• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • दो शब्द
    • आत्म्-सत्ता और उसकी महान महत्ता
    • हमारा जीवन लक्ष्य, आत्म-दर्शन
    • जीवनोद्देश्य से विमुख न हों
    • शरीर का ही नहीं, आत्मा का भी ध्यान रखें
    • अमर हो तुम, अमरत्व को पहचानो
    • मन से छीनकर प्रधानता आत्मा को दीजिए
    • मनुष्य और उसकी महान शक्ति
    • जीवन का दूसरा पहलू भी भूलें नहीं
    • आत्मा की पुकार अनसुनी न करें
    • आत्मा की पुकार सुनें और उसे सार्थक करें
    • आत्म-ज्ञान की आवश्यकता क्यों?
    • आत्म-ज्ञान से ही दुःखों की निवृत्ति संभव है
    • सत्यं, शिवं सुंदरम्—हमारा परम लक्ष्य
    • शक्ति के स्रोत—आत्मा को मानिए
    • आत्मा को जानिए
    • आत्म-शक्ति का अकूत भंडार
    • शक्ति का स्रोत हमारे अंदर है
    • सच्चे हृदय से आत्मा का उद्बोधन करे
    • चेतन, चित्त—न, चिंतन
    • आत्मा और परमात्मा का संबंध
    • ईश्वर अंश जीव अविनाशी
    • परमात्मा को जानने के लिए अपने आप को जानो
    • अहं और उसकी वास्तविक सत्ता
    • बिंदु में सिंधु समाया
    • अपूर्णता से पूर्णता की ओर
    • क्या आत्—कल्याण के लिए गृहत्याग आवश्यक है?
    • आत्म-बल हमारी सबसे बड़ी वैभव-विभूति
    • जिन खोजा तिन पाइयां, गहरे पानी पैठ
    • आत्म-विकास के लिए व्रत पालन की आवश्यकता
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login

Impact Summit Sessions at Various Locations





Books - जीवन की सर्वोपरि आवश्यकता आत्मज्ञान

Media: TEXT
Language:
TEXT


आत्म्-सत्ता और उसकी महान महत्ता

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 1 3 Last


जीव की शारीरिक स्थिति पर विचार करें तो प्रत्यक्षतः यह देखने में आता है कि दो शक्तियां अवस्थित हैं। प्रथम पञ्चधा प्रकृति—जिससे हाथ, पांव, पेट, मुंह, आंख, कान, दांत आदि शरीर का स्थूल कलेवर बनकर तैयार होता है। इस निर्जीव तत्व की शक्ति और अस्तित्व का भी अपना विशिष्ट विधान है जो भौतिक विज्ञान के रूप में आज सर्वत्र विद्यमान है। जड़ की परमाणविक शक्ति ने ही आज संसार में तहलका मचा रखा है जबकि उसके सर्गाणुओं, कोषाणुओं, केन्द्रपिंड (न्यूक्लियस) आदि की खोज अभी भी बाकी है। यह सम्पूर्ण शक्ति अपने आप में कितनी प्रबल होगी इसकी कल्पना करना भी कठिन है। द्वितीय—शरीर में सर्वथा स्वतन्त्र चेतन शक्ति , भी कार्य कर रही है जो प्राकृतिक तत्वों की अपेक्षा अधिक शक्तिमान मानी गई है। यह चेतन तत्व संचालक है, इच्छा कर सकता है, योजनायें बना सकता है, अनुसन्धान कर सकता है इसलिये उसका महत्व और भी बढ़-चढ़कर है। हिन्दू ग्रन्थों में इस सम्बन्ध में जो गहन शोधों के विवरण हैं वे चेतन शक्ति की आश्चर्यजनक शक्ति प्रकट करते हैं। इतना तो सभी देखते हैं कि संसार में जो व्यापक क्रियाशीलता फैली हुई है वह इस चेतना का ही खेल है। इसके न रहने पर बहुमूल्य, बहु शक्ति -सम्पन्न और सुन्दर शरीर भी किसी काम का नहीं रह जाता।

जीवधारियों के शरीर में व्याप्त इस चेतना का ही नाम आत्मा है। सुख, दुःख, इच्छा, द्वेष, ज्ञान तथा प्रयत्न उसके धर्म और गुण हैं। न्याय और वैशेषिक दर्शनों में आत्मा के रहस्यों पर विशद प्रकाश डाला गया है और उसे परमात्मा का अंश बताया गया है। यह आत्मा ही जब सुख, दुःख, इच्छा, द्वेष आदि विकारों का त्याग कर देती है तो वह परमात्म-भाव में परिणित हो जाता है।

आज भौतिक विचारधारा के लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होते। उनकी दृष्टि में शरीर और आत्मा में कोई भेद नहीं है। इतना तो कोई साधारण बुद्धि का व्यक्ति भी आसानी से सोच सकता है कि जब उसके हृदय में ऐसे प्रश्न उठते रहते हैं—’मैं कौन हूं’, ‘मैं कहां से आया हूं’, ‘मेरा स्वरूप क्या है’, ‘मेरे सही शरीर-धारण का उद्देश्य क्या है’ आदि। ‘मैं यह खाऊंगा’, ‘मुझे यह करना चाहिए, ‘मुझे धन मिले’—ऐसी अनेक इच्छायें प्रतिक्षण उठती रहती हैं। यदि आत्मा का प्रथम अस्तित्व न होता तो मृत्यु हो जाने के बाद भी वह ऐसी स्वानुभूतियां करता और उन्हें व्यक्त करता। मुख से किसी कारणवश बोल न पाता तो हाथ से इशारा करता, आंखें पलक मारती, भूख लगती, पेशाब होती। पर ऐसा कभी होता नहीं देखा गया। मृत्यु होने के बाद जीवित अवस्था की सी चेष्टायें आज तक किसी ने नहीं कीं, आत्मा और शरीर दो विलग वस्तुयें—दो विलग तत्व होने का यही सबसे बड़ा प्रमाण है।

छांदोग्योपनिषद् के सातवें अध्याय के 26वें खंड में बताया गया है—

‘‘आत्मा से प्राण, आत्मा से आशा, आत्मा से स्मृति, आत्मा से आकाश, आत्मा से तेज, आत्मा से जल, आत्मा से आविर्भाव और तिरोभाव, आत्मा से अन्न, आत्मा से बल, आत्मा से विज्ञान, आत्मा से ध्यान, आत्मा से चित्त; आत्मा से संकल्प, आत्मा से मन, आत्मा से वाक्, आत्मा से नाम, आत्मा से मन्त्र, आत्मा से कर्म और यह सम्पूर्ण चेतन जगत ही आत्मा से आच्छादित है। इस आत्म-तत्व का ज्ञान प्राप्त कर लेने वाले मनुष्य जीवन-मरण के बन्धनों से मुक्त हो जाते हैं।’’

वृहदारण्यकोपनिषद् में राजा जनक ने आत्मा के सम्बन्ध में श्री याज्ञवल्क्य को उपदेश देते हुए कहा है—’यह आत्मा प्राणों में बुद्धि वृत्तियों के भीतर रहने वाला विज्ञानमय ज्योति स्वरूप पुरुष है। वह लोक परलोक दोनों में संचार करता है। स्वप्नावस्था में यह सूक्ष्मातिसूक्ष्म आत्मा ही विभिन्न लोकों में विचरण करता है।’

भौतिक विज्ञान दरअसल आत्मा के अस्तित्व का खंडन नहीं करता अपितु वह उसे सिद्ध करने में ही सहायक हुआ है। विज्ञान की उच्च सतह पर न पहुंचने के कारण आज कुछ लोग ऐसी भ्रामक धारणायें फैलाए हुए हों, यह दूसरी बात है अन्यथा जिन वैज्ञानिकों ने गहन तत्वान्वेषण किये हैं उनमें से प्रायः सभी ने यह माना है कि पदार्थ जड़ है और आत्मा चेतनायुक्त ज्ञानमय द्रव्य है। इन दोनों के गुणों में असमानता है और आत्मा की शक्ति पदार्थ की शक्ति से बहुत बड़ी है।

जुलाई 1936 में कलकत्ता ने प्रकाशित ‘दी मार्डन रिव्यू’—में सर ए. एस. एडिंग्टन तथा प्रो. अलवर्ट आइन्स्टीन के आत्म-ज्ञान सम्बन्धी विचार उद्धृत हुए हैं जो इस प्रकार हैं—

‘‘संसार में कोई अज्ञात शक्ति काम कर रही है जिसे हम नहीं जानते कि वह क्या है? फिर भी इतना तो स्पष्ट है ही कि वह अधिक शक्तिशाली है। मैं चेतना को मुख्य मानता हूं। इस आत्मा के विषय में मुझे अपने मत से कोई विचलित नहीं कर सकता।’’

‘‘मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि सारी प्रकृति में एक असीम शक्तिशाली चेतन-शक्ति काम कर रही है।’’

विश्वविख्यात वैज्ञानिक डा. गाल का मत है—’विश्व में केवल एक ही मुख्य तत्व है जो देखता है, अनुभव करता है, प्रेम करता है, विचार और स्मृति करता है।’

‘‘जैसे मनुष्य दो दिनों के बीच रात्रि को स्वप्न देखता है वैसे ही मनुष्य की आरम्भ ही मृत्यु तथा पुनर्जन्म के मध्य विभिन्न सांसारिक क्रियायें करती हैं।’’—सर ओलीवर लाज ने इन शब्दों में आत्मा के अस्तित्व पर प्रकाश डाला है।

कुछ दिन पूर्व इस बात को लेकर वैज्ञानिकों में काफी लम्बी चर्चा चली थी और आत्मा के अस्तित्व सम्बन्धी उनके मत लिए गए थे जिन्हें सामूहिक रूप से ‘दो ग्रेट डिजाइन’ नामक पुस्तक में प्रकाशित किया गया है। पुस्तक में उपसंहार करते हुए लिखा गया है—

‘‘यह संसार कोई आकस्मिक घटना नहीं लगता है। इसके पीछे कोई सुनियोजित विधान चल रहा है। एक मस्तिष्क, एक चेतन-शक्ति काम कर रही है। अपनी-अपनी भाषा में उसका नाम चाहे कुछ रख लिया जाय पर वह मनुष्य की आत्मा ही है।’’

इसके अतिरिक्त जे. एन. थामसन, जे. बी. एम. हेल्डन, पी. गोइडेस, आर्थर एच. काम्पटन, सर जेम्स जोन्स आदि वैज्ञानिकों ने भी आत्मा के अस्तित्व में सहमति प्रकट की है। उसके प्रत्यक्ष ज्ञान के साधनों का पाश्चात्य देशों में भले ही अभाव हो, पर विचार और बुद्धिशील मनुष्य के लिए यह अनुभव करना कठिन नहीं है कि यह जगत केवल वैज्ञानिक तथ्यों तक सीमित नहीं वरन् उन्हें नियन्त्रित करने वाली कोई चेतना भी अवश्य काम कर रही है और उसे जानना मनुष्य के लिए बहुत आवश्यक है।

शास्त्रीय कथानकों के माध्यम से आत्मा के अस्तित्व, गुणों और क्रियाओं के सम्बन्ध में बड़ी ही ज्ञानपूर्ण चर्चायें की गई हैं। ऐसे कथानकों में नारद, ध्रुव आदि के वार्तालाप के साथ राजा चित्रकेतु की कथा भी बड़ी शिक्षाप्रद और वास्तविक तथ्यों से ओत प्रोत है।

चित्रकेतु एक राजा था जिसे महर्षि अंगिरा की कृपा से एक सन्तान प्राप्त हुई थी। बच्चा अभी किशोर ही था कि उसकी मृत्यु हो गई। राजा पुत्र-वियोग से बड़ा व्याकुल हुआ। अन्त में ऋषिदेव उपस्थित हुए और उन्होंने दिवंगत आत्मा को बुलाकर शोकातुर राजा से वार्तालाप कराया। पिता ने पुत्र से लौटने के लिए कहा तो उसने जवाब दिया, ‘ए जीव! मैं न तेरा पुत्र हूं और न तू मेरा पिता है। हम सब जीव कर्मानुसार भ्रमण कर रहे हैं। तू अपनी आत्मा को पहचान। हे राजन् ! इसी से तू सांसारिक संतापों से छुटकारा पा सकता है।’ अपने पुत्र के इस उपदेश से राजा आश्वस्त हुआ और शेष जीवन उसने आत्म-कल्याण की साधना में लगाया। राजा चित्रकेतु अन्त में आत्म-ज्ञान प्राप्त कर जीवन-मुक्त हो गया।

यह आत्मा अनेक योनियों में भ्रमण करती हुई मनुष्य जीवन में आती है। ऐसा संयोग उसे सदैव नहीं मिलता। शास्त्रीय अथवा विचार की भाषा में इतना तो निश्चय ही कहा जा सकता है कि जीवों की अपेक्षा मनुष्य को जो श्रेष्ठताएं उपलब्ध है वे किसी विशेष प्रयोजन के लिए ही हैं जो आत्मज्ञान या अपने आपको जानना ही हो सकता है, आत्मज्ञान ही मनुष्य-जीवन का लक्ष्य है जिससे वह जीवभाव से मुक्त होकर ईश्वरीय भाव में लीन हो जाता है।

First 1 3 Last


Other Version of this book



जीवन की सर्वोपरि आवश्यकता आत्म-ज्ञान
Type: SCAN
Language: HINDI
...

जीवन की सर्वोपरि आवश्यकता आत्मज्ञान
Type: TEXT
Language:
...


Releted Books



जीवन जीने की कला - १
Type: SCAN
Language: HINDI
...

ജീവിതമെന്ന കലയുടെ മര്മ്മംന
Type: SCAN
Language: MALAYALAM
...

जीवन जीने की कला - २
Type: SCAN
Language: HINDI
...

જીવન અને મૃત્યુ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

जीवन और मृत्यु
Type: SCAN
Language: HINDI
...

जीवन और मृत्यु
Type: TEXT
Language: HINDI
...

जीवन जीने की कला - ३
Type: SCAN
Language: HINDI
...

जीवन जीने की कला - १
Type: SCAN
Language: HINDI
...

ജീവിതമെന്ന കലയുടെ മര്മ്മംന
Type: SCAN
Language: MALAYALAM
...

जीवन जीने की कला - २
Type: SCAN
Language: HINDI
...

જીવન અને મૃત્યુ
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

जीवन और मृत्यु
Type: SCAN
Language: HINDI
...

जीवन और मृत्यु
Type: TEXT
Language: HINDI
...

प्रज्ञा परिजनों में नव जीवन संचार
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પરિવર્તનની મહાન ક્ષણ
Type: SCAN
Language: EN
...

The Great Moments of Change
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

परिवर्तन के महान क्षण
Type: SCAN
Language: EN
...

परिवर्तन के महान् क्षण
Type: TEXT
Language: EN
...

परिष्कृत अध्यात्म हमारे जीवन में उतरे
Type: SCAN
Language: HINDI
...

પરિષ્કૃત અધ્યાત્મ આપણા જીવનમાં ઉતરે
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

જીવન સાધનાનાં સોનેરી સૂત્રો
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन साधना के स्वर्णिम सूत्र
Type: TEXT
Language: EN
...

தவ வாழ்க்கைக்கான
Type: SCAN
Language: EN
...

जीवन जीने की कला - ३
Type: SCAN
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • दो शब्द
  • आत्म्-सत्ता और उसकी महान महत्ता
  • हमारा जीवन लक्ष्य, आत्म-दर्शन
  • जीवनोद्देश्य से विमुख न हों
  • शरीर का ही नहीं, आत्मा का भी ध्यान रखें
  • अमर हो तुम, अमरत्व को पहचानो
  • मन से छीनकर प्रधानता आत्मा को दीजिए
  • मनुष्य और उसकी महान शक्ति
  • जीवन का दूसरा पहलू भी भूलें नहीं
  • आत्मा की पुकार अनसुनी न करें
  • आत्मा की पुकार सुनें और उसे सार्थक करें
  • आत्म-ज्ञान की आवश्यकता क्यों?
  • आत्म-ज्ञान से ही दुःखों की निवृत्ति संभव है
  • सत्यं, शिवं सुंदरम्—हमारा परम लक्ष्य
  • शक्ति के स्रोत—आत्मा को मानिए
  • आत्मा को जानिए
  • आत्म-शक्ति का अकूत भंडार
  • शक्ति का स्रोत हमारे अंदर है
  • सच्चे हृदय से आत्मा का उद्बोधन करे
  • चेतन, चित्त—न, चिंतन
  • आत्मा और परमात्मा का संबंध
  • ईश्वर अंश जीव अविनाशी
  • परमात्मा को जानने के लिए अपने आप को जानो
  • अहं और उसकी वास्तविक सत्ता
  • बिंदु में सिंधु समाया
  • अपूर्णता से पूर्णता की ओर
  • क्या आत्—कल्याण के लिए गृहत्याग आवश्यक है?
  • आत्म-बल हमारी सबसे बड़ी वैभव-विभूति
  • जिन खोजा तिन पाइयां, गहरे पानी पैठ
  • आत्म-विकास के लिए व्रत पालन की आवश्यकता
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj