• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • गायत्री द्वारा सन्ध्या- वन्दन
    • ब्रह्म सन्ध्या
    • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
    • गायत्री उपासना का विधि- विधान
    • गुरू वन्दना
    • पूजा सामग्री का विसर्जन
    • गायत्री की सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वसुलभ ध्यान
    • गायत्री- साधना से पापमुक्ति
    • पापनाशक प्रायश्चित
    • कुमुहूर्त और अशकुनों का परिहार
    • गायत्री साधना से अनेकों प्रयोजनों की सिद्धि
    • महिलाओं के लिए गायत्री उपासना
    • महिलाओं के लिए कुछ विशेष साधनाएं
    • मनोनिग्रह और ब्रह्मप्राप्ति के लिए
    • गायत्री का अर्थ चिन्तन-
    • अर्थ- भावना का साधन
    • माता से वार्तालाप करने की साधना
    • आत्म- कल्याण जप के साथ पय- पान का ध्यान
    • विश्व- कल्याण जप के साथ आत्मार्पण का ध्यान
    • परम तेज- पुंज ज्योति अवतरण- साधना
    • उपासना ही नहीं साधना भी
    • शक्ति पुरश्चरण साधना
    • एक वर्ष की उद्यापन साधना
    • कुछ विशेष साधनाएँ
    • गायत्री मंत्र लेखन - एक महान साधना
    • गायत्री चालीसा पाठ अनुष्ठान
    • लघु गायत्री
    • प्रज्ञा आलोक पाएँ भी- बाँटे भी
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login





Books - गायत्री की परम कल्याणकारी सर्वांगपूर्ण सुगम उपासना विधि

Media: TEXT
Language: HINDI
TEXT


गायत्री द्वारा सन्ध्या- वन्दन

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


2 Last
कुछ ऐसे कार्य हैं जिनका नित्य करना मनुष्य का आवश्यक कर्तव्य है, ऐसे कर्मों को नित्य- कर्म कहते हैं। नित्य- कर्मों के उद्देश्य हैं, १- आवश्यक तत्वों का संचय २- अनावश्यक तत्वों का त्याग। शरीर को प्रायः नित्य ही कुछ न कुछ नई आवश्यकता होती है। प्रत्येक गतिशील वस्तु अपनी गति को कायम रखने के लिए कहीं- न से नयी शक्ति प्राप्त करती है, यदि वह न मिले तो उसका अन्त हो जाता है। रेल के लिए कोयला- पानी, मोटर के लिए पेट्रोल, तार के लिए बैटरी, इञ्जन के लिए तेल, सिनेमा के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। पौधों का जीवन खाद- पानी पर निर्भर रहता है। पशु- पक्षी, कीट- पतङ्ग, मनुष्य आदि सभी प्राणियों को भूख प्यास लगती है। अपनी- अपनी प्रकृति के अनुसार अन्न, जल, वायु लेकर वे जीवन धारण करते हैं यदि आहार न मिले तो शरीर यात्रा असम्भव है। कोई भी गतिशीलता को कायम रखने के लिए आहार अवश्य चाहिए ।।

इसी प्रकार प्रत्येक गतिशील पदार्थ में प्रतिक्षण कुछ न कुछ मल बनता रहता है, जिसे जल्दी- जल्दी साफ करने की आवश्यकता पड़ती है। रेल में कोयले की राख, मशीनों में तेल की चीकट जमती है। शरीर में प्रतिक्षण मल बनता है और वह गुद, शिश्न, नाक, मुख, कान, आँख, त्वचा आदि के छिद्रों द्वारा निकलता रहता है। यदि मल की सफाई न हो तो देह में इतना विष एकत्रित हो जायगा कि दो- चार दिन में ही जीवन- संकट उपस्थित हुए बिना न रहेगा। मकान में बुहारी न लगाई जाय, कपड़ों को न धोया जाय, बर्तन को न मला जाय, शरीर को स्नान न कराया जाय तो एक- दो दिन में ही मैल चढ़ जायगा और गन्दगी, कुरूपता, बदबू, मलीनता तथा विकृति उत्पन्न हो जायगी।

आत्मा सबसे अधिक गतिशील और चैतन्य है, उसे भी आहार की और मल- विसर्जन की आवश्यकता पड़ती है। स्वाध्याय सत्संग, आत्म- चिंतन, उपासना, साधना आदि साधनों द्वारा आत्मा को आहार प्राप्त होता है और बलवान्, चैतन्य तथा क्रियाशील रहती है। जो लोग इन आहारों से अपने अन्तःकरण को वञ्चित रखते हैं और सांसारिक झंझटों में ही हर घड़ी लगे रहते हैं उनका शरीर चाहे कितना मोटा हो, धन- दौलत कितनी ही जमा हो जाय पर आत्मा भूखी ही रहती है। इस भूख के कारण वह निस्तेज, निर्बल, निष्क्रिय और अर्धमूर्छित अवस्था में पड़ा है। इसलिये शास्त्रकारों ने आत्म- साधना को नित्यकर्म में शामिल करके मनुष्य के लिए उसे एक आवश्यक कर्तव्य बना दिया है ।।

आत्मिक साधना में आधार- प्राप्ति और मल- विसर्जन के दोनों महत्त्वपूर्ण कार्य समान रूप से होते हैं। आत्मिक भावना विचारधारा और अवस्थिति को बलवान, चैतन्य एवं क्रियाशील बनाने वाली पद्धति को साधना कहते हैं। यह साधना उन विकारों, मलों एवं विषों की भी सफाई करती है, जो सांसारिक विषयों और उलझनों के कारण चित्त पर बुरे रूप से सदा ही जमते रहते हैं। शरीर को दो बार स्नान कराना, दो बार शौच जाना, आवश्यक समझा जाता है। आत्मा के लिए भी यह क्रियायें दो बार होनी आवश्यक हैं, इसी को संध्या कहते हैं। शरीर से आत्मा का महत्त्व अधिक होने के कारण त्रिकाल संध्या की साधना का शास्त्रों में वर्णन है। तीन बार न बन पड़े तो प्रातः- सायं दो बार से भी काम चलाया जा सकता है ।। जिनकी रूचि इधर बहुत ही कम है, वे भी एक बार तो कम से कम यह समझकर करे कि सन्ध्या हमारा आवश्यक नित्यकर्म है, धार्मिक कर्तव्य है। उसे न करने से पाप- विकारों का जमाव होता रहता है और भूखी आत्मा निर्बल होती चलती है, यह दोनों ही बातें पाप कर्मों में शुमार हैं। अतएव पातकभार से बचने के लिये भी संध्या को हमारे आवश्यक नित्यकर्मों में स्थान मिलना उचित है।

सन्ध्यावन्दन की अनेक विधियाँ हिन्दू धर्म में प्रचलित है। उन सबमें सरल, सुगम, सीधी एवं अत्यधिक प्रभावशाली उपासना गायत्री मन्त्र द्वारा होने वाली ‘ब्रह्मसन्ध्या’ है। इसमें केवल एक ही गायत्री मन्त्र याद करना होता है। अन्य सन्ध्या विधियों की भाँति अनेक मन्त्र याद करने और अनेकों प्रकार के विधि- विधान याद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती ।।
सूर्योदय या सूर्यास्त समय को सन्ध्याकाल कहते हैं यही समय सन्ध्यावन्दन का है।

सुविधानुसार इससे थोड़ा आगे- पीछे भी कर सकते हैं। त्रिकाल सन्ध्या करने वालों के लिए तीसरा समय मध्याह्नकाल का है। नित्यकर्म से निवृत्त होकर शरीर को स्वच्छ करके सन्ध्या पर बैठना चाहिए, उस समय देह पर कम से कम वस्त्र होने चाहिए। खुली हवा का एकांत स्थान मिल सके तो सबसे अच्छा अन्यथा घर का ऐसा भाग तो चुनना ही चाहिए, जहाँ कम खटपट और शुद्धता रहती हो। कुश का आसन, चटाई, टाट या चौकी आदि बिछाकर पालथी मारकर मेरूदण्ड सीधा रखते हुए सन्ध्या के लिए बैठना चाहिए। प्रातःकाल पूर्व की ओर, सायंकाल को पश्चिम की ओर मुँह करके बैठना चाहिए। पास में जल का भरा पात्र रख लेना चाहिए ।। सन्ध्या के पाँच कर्म हैं, उनका वर्णन नीचे किया जाता है।
2 Last


Other Version of this book



गायत्री की परम कल्याणकारी सर्वांगपूर्ण सुगम उपासना विधि
Type: TEXT
Language: HINDI
...


Releted Books



પરિવર્તનની મહાન ક્ષણ
Type: SCAN
Language: EN
...

The Great Moments of Change
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

परिवर्तन के महान क्षण
Type: SCAN
Language: EN
...

परिवर्तन के महान् क्षण
Type: TEXT
Language: EN
...

परिष्कृत अध्यात्म हमारे जीवन में उतरे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પરિષ્કૃત અધ્યાત્મ આપણા જીવનમાં ઉતરે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: SCAN
Language: EN
...

మానసిక సంతులనం
Type: SCAN
Language: TELUGU
...

Mental Balance
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

மன சமநிலை
Type: SCAN
Language: TAMIL
...

मन: स्थिति बदले तो परिस्थिति बदले
Type: TEXT
Language: EN
...

મન: સ્થિતિ બદલો તો પરિસ્થિતિ બદલાશે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

मनस्थिति बदलें तो परिस्थिति बदले
Type: SCAN
Language: EN
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री साधना से कुण्डलिनी जागरण
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गायत्री साधना के दो स्तर
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गायत्री सर्वतोन्मुखी समर्थता की अधिष्ठात्री
Type: TEXT
Language: HINDI
...

ઇન્દ્રિય સંયમ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

इंद्रिय संयम
Type: SCAN
Language: HINDI
...

इन्द्रिय संयम
Type: TEXT
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • गायत्री द्वारा सन्ध्या- वन्दन
  • ब्रह्म सन्ध्या
  • दैनिक उपासना की सरल किन्तु महान् प्रक्रिया
  • गायत्री उपासना का विधि- विधान
  • गुरू वन्दना
  • पूजा सामग्री का विसर्जन
  • गायत्री की सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वसुलभ ध्यान
  • गायत्री- साधना से पापमुक्ति
  • पापनाशक प्रायश्चित
  • कुमुहूर्त और अशकुनों का परिहार
  • गायत्री साधना से अनेकों प्रयोजनों की सिद्धि
  • महिलाओं के लिए गायत्री उपासना
  • महिलाओं के लिए कुछ विशेष साधनाएं
  • मनोनिग्रह और ब्रह्मप्राप्ति के लिए
  • गायत्री का अर्थ चिन्तन-
  • अर्थ- भावना का साधन
  • माता से वार्तालाप करने की साधना
  • आत्म- कल्याण जप के साथ पय- पान का ध्यान
  • विश्व- कल्याण जप के साथ आत्मार्पण का ध्यान
  • परम तेज- पुंज ज्योति अवतरण- साधना
  • उपासना ही नहीं साधना भी
  • शक्ति पुरश्चरण साधना
  • एक वर्ष की उद्यापन साधना
  • कुछ विशेष साधनाएँ
  • गायत्री मंत्र लेखन - एक महान साधना
  • गायत्री चालीसा पाठ अनुष्ठान
  • लघु गायत्री
  • प्रज्ञा आलोक पाएँ भी- बाँटे भी
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj