ब्रह्मवर्चस के मनीषी-वैज्ञानिक
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
शोध संस्थान में कार्यरत शोधकर्मियों के दो वर्ग हैं । पहला वर्ग मनीषियों का है- इस वर्ग में वे लोग हैं, जो जीवन के सामाजिक राजनैतिक एवं दार्शनिक पहलू के अध्ययन तथा शोध में संलग्न हैं, दूसरा वर्ग वैज्ञानिकों का है- इसमें वे लोग हैं, जो यज्ञ चिकित्सा, वनौषधि, अनुसंधान तथा मानवीय व्यक्तित्व पर आध्यात्मिक साधनाओं के प्रभाव पर कार्य कर रहे हैं । इन लोगों की संख्या लगभग ४० है । शिक्षा और योग्यता की दृष्टि से सभी एम.एस.सी., पी.एच.डी., एम.डी., एम.एस. स्तर के हैं । सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से कोई वेतन भोगी कर्मचारी नहीं है, अपितु सभी गुरुदेव के आदर्शों के लिए समर्पित हैं ।

