• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
  • About Us
    • Mission Vision
    • Patron Founder
    • Gayatri Teerth Shantikunj
    • Present Mentor
    • Blogs & Regional sites
    • DSVV
    • Organization
    • Dr. Chinmay Pandya - Our pioneering youthful representative
    • Our Establishments
  • Initiatives
    • Spiritual
    • Environment Protection
    • Social Development
    • Education with Wisdom
    • Health
    • Corporate Excellence
    • Disaster Management
    • Training/Shivir/Camps
    • Research
    • Programs / Events
  • Read
    • Books
    • Akhandjyoti Magazine
    • News
    • E-Books
    • Events
    • Gayatri Panchang
    • Geeta Jayanti 2023
    • Motivational Quotes
    • Lecture Summery
  • Spiritual WIsdom
    • Thought Transformation
    • Revival of Rishi Tradition
    • Change of Era - Satyug
    • Yagya
    • Life Management
    • Foundation of New Era
    • Gayatri
    • Indian Culture
    • Scientific Spirituality
    • Self Realization
    • Sacramental Rites
  • Media
    • Social Media
    • Video Gallery
    • Audio Collection
    • Photos Album
    • Pragya Abhiyan
    • Mobile Application
    • Gurukulam
    • News and activities
    • Blogs Posts
    • Live
    • Yug Pravah Video Magazine
  • Contact Us
    • India Contacts
    • Global Contacts
    • Shantikunj - Headquarter
    • Join us
    • Write to Us
    • Spiritual Guidance FAQ
    • Magazine Subscriptions
    • Shivir @ Shantikunj
    • Contribute Us
  • Login

Media   >   Social Media   >   Daily Update

Monday 03, February 2025

×

POST

 यह हमारी वास्तविकता की परीक्षा वेला है। अज्ञान- असुर के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रचुर साधनों की आवश्यकता पड़ेगी। जनशक्ति, बुद्धिशक्ति, धनशक्ति जितनी भी जुटाई जा सके उतनी कम है। बाहर के लोग आपाधापी की दलदल में आकंठ मग्न हैं। इस युग पुकार को अखण्ड ज्योति परिवार ही पूरा करेगा।*

*जिनको पारिवारिक उत्तरदायित्वों का न्यूनतम निर्वाह करने के लिए जितना समय लगाना अनिवार्य है, वे उस कार्य में उतना ही लगाएँ और शेष समय अज्ञान के असुर से लड़ने के लिए लगाएँ। जिनके बच्चे बड़े हो चुके, जिनके घर में निर्वाह व्यवस्था करने वाले दूसरे लोग मौजूद हैं वे वह उत्तरदायित्व उन लोगों पर मिल- जुलकर पूरा करने की व्यवस्था बनाएँ। जिनने संतान के उत्तरदायित्व पूरे कर लिए वे पूरी तरह वानप्रस्थ में प्रवेश करें और परिव्राजक बनकर जन- जागरण का अलख जगाएँ। जगह- जगह छोटे- छोटे आश्रम बनाने की आवश्यकता नहीं है। इस समय तो हमें परिव्राजक बनकर भ्रमण करने के अतिरिक्त दूसरी बात सोचनी ही नहीं चाहिए।*


 *बूढ़े होने पर संन्यास लेने की कल्पना निरर्थक है। जब शरीर अर्द्धमृतक हो जाता है और दूसरों की सहायता के बिना दैनिक निर्वाह ही कठिन हो जाता है, तो फिर सेवा- साधना कौन करेगा। युग सैनिकों की भूमिका तो वे ही निभा सकते हैं, जिनके शरीर में कड़क मौजूद है। जो शरीर और मन से समर्थ हैं। इस तरह भी भावनाशील एवं प्रबुद्ध जनशक्ति की अधिक मात्रा में आवश्यकता है। सड़े- गले, अधपगले, हरामखोर और दुर्व्यसनी तो साधु- बाबाओं के अखाड़ों में वैसे ही बहुत भरे पड़े हैं। युग देवता को तो वह प्रखर जनशक्ति चाहिए, जो अपना बोझ किसी पर न डाले वरन् दूसरों को अपनी बलिष्ठ भुजाओं से ऊँचा उठा सकने में समर्थ हों।*


*अखण्ड ज्योति परिवार में से ऐसी ही समर्थ एवं सुयोग्य जनशक्ति का आह्वान किया जा रहा है। योग, तप, सेवा, पुरुषार्थ जवानों द्वारा ही किया जा सकता है। वोल्टेज कम पड़ जाने पर पंखा, बत्ती आदि सभी टिमटिम जलते हैं। नवनिर्माण के लिए भी प्रौढ़शक्ति ही काम देगी। बुड्ढे- बीमारों से वह काम भी चलने वाला नहीं है। अस्तु, आह्वान उसी समर्थ जनशक्ति का किया जा रहा है।*

 पं श्रीराम शर्मा आचार्य*
अखण्ड ज्योति- मार्च 1975 पृष्ठ 56-57

2 likes 24401 views
Like
Share
Comment



VIDEO
*पराश्रित होना पाप है, Paraashrit Hona Paap Hai*

*पराश्रित होना पाप है, Paraashrit Hona Paap Hai*

3 likes 24534 views
Like
Share
Comment



IMAGE
Image अपडेट
3 likes 31188 views 2 shares
Like
Share
Download
Comment
IMAGE
Image अपडेट
3 likes 30927 views
Like
Share
Download
Comment
IMAGE
Image अपडेट
1 likes 30861 views
Like
Share
Download
Comment
IMAGE
Image अपडेट
4 likes 30826 views 3 shares
Like
Share
Download
Comment
VIDEO
आत्मनिर्भरता का महत्व | Aatam Nirbharta Ka Mehtav |

आत्मनिर्भरता का महत्व | Aatam Nirbharta Ka Mehtav |

14 likes 47149 views 3 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
24 बार गायत्री महामंत्र गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के स्वर में | 24 Time Gayatri Mantra

24 बार गायत्री महामंत्र गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के स्वर में | 24 Time Gayatri Mantra

14 likes 46974 views 1 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
भगवान शिव का स्वरुप | Bhagwan Shiv Ka Swaroop

भगवान शिव का स्वरुप | Bhagwan Shiv Ka Swaroop

16 likes 46811 views 2 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
माँ तेरे चरणों में हम शीश झुकाते है, Mata Tere Charno Me Hum Shish Jhukate Hai॥

माँ तेरे चरणों में हम शीश झुकाते है, Mata Tere Charno Me Hum Shish Jhukate Hai॥

16 likes 46619 views 3 shares
Like
Share
Comment



गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन

गायत्री माता
Image गायत्री माता
21 likes 49051 views 39 shares
Like
Share
Download
Comment
गायत्री माता - अखंड दीपक
Image गायत्री माता - अखंड दीपक
19 likes 49350 views 21 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
17 likes 48560 views 3 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
17 likes 48635 views 13 shares
Like
Share
Download
Comment
सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
Image सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
17 likes 48347 views 10 shares
Like
Share
Download
Comment
प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
Image प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
17 likes 48498 views 12 shares
Like
Share
Download
Comment
शिव मंदिर - शांतिकुंज
Image शिव मंदिर - शांतिकुंज
17 likes 47906 views 4 shares
Like
Share
Download
Comment
हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
Image हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
17 likes 47776 views 8 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्चिंतन (बोर्ड)

Image हिंदी बोर्ड
11 likes 48897 views 20 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी बोर्ड
12 likes 48678 views 17 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
8 likes 48325 views 7 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
8 likes 48482 views 7 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्वाक्य

Image हिंदी सद्वाक्य
10 likes 48914 views 15 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी सद्वाक्य
11 likes 48694 views 15 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
7 likes 48476 views 11 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
8 likes 48448 views 16 shares
Like
Share
Download
Comment



नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन


!! आज के दिव्य दर्शन 03 February 2025 !! !! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!

14 likes 48672 views 1 comments 6 shares
Like
Share
Comment



!! परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी का अमृत सन्देश !!

9 likes 48649 views 3 shares
Like
Share
Comment







परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश



हमको अपने बच्चों के चाल चलन के ऊपर वहां निगाह रखनी चाहिए, कि वह किसके साथ संगति में जाता है, किसके साथ घूमता है, किसके साथ टहलने के लिए गया है। आप कहेंगे, आप तो बड़े पुराने ख्याल के हो, घटियानूस आदमी हैं, और आप यह कहते हैं कि बच्चों को खेलने मत जाने दीजिए, और बच्चों को मित्र मत बनाने दीजिए। मित्रों, बच्चों को ताश मत खेलने दीजिए, और आपने कैसे पढ़ाया-लिखाया है, और आप बच्चों को सामाजिक नहीं बनने देते, और यार दोस्तों में नहीं घुलने देते। मित्रों, मैं यह नहीं कहता हूं, मेरा कतई ये मतलब नहीं है कि आपके बच्चे को स्कूल में नहीं खेलना चाहिए। मैं किससे कहता हूँ कि स्कूल में नहीं खेलना चाहिए, जरूर खेलना चाहिए आपके बच्चे को स्कूल में, लेकिन मैं तो भिन्न बात कह रहा हूं कि जो बच्चे जालसाजी के चक्कर में फिरा करते हैं, इसके पास और उसके पास और यहां वहां मटरगश्ती करते हुए देखे जाते हैं, उनके पास मत जाने दीजिए अपने बच्चों को। उनको रोकिए, आपके पड़ोसी का है, आपके बिरादरी वाले का है, बड़े आदमी का है, इंजीनियर का है, अमुक का है, डाक्टर का है। मना कर दीजिए, बेटा तू अपना पढ़ा कर, और हमारे बच्चों को पढ़ने दिया कर, यहां मत आया कर। अपने बच्चे को कह दीजिए, खबरदार, उसके साथ गया तो। वह आदमी घूमने वाला है। यह इन दो बातों की ओर हम हमारे मां-बाप का ध्यान जाना चाहिए। हमारे बच्चों की आवाजाही और जानकारी होनी चाहिए, कि हम किसके साथ, किस खौफनाक और खतरनाक लोगों के साथ घूम रहे हैं, और इससे हमारा क्या नुकसान हो सकता है, और हमारे नुकसान का क्या होना चाहिए। 

10 likes 47956 views 4 shares
Like
Share
Comment




अखण्ड-ज्योति से



शिव का अर्थ है  ‘शुभ’। शंकर का अर्थ होता है, कल्याण करने वाले। निश्चित रूप से उसे प्रसन्न करने के लिए मनुष्य को उनके अनुरूप ही बनना पड़ेगा। ‘शिवो भूत्वा शिवं यजेत्’ अर्थात् शिव बनकर ही शिव की पूजा करें।

हमारे धर्म  ग्रंथों में वर्णित शिव के स्वरूप की प्रलयंकारी रूद्र के रूप में स्तुति की गयी है। ॐ नमस्ते रुद्र मन्यवऽउतो तऽइषवे नमः बाहुभ्यामुत ते नमः- यजुर्वेद (१६.१) शिव दुष्टों को रुलाने वाले रुद्र हैं तथा सृष्टि का संतुलन बनाने वाले संहारक शंकर है।
    
शिव पुराण में शिव महिमा का गान इस प्रकार किया गया है-
वंदे देव मुमापतिं सुरगुरुं वंदे जगत् कारणं। वंदे पन्नगभूषणं मृगधरं वंदे पशूनाम्पतिम्॥ वंदे सूर्य शशांक वह्निनयनं वंदे मुकुंदप्रियं। वंदे भक्त जनाश्रयं च वरदं वंदे शिवं शंकरम्॥

शंकर जी के ललाट पर स्थित चंद्र, शीतलता और संतुलन का प्रतीक है। विश्व कल्याण का प्रतीक और चन्द्रमा सुन्दरता का पर्याय है, जो सुनिश्चित ही शिवम् से सुन्दरम् को चरितार्थ करता है। सिर पर बहती गंगा शिव के मस्तिष्क में अविरल प्रवाहित पवित्रता का प्रतीक है। आज विवेकहीन अदूरदर्शिता के कारण मानव दुःखी है। भगवान् शिव का तीसरा नेत्र विवेक का प्रतीक है। जिसके खुलते ही कामदेव नष्ट हुआ था अर्थात् विवेक से कामनाओं को विनष्ट करके ही शांति ्रप्राप्त की जा सकती है। सर्पों की माला दुष्टों को भी गले लगाने की क्षमता तथा कानों में बिच्छू, बर्र के कुण्डल अर्थात् कटु एवं कठोर शब्द को सुनने की सहनशीलता ही सच्चे साधक की पहचान है। मृगछाल निरर्थक वस्तुओं का सदुपयोग करना और मुण्डों की माला, जीवन की अंतिम अवस्था की वास्तविकता को दर्शाती है। भस्म लेपन, शरीर के अंतिम परिणति दर्शाती है। भगवान् शिव के अंतस् का वह तत्त्वज्ञान जो शरीर की नश्वरता और आत्मा अमरता की ओर संकेत करता है।
    
शिव को नील कंठेश्वर कहते हैं। पुराणों में समुद्र मंथन की कथा आती है। समुद्र से नाना प्रकार के रत्न निकले। जिसको सभी देवताओं ने अपनी इच्छानुसार हथिया लिया। अमृत देवता पी गये, वारूणि राक्षस पी गये। समुद्र से जहर निकला। सारे देवी-देवता समुद्र तट से भाग खड़े हुए। जहर की भीषण ज्वालाओं से सारा विश्व जलने लगा, तब शिव आगे बढ़े और कालकूट प्रलयंकर बन गये और नीलकंठ देवाधिदेव महादेव कहलाने लगे।
    

हमारे कुछ धार्मिक कहे जाने वाले व्यक्तियों ने शिव पूजा के साथ नशे की  परिपाटी जोड़ रखी है। बड़ा आश्चर्य है, जो शिव-हमरे जान सदा शिव जोगी। अज अनवद्य अकाम अभोगी॥
    
जैसा विराट् पवित्र व्यक्तित्व है, उसने पता नहीं नशा पत्ता कब किया होगा। भांग, धतूरा, चिलम गाँजा जैसे घातक नशे करना मानवता पर कलंक है, अतः शंकर भक्त को ऐसी बुराइयों से दूर रहकर शिव के चरणों में बिल्व पत्र ही समर्पित करना चाहिए। बेल के तीन पत्र हमारे लोभ, मोह, अहंकार को मिटाने में समर्थ है। शंकर जी हाथ में त्रिशूल इसलिए धारण किये रहते हैं, जिससे दुःखदायी इन तीन भूलों को सदैव याद रखा जाय।
    
नशेबाजी एक धीमी आत्म हत्या है। इस व्यक्तिगत और सामाजिक बुराई से बचकर नशा निवारण के संकल्पों को उभारना ही शंकर की सच्ची आराधना है। शंकर के सच्चे वीरभद्र बनने की आवश्यकता है। वीरता अभद्र न हो, तो संसार के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिल सकता है।

 पं श्रीराम शर्मा आचार्य

10 likes 48101 views 5 shares
Like
Share
Comment



×
Popup Image
❮ ❯
Like Share Link Share Download
Newer Post Home Older Post


View count

180863701



Archive

About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj