वैज्ञानिक अध्यात्म की प्रयोगशाला
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
आधुनिकतम कम्प्यूटराइज्ड उपकरणों से सुसज्जित इस प्रयोगशाला के मुख्यतया तीन आयाम हैं- १. यज्ञ चिकित्सा की प्रयोगशाला, २. आध्यात्मिक साधनाओं द्वारा शरीर, प्राण और मन अर्थात समग्र जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का मापन करने वाली प्रयोगशाला, ३. वनौषधि अनुसंधानशाला और उससे जुड़ा दुर्लभ जड़ी- बूटियों का वनौषधि उद्यान ।
प्रयोगशाला के सभी कक्ष अत्याधुनिक उपकरणों से सज्जित हैं । इनमें कई उपकरणों को शोध वैज्ञानिक अति दुर्लभ मानते हैं, इनमें आभामण्डल मापन से लेकर शरीर की जैव ऊर्जा एवं विभिन्न रसायनों का विश्लेषण करने वाले यंत्र सम्मलित हैं, सभी कम्प्यूटराइज्ड हैं । यही वजह है कि यह प्रयोगशाला समूचे देश में अपना एक विशिष्ट स्थान रखती है । वैज्ञानिक अध्यात्म विषय के विभिन्न वैज्ञानिक आयामों पर शोध करने वालों के लिए यह प्रयोगशाला महातीर्थ का स्थान रखती है । जहाँ देश और विदेश के विभिन्न भागों के शोधकर्मी आकर शोधकार्य करना अपना सौभाग्य मानते हैं । प्रयोगशाला की ही भाँति यहाँ का जड़ी- बूटी उद्यान भी अतिविशिष्ट है, जहाँ दो सौ से अधिक अति दुर्लभ जड़ी- बूटियाँ लगाई गई हैं ।

