी भूख एवं थकान दोनों को ही हर लिया था। उसके हृदय में कृतज्ञता के अहोभाव थे। अन्तर्यामी प्रभु सब कुछ सुनते हैं, सभी कुछ जानते हैं। भक्ति के उद्रेक से उसकी गति तीव्र हो गयी। पल- क्षण पता नहीं चले, इनकी गणना भी कौन करे? वह तो बस भगवान् के समीप पहुँच गया। भीड़ से घिरे परम करूणावान भगवान् बुद्ध ने उसके पहुँचते ही उसे अपने पास बुला लिया। बड़ी ही प्रीतिपूर्ण नजरों से उसकी ओर देखा। फिर अपने एक शिष्य महाकाश्यप की ओर इशारा करके कहा- भन्ते! इनके लिए यहीं भोजन ले आओ।

भगवान् के इन वचनों से सभी को भारी अचरज हुआ। न कोई बात, न चीत, बस सीधे भोजन। वह भी भोजनालय में नहीं, ठीक अपने सामने। सबके सब कौतुहल एवं आश्चर्य में थे। लेकिन प्रभु- अनुगत महाकाश्यप ने शीघ्र ही आज्ञा पालन किया। उन्हें ज्ञात था कि भगवान् अकारण कुछ नहीं कहते, कुछ नहीं करते। भोजन की थाली से एक कौर तोड़कर प्रभु जब स्वयं उसको खिलाने लगे तो भिक्षु संघ का आश्चर्य शतगुणित हो गया। उसकी आँखों में तो आँसू आ गए। आँसू की इन गोल बूंदों में भक्ति का भूगोल उभर एवं छलक रहा था। उसे यह भी नहीं समझ में आया, कि जिन प्रभु की सेवा उसे स्वयं करनी चाहिए, वह स्वयं उनकी सेवा कैसे स्वीकार करे?

        असमंजस में उसने काफी न- नुकुर की। भगवान् उसके संकोच को जान गए। वह बोले संकोच त्याग दो वत्स कौशल्यायन। इसे मेरी आज्ञा मानो या अनुरोध प्रीतिपूर्वक भोजन करो। भगवान् ने हठपूर्वक उसे भोजन कराया। उसका समूचा अस्तित्त्व रोमांचित हो आया। जब से वह आया, तभी से चुप था। अभी भी वह कुछ न बोला। बस आनदपूर्वक प्रभु के हाथों से कौर खाए। भोजन के उपरान्त भगवान् ने कहा, अब तुम उस पास के पेड़ के नीचे बैठकर विश्राम करो। बुद्ध की इस बात को सुनकर वह चुपचाप उठा और जाकर पेड़ के नीचे बैठ गया। बैठते ही वह गहरी समाधि में खो गया। उसकी यह भावदशा भिक्षुओं से छुपी न रही। उन्हें परम आश्चर्य हो रहा था कि ध्यान का परम फल भोजन से किस तरह मिल गया? अन्ततः सबने भगवान् से जिज्ञासा की।

तब भगवान् ने यह गाथा कही-

जिघच्छा परमा रोगा संखारा परमा दुखा।
एतं ञत्वा यथाभूतं निब्बानं परमं सुखं॥

       भिक्षुओं, भूख सबसे बड़ा रोग है, संस्कार सबसे बड़े दुःख हैं। ऐसा यथार्थ जो जानता है, वही जानता है कि निर्वाण सबसे बड़ा सुख है।
    भगवान् की इस गाथा को भिक्षु संघ बड़े ही मनोयोग से सुन रहा था। भगवान् बता रहे थे, कौशल्यायन की भूख गहरी थी। उसका शरीर ही नहीं, उसकी जीवन चेतना भूखी थी। उसे अपने संस्कारों के गहरे दुःख का बोध था। मुझ तक पहुँचने तक उसकी वेदना ही वेद बन गयी थी। और यही कारण है कि जब मैंने उसे अपने हाथों से भोजन कराया, तो उसे परम तृप्ति मिली। अकेली देह नहीं, समूचा अस्तित्त्व तृप्त हो गया। वेदना वेद में रूपान्तरित हो गयी। दुःख का घना अंधेरा ज्ञान के उजाले में बदल गया। और उसे पल में ही स्रोतापत्ति का फल मिल गया।

  यह स्रोतापत्ति क्या है भगवन्? महाकाश्यप पहली बार बोले।

भदन्त स्रोतापत्ति का अर्थ है स्रोत में पड़ जाना। और स्रोतापत्ति के फल का मतलब है- स्रोत में पड़ जाना ही नहीं स्रोत में विलीन हो जाना। बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत है। भन्ते कौशल्यायन की जीवन चेतना पहले तो तृप्ति की छुअन के साथ बुद्धत्त्व के परम स्रोत में पड़ी और अब तुम सब देखो वह गहरी समाधि में लीन है। यानि की वह बुद्ध के परम स्रोत में विलीन हो गए हैं। उन्होंने अब जान लिया है- ‘निब्बानं परमं सुखं’ अर्थात् निर्वाण परम सुख है।
    भगवान् के इन वचनों के साथ ही सभी ने कौशल्यायन के मुख की ओर देखा। सचमुच ही उनके मुख पर निर्वाण का परमतेज छा गया था। चेहरे पर एक अनोखी अलौकिक आभा फैल रही थी। एक अनूठा संगीत उनके अस्तित्त्व में गूंज रहा था। जिसकी मधुर धुन उत्तरोत्तर गहरी होती जा रही थी। अब तो भिक्षु संघ के प्राण भी इससे झंकृत होने लगे। सभी जान गए कि कौशल्यायन के अस्तित्त्व में आज पात्रता और कृपा का मिलन हुआ है।

    बुद्ध कह रहे थे- भिक्षुओं, पात्रता हो तभी कृपा असरकारक होती है। जो यह जान लेता है कि भूख सबसे बड़ा रोग है, संस्कार सबसे बड़े दुःख हैं, वही यह जानने में समर्थ होता है कि निर्वाण सबसे बड़ा सुख है।

   इस धम्मपद को सुनाकर भगवान् मौन में डूब गए। भिक्षु उनके वचनों को सुनकर गुनने लगे। उनमें से कई तो स्रोतापत्ति की ओर अन्तर्गमन भी करने लगे। भगवान् तथागत की कृपादृष्टि एवं कृपावृष्टि का अहसास अनुभव में बदलने लगा।


First 2 4 Last


Other Version of this book



अपने दीपक आप बनो तुम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

अपने दीपक आप बनो तुम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પોતાનો દીપક સ્વયં બનો
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

21st Century The Dawn Of The Era Of Divine Descent On Earth
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Divine Message of Vedas Part 4
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

Pragya Puran Stories -2
Type: TEXT
Language: ENGLISH
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • पहले सेवा, फिर उपदेश
  • शांति से बढ़कर कोई सुख नहीं
  • बुद्धत्व ही जीवन का परम स्रोत
  • सत्य प्रकट होता है एकांत मौन में
  • बोधि के दिव्यास्त्र से विकारों का हनन
  • प्रभु प्रेम की कसौटी, उनका ध्यान
  • स्वच्छता-निर्मलता का मर्म
  • और, अंगुलिमाल अरिहन्त हो गया
  • ध्यान की आँख, विवेक की आँख
  • आसक्ति अनंत बार मारती है
  • क्रोध छोड़ें, अभिमान त्यागें
  • नमामि देवं भवरोग वैद्यम्
  • महानिर्वाण की अनुभूति
  • जीवन का अपने मूल स्रोत से जा मिलना
  • श्रद्धा की परिणति
  • गलत प्रव्रज्या में रमण दुःखदायी है
  • अहंकार गंदगी है, मल है
  • सदगुरु का स्मरण
  • मनुष्य अपना स्वामी स्वयं
  • प्रभु का सान्निध्य
  • अब फिर बज उठे रणभेरी
  • वीतराग रेवत की सन्निधि का चमत्कार
  • बुद्धत्व के सान्निध्य से जन्मा ब्राह्मणत्व
  • मोहजनित भ्रांति से प्रभु ने उबारा
  • सच्चा भिक्षु
  • जहाँ सत्य है, निश्छलता है, वहीं विजय है
  • बन्धन मुक्त ही ब्राह्मण है
  • सच्चा ब्राह्मण
  • पूर्णा चली पूर्णता की डगर पर
  • बहिरंग नहीं, प्रभु के अंतरंग को जाना
  • निंदा छोड़ो-ध्यान सीखो
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj