• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
  • About Us
    • Gayatri Teerth Shantikunj
    • Mission Vision
    • Patron Founder
    • Present Mentor
    • Blogs & Regional sites
    • DSVV
    • Organization
    • Our Establishments
    • Dr. Chinmay Pandya - Our pioneering youthful representative
  • Initiatives
    • Spiritual
    • Environment Protection
    • Social Development
    • Education with Wisdom
    • Health
    • Corporate Excellence
    • Disaster Management
    • Training/Shivir/Camps
    • Research
    • Programs / Events
  • Read
    • Akhandjyoti Magazine
    • Books
    • News
    • E-Books
    • Events
    • Gayatri Panchang
    • Geeta Jayanti 2023
    • Motivational Quotes
    • Lecture Summary
  • Spiritual Wisdom
    • Thought Transformation
    • Revival of Rishi Tradition
    • Change of Era - Satyug
    • Yagya
    • Life Management
    • Foundation of New Era
    • Gayatri
    • Indian Culture
    • Scientific Spirituality
    • Self Realization
    • Sacramental Rites
  • Media
    • Social Media
    • Video Gallery
    • Audio Collection
    • Photos Album
    • Pragya Abhiyan
    • Mobile Application
    • Gurukulam
    • News and activities
    • Blogs Posts
    • Live
    • Yug Pravah Video Magazine
  • Contact Us
    • India Contacts
    • Global Contacts
    • Shantikunj - Headquarter
    • Join us
    • Write to Us
    • Spiritual Guidance FAQ
    • Magazine Subscriptions
    • Shivir @ Shantikunj
    • Contribute Us
  • Login

Media   >   Social Media   >   Daily Update

Monday 03, November 2025

×

VIDEO
दृष्टिकोण बदलिए, संसार बदल जाएगा | स्वर्ग-नरक यहीं हैं | प्रेरक विचार | Gayatri Parivar

दृष्टिकोण बदलिए, संसार बदल जाएगा | स्वर्ग-नरक यहीं हैं | प्रेरक विचार | Gayatri Parivar

2 likes 5987 views 3 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
दक्षिण भारत में युग जागरण | डॉ. चिन्मय पंड्या जी का प्रेरक प्रवास | भीमावरम व पोंडुगुला

दक्षिण भारत में युग जागरण | डॉ. चिन्मय पंड्या जी का प्रेरक प्रवास | भीमावरम व पोंडुगुला

2 likes 5986 views 3 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
जीवन में संतुलन का महत्त्व | Jivan Mei Santulan Ka Metav

जीवन में संतुलन का महत्त्व | Jivan Mei Santulan Ka Metav

2 likes 5986 views 3 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
Ahankaar Hamara Shatru | अहंकार हमारा शत्रु | Dr Chinmay Pandya

Ahankaar Hamara Shatru | अहंकार हमारा शत्रु | Dr Chinmay Pandya

2 likes 5996 views 3 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
 बच्चों में अच्छी आदतों का विकास कैसे करें | Bacchon Me Acchi Aadaton Ka Vikas Kaise Karen

बच्चों में अच्छी आदतों का विकास कैसे करें | Bacchon Me Acchi Aadaton Ka Vikas Kaise Karen

10 likes 8392 views 3 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
अमृत सन्देश:-  असली सन्ध्या वन्दन का रहस्य क्या है ? । Asli Sandhya Vandan Ka Rehshay Kya Hai पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

अमृत सन्देश:- असली सन्ध्या वन्दन का रहस्य क्या है ? । Asli Sandhya Vandan Ka Rehshay Kya Hai पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

10 likes 8389 views 5 shares
Like
Share
Comment



गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन

गायत्री माता
Image गायत्री माता
22 likes 8602 views 3 comments 32 shares
Like
Share
Download
Comment
गायत्री माता - अखंड दीपक
Image गायत्री माता - अखंड दीपक
19 likes 8431 views 1 comments 10 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
16 likes 8462 views 1 comments 8 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
15 likes 8428 views 1 comments 2 shares
Like
Share
Download
Comment
सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
Image सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
16 likes 8472 views 5 shares
Like
Share
Download
Comment
प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
Image प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
17 likes 8426 views 1 comments 6 shares
Like
Share
Download
Comment
शिव मंदिर - शांतिकुंज
Image शिव मंदिर - शांतिकुंज
15 likes 8445 views 7 shares
Like
Share
Download
Comment
हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
Image हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
14 likes 8423 views 5 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्चिंतन (बोर्ड)

Image हिंदी बोर्ड
11 likes 8484 views 19 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी बोर्ड
11 likes 8458 views 19 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
9 likes 8429 views 7 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
8 likes 8427 views 6 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्वाक्य

Image हिंदी सद्वाक्य
11 likes 8460 views 18 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी सद्वाक्य
10 likes 8469 views 12 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
10 likes 8457 views 7 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
12 likes 8450 views 7 shares
Like
Share
Download
Comment



नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन


!! शांतिकुंज दर्शन 03 November 2025 !! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!

13 likes 8426 views 1 shares
Like
Share
Comment



अमृतवाणी:- तीन आरंभिक कदम समारोह, प्रकाशन, सत्संग परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य

9 likes 8394 views 4 shares
Like
Share
Comment







परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश



युग परिवर्तन का अर्थ विचार परिवर्तन है। इसके लिए उपरोक्त दोनों साधनों का प्रयोग किया जाना चाहिए। समारोह, प्रेस, प्रकाशन के बाद तीसरा उपाय साप्ताहिक सत्संग है। इसके लिए अपना स्थान बनाया जा सकता है। किसी अन्य के स्थान का भी उस अवधि के लिए उपयोग हो सकता है।
केंद्रीय कार्यालय के लिए भी काफी स्थान तो चाहिए ही, और यदि स्थान हो, तो उससे अनेक गतिविधियां भी चलनी चाहिए। यह क्रम साप्ताहिक उपासना एवं कथा सत्संग के रूप में चलता रहे। धार्मिक शिक्षा की साप्ताहिक पाठशालाएं भी चलती रह सकती हैं, जिसमें बच्चे और वृद्ध समान रूप से शिक्षण प्राप्त किया करें।
यदि स्थान उपयुक्त मिल जाए, तो वहां ऑफसेट प्रेस या साइकिल स्टॉल मशीन की व्यवस्था बन जाए। इसी केंद्रीय कार्यालय से भारत से छपकर आने वाले साहित्य की प्रतियां  हाथों-हाथ वितरित हो जातीं और पाठकों के पास सरलतापूर्वक पहुंचाई जा सकती हैं।
उठाने के लिए तो अगले दिनों अनेकों कदम हैं, पर शुभारंभ तीन कार्यक्रमों से करना चाहिए। श्रीगणेश के रूप में इतने से भी काम चल जाएगा —
एक, समारोहों की योजना।
दूसरा, प्रकाशनों की व्यवस्था।
तीसरा, साप्ताहिक पूजा तथा शिक्षा।
जहां इतना बन पड़ेगा, वहां अगले महत्वपूर्ण कदम उठाने में कोई संदेह न रहेगा।
आप लोगों ने विभीषिकाओं से निवारण एवं वातावरण-संशोधन के हेतु प्रज्ञा पुरश्चरण का स्वरूप बनाया एवं उसे नित्य उपासना का एक अंग बनाया है। इससे हमें भारी प्रसन्नता है। भारतवर्ष में भी सूर्योदय के समय 20 लाख से अधिक प्रज्ञा परिजन इस अनुष्ठान को नित्य संपन्न करते हैं। सारे विश्व भर में यही क्रम चल पड़े — ऐसी हमारी कामना है।
आप लोग जहां भी रहते हैं, जिस स्थिति में भी हों, इस उपासना को चलाते रहें। इसे आज की परिस्थितियों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता एवं आवश्यक पुण्य मानकर किया जाना चाहिए। और भी नैष्ठिक उपासक अपने इस अनुष्ठान में जुड़ते चले जाएं — इसका प्रयास सतत करते रहना चाहिए।
हम इस समय प्रवासी भारतीयों के बीच पहुँच सकने की स्थिति में नहीं हैं, फिर भी हमारा सूक्ष्म शरीर आप लोगों के बीच इस अवसर पर सदा विद्यमान रहेगा। आप लोग हमारी उपस्थिति, प्रेरणा एवं सहायता की समय-समय पर प्रत्यक्ष अनुभूति करते रहेंगे। आज के इस समारोह में आप हमारा टेप प्रवचन मात्र ही नहीं सुन रहे होंगे, वरन् ऐसी समीपता का भी अनुभव करेंगे, जो आप सबको हर क्षेत्र में ऊंचा उठाने और आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सके। 

परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य 

9 likes 8405 views 2 shares
Like
Share
Comment




अखण्ड-ज्योति से



मानव स्वभाव के दुर्गुणों में चिड़चिड़ापन आन्तरिक मन की दुर्बलता का सूचक है। सहिष्णुता के अभाव में मनुष्य बात-बात में चिढ़ने लगता है, नाक भौं सिकोड़ता है, प्रायः गाली-गलौज देता है। मानसिक दुर्बलता के कारण वह समझता है कि दूसरे उसे जान बूझ कर परेशान करना चाहते है उसके दुर्गुणों को देखते हैं, उनका मजाक उड़ाते हैं। किसी पुरानी कटु अनुभूति के फलस्वरूप वह अत्यधिक संवेदनशील हो उठता है। और उसकी भावना ग्रन्थियाँ उसकी गाली-गलौज या बेढंगे व्यापारों में प्रकट होती हैं।

चिड़चिड़ेपन के रोगी में चिंता तथा शक सूबे की आदत प्रधान है। कभी-कभी शारीरिक कमजोरी के कारण, कब्ज, परिश्रम से थकान, सिर दर्द, नपुँसकता के कारण आदमी तनिक उठता है। अपनी कठिनाइयों तथा समस्याओं को उद्दीप्त होकर देखते-देखते उसे गहरी निराशा हो जाती है। चिड़चिड़ापन एक पेचीदा मानसिक रोग है। अतः प्रारम्भ से ही इसके विषय में हमें सावधान रहना चाहिए।

जिस व्यक्ति में चिड़चिड़ेपन की आदत है, वह सदा दूसरों के दोष ढूंढ़ता रहता है। वह व्यक्ति अन्य व्यक्तियों की दृष्टि में तो बुरा होता ही है। स्वयं भी एक अव्यक्त मानसिक उद्वेग का शिकार रहता है। उसके मन में एक प्रकार का संघर्ष चलता है। वह भ्रमित कल्पनाओं का शिकार रहता है। उसके संशय ज्ञान-तन्तुओं पर तनाव डालते हैं। भ्रम बढ़ता रहता है। और वह मन ही मन ईर्ष्या की अग्नि में दग्ध होता रहता है। वह क्रोधित, भ्रान्त, दुःखी सा नजर आता है। तनिक सी बात में उसकी उद्विग्नता का पारावार नहीं रहता। गुप्त मन पर प्रारम्भ में जैसे संस्कार जम जाते हैं, उनके फलस्वरूप ऐसा होता है। यह आदत से पड़ने वाला एक संस्कार है।

रोग से मुक्ति के साधन -
मन में दृढ़ निश्चय करना चाहिए कि चिड़चिड़ापन बुरा है। हम उसे अपने स्वभाव में से निकालना चाहते हैं। हम दूसरों के बोलने, हँसने मजाक, या कार्यों से नहीं चिड़ेंगे हम उनकी परवाह न करेंगे। अपने स्वभाव में मृदुत सरस बनेंगे, सहिष्णु बनेंगे। मनुष्य के मन में सत् तथा असत् दोनों प्रकार के विचारों का क्रम चला करता है। अपने दुर्बल विचारों के प्रति बड़ा सतर्क रहना चाहिए। जब कोई चिन्ता या निराशाजनक बात मन में आवे, आप उसके प्रतिकूल भावना कर उद्रेक कीजिये। चिड़चिड़ेपन के दमन के लिए मृदुता, प्रसन्नता, सहानुभूति की भावना अत्यन्त लाभदायक है। प्रबलता से मन में शुभ संकल्प जाग्रत कीजिए।

जब कभी आपको क्रोध आवे तो आप मन ही मन कहिए “दूसरों से गलती हो ही जाती है। मुझे दूसरों की गलती पर क्रुद्ध नहीं होना चाहिए। यदि दूसरे गलती करते हैं, तो उसका यह मतलब नहीं कि मैं और भी गलती कर उसका प्रतिशोध लूँ। मैं शुभ संकल्प वाला साधक हूँ। शुभ संकल्प के फलित होने के लिए उद्विग्न मन होना उचित नहीं। हम सहिष्णु बनेंगे। दूसरे स्वयं अपनी गलती का अनुभव करेंगे हम धैर्य धारण करें। जितना ही आप विचारों को ऊपर लिखित भावनाओं पर एकाग्र करेंगे, उतना ही बल आपको मिलेगा। पुनः पुनः दृढ़ता से उन में स्मरण करने से स्वभाव बदल जायेगा, प्रकृति मधुर बन जाएगी। आवेश को रोकने से मन को बल मिलेगा।

अपने दैनिक व्यवहार में प्रेमी, सहानुभूतिपूर्ण, सौम्य और प्रसन्नमुद्रा से काम लीजिये। इस मधुर स्वभाव का प्रभाव आपके कुटुम्ब पर तथा समाज पर बहुत अच्छा पड़ेगा। सुख शान्ति से जीवन व्यतीत करने के लिए मिष्ट भाषी और मधुर स्वभाव सर्वोत्तम तत्व है। मधुरता का प्रवाह तुम्हारे इर्द−गिर्द वातावरण में फैल जायेगा। चिड़चिड़ा होना आपकी एक बड़ी कमजोरी है, मधुरता से, सरसता से और प्रसन्नता से उसे ठीक कर लीजिये। ऐसे मधुर वचन बोलिये कि छोटे बच्चे आपके चारों ओर आकर्षित होकर चले आये, पत्नि प्रसन्न हो उठे, नौकर भी प्रसन्नता से आपकी आज्ञा वजा लायें। संकल्प की दृढ़ता, आवेश को रोकने तथा मधुर आदर्श सामने रखने से निश्चय ही आप चिड़चिड़ेपन से छुटकारा पा सकेंगे।

 अखण्ड ज्योति 1951 जून

7 likes 8425 views 4 shares
Like
Share
Comment



×
Popup Image
❮ ❯
Like Share Link Share Download
Newer Post Home Older Post


View count

221332978



Archive

About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your comment and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj