• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
  • About Us
    • Gayatri Teerth Shantikunj
    • Mission Vision
    • Patron Founder
    • Present Mentor
    • Blogs & Regional sites
    • DSVV
    • Organization
    • Our Establishments
    • Dr. Chinmay Pandya - Our pioneering youthful representative
  • Initiatives
    • Spiritual
    • Environment Protection
    • Social Development
    • Education with Wisdom
    • Health
    • Corporate Excellence
    • Disaster Management
    • Training/Shivir/Camps
    • Research
    • Programs / Events
  • Read
    • Books
    • Akhandjyoti Magazine
    • News
    • E-Books
    • Events
    • Gayatri Panchang
    • Geeta Jayanti 2023
    • Motivational Quotes
    • Lecture Summery
  • Spiritual WIsdom
    • Thought Transformation
    • Revival of Rishi Tradition
    • Change of Era - Satyug
    • Yagya
    • Life Management
    • Foundation of New Era
    • Gayatri
    • Indian Culture
    • Scientific Spirituality
    • Self Realization
    • Sacramental Rites
  • Media
    • Social Media
    • Video Gallery
    • Audio Collection
    • Photos Album
    • Pragya Abhiyan
    • Mobile Application
    • Gurukulam
    • News and activities
    • Blogs Posts
    • Live
    • Yug Pravah Video Magazine
  • Contact Us
    • India Contacts
    • Global Contacts
    • Shantikunj - Headquarter
    • Join us
    • Write to Us
    • Spiritual Guidance FAQ
    • Magazine Subscriptions
    • Shivir @ Shantikunj
    • Contribute Us
  • Login

Media   >   Social Media   >   Daily Update

Saturday 07, March 2026

None None, None None




None

×

अमृत सन्देश:-  भगवान मत बनो | Bhagwan mat bano पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

अमृत सन्देश:- भगवान मत बनो | Bhagwan mat bano पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

13 likes 185533 views 1 comments 1 shares
Like
Share
Comment



अमृतवाणी:- उपासना से हम निहाल हो गए | Upasana Se Hum Nihal Ho Gaye | Pt Shriram Sharma Acharya

अमृतवाणी:- उपासना से हम निहाल हो गए | Upasana Se Hum Nihal Ho Gaye | Pt Shriram Sharma Acharya

14 likes 184529 views 1 comments 2 shares
Like
Share
Comment



Image वीडियो अपडेट
14 likes 185724 views 1 comments 5 shares
Like
Share
Download
Comment

गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन

गायत्री माता
Image गायत्री माता
20 likes 188115 views 2 comments 15 shares
Like
Share
Download
Comment
गायत्री माता - अखंड दीपक
Image गायत्री माता - अखंड दीपक
16 likes 188035 views 2 comments 5 shares
Like
Share
Download
Comment
गुरुजी माताजी
Image गुरुजी माताजी
17 likes 187449 views 2 comments 3 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
14 likes 186874 views 2 comments 2 shares
Like
Share
Download
Comment
सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
Image सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
16 likes 186290 views 1 comments 6 shares
Like
Share
Download
Comment
प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
Image प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
15 likes 185726 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Download
Comment
शिव मंदिर - शांतिकुंज
Image शिव मंदिर - शांतिकुंज
16 likes 185160 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Download
Comment
हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
Image हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
16 likes 184675 views 1 comments 4 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्चिंतन (बोर्ड)

Image हिंदी बोर्ड
12 likes 188036 views 1 comments 15 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी बोर्ड
12 likes 187380 views 1 comments 12 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
9 likes 186806 views 1 comments 5 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
10 likes 186208 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्वाक्य

Image हिंदी सद्वाक्य
12 likes 188029 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी सद्वाक्य
11 likes 187400 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
11 likes 186837 views 1 comments 1 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
10 likes 186198 views 1 comments 2 shares
Like
Share
Download
Comment



नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन


!! शांतिकुंज दर्शन 06 March 2026 !! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!

9 likes 185527 views 1 comments 2 shares
Like
Share
Comment



अमृतवाणी:- अध्यात्म का वास्तविक उद्देश्य

10 likes 185292 views 1 comments
Like
Share
Comment







परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश



ये शिक्षण करने के लिए सारी की सारी जो विधियां है ये अध्यात्म इसी आधार पर टिका हुआ है। अगर आपको अध्यात्म की नेचर मालूम पड़ जाए, अध्यात्म का उद्येश्य मालूम पड़ जाए, तो बात बने। अभी तो मैंने ये बताया था कि अध्यात्म से समस्या का समाधान होता है। अब मैं ये कहता हूं, अध्यात्म का मतलब अपने आप का संशोधन, अपने आप का परिष्कार करना। किसी के सामने नाक रगड़ना या किसी से खुशामद करना, या रिश्वत देना जैसे कि आम लोगों का ख्याल है ये अध्यात्म का उद्येश्य नहीं है। अध्यात्म ये नहीं सिखाता आपको, किसी के सामने नाक रगड़िए, खुशामद कीजिए, किसी के सामने भीख मांगिए। ये तीनों ही बातें आध्यात्मिकता के सिद्धांतों से बाहर है। हमको किसी के सामने पल्ला पसारने की जरूरत क्या है ? हम क्यों पल्ला पसारें ? हमारा स्वाभिमान जाता है और हमारी बेइज्जती होती है। हम क्यों, क्यों भगवान के सामने पल्ला पसारें? भगवान ने हमको इस लायक बनाया है कि हम अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।और ना केवल अपनी आवश्यकताओं को, बल्कि हमारी सामथ्र्य श्रद्धा ऐसी है कि हम हजारों की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। फिर हम क्यों मांगे भगवान से? 

6 likes 184546 views 1 comments
Like
Share
Comment




अखण्ड-ज्योति से



युग-निर्माण के उपयुक्त परिस्थितियाँ वे लोग उत्पन्न करेंगे जिनमें मूलतः उत्कृष्ट स्तर की शक्ति क्षमता, प्रतिभा और आस्था विद्यमान हो यह क्षमता भाषण सुनने या लिखने पढ़ने से ही उत्पन्न नहीं होती वरन् उसके लिए जन्मजात संस्कारों की भी आवश्यकता रहती है। आज धर्म और अध्यात्म पर भी राजनैतिक विषयों की भाँति ही धुँआधार भाषण होते है। कीर्तन, कथा, रामायण, यज्ञ आदि के उत्सव समारोह आगे होते रहते हैं जिसमें धर्म विषयों पर विद्वतापूर्ण भाषण होते हैं। रामलीला जगह-जगह होती है उसमें भी भगवान राम के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देना ही उद्देश्य रहता है। गंगा-स्नान में मेले, कुम्भ आदि पूर्व चारों धामों, तीर्थ आदि में भी ऐसा ही वातावरण बनता है जिससे यदि मनुष्य चाहे तो बहुत कुछ प्रेरणा प्राप्त कर सकता है। नाटक, सिनेमाओं में भी कई बार धर्म-शिक्षा के दृश्य रहते हैं।

पत्र-पत्रिकाओं में कर्तव्य बोधक लेख बहुत छपते रहते हैं। गीता, रामायण जैसी प्रधान धर्म पुस्तकों की प्रतियाँ लाखों की संख्या में हर साल छपती हैं और लोगों द्वारा खरीदी एवं पढ़ी जाती हैं। ऐसा साहित्य और भी जगह-लेखन द्वारा निरन्तर यह प्रयत्न किया जा रहा है कि लोग अच्छे बनें। इन बातों को लोग पढ़ते-सुनते न हों सो बात भी नहीं है। पर देखा यह जाता है कि चिकने घड़े की तरह लोग उससे मनोरंजन मात्र कर लेते हैं, उसे जीवन में उतारने के लिए एक कदम भी आगे बढ़ने को तैयार नहीं होते। और तो और, धर्म एवं आध्यात्मिकता के प्रवचनकर्ता और लेखन स्वयं भी अपनी ‘कथनी की अपेक्षा’ करनी से बहुत पिछड़े रहते हैं। कई बार तो उनका आचरण बिलकुल उलटा देखा जाता है।

इन तथ्यों पर विचार करते हुए कारण जानने की गहराई में जब उतरा जाता है तब एक बात स्पष्ट होती है कि व्यक्ति में मूलतः वे तत्व भी होने चाहिए जिन में सद्ज्ञान को ग्रहण करने की शक्ति और आदर्श को जीवन में उतारने की साहसपूर्ण सामर्थ्य भी विद्यमान हो। इसके बिना अच्छी शिक्षा का भी कुछ विशेष लाभ नहीं मिल सकता। धर्म की शिक्षा देने वालों की वक्तृता भले ही नीरस हो, उनका चरित्र सामान्य लोगों की अपेक्षा अधिक पवित्र, अधिक प्यारा और अधिक प्रकाशवान होना चाहिए। आज वर्ग शिक्षा देने वाले लेखक वक्ता, तो बहुत हैं पर उनके पास कबीर, नानक, गुरु गोविंदसिंह, रामदास, बुद्ध, महावीर, गाँधी जैसा व्यक्तित्व नहीं हैं। वाणी की शक्ति तो स्वल्प है। प्रभाव वस्तुतः चरित्र का पड़ता है। संस्कारवान सुनने वाले और चरित्रवान कहने वाले जब कभी मिल जाते हैं तब थोड़ा-सा प्रशिक्षण भी जादू का असर उत्पन्न करता है। इसके बिना अन्य मनोरंजन की तरह धर्म भी दिल बहलाव का एक विषय बनकर रह जाता है। धर्म जीवन में उतारने की वस्तु है, आचरण में लाने पर ही उसका कोई लाभ और प्रभाव अनुभव किया जा सकता है।

यदि धर्म को व्यावहारिक रूप धारण करते हुए देखना हो तो ऐसे संस्कारवान व्यक्तियों का निर्माण करना होगा जो हमारी तरह धर्म को सुन समझकर ही सन्तुष्ट न हो जायं वरन् उसे कार्यान्वित करने के लिए साहसपूर्ण कदम उठा सकने की क्षमता भी रखते हों। तेजस्वी व्यक्तित्वों के निर्माण के लिए माता-पिता को तप करना होता है। प्राचीनकाल के इतिहास पुराणों को पढ़ने से स्पष्ट होता है कि महापुरुषों का जन्म देने वाले माता-पिताओं ने दीर्घ काल तक अनेक जन्मों तक तप किये थे। उस तप से शरीर और मनों को, रज वीर्य को ऐसा सुसंस्कारी बनाया था कि उससे तेजस्वी आत्माओं का प्रजनन संभव हो सके। उन बालकों का पालन-पोषण भी उपयुक्त वातावरण में हो सके ऐसी व्यवस्था करनी होती हैं तथा शिक्षा-दीक्षा के लिए भी ऐसा प्रबन्ध करना होता है कि जहाँ केवल साक्षरता ही नहीं वरन् चरित्र तथा व्यक्तित्व का भी विकास हो सके। सुसंस्कृत तथा श्रेष्ठ व्यक्तियों के निर्माण का यही मार्ग हैं। अपवाद रूप से कभी-कभी कीचड़ में कमल भी उत्पन्न होते हैं पर क्रम यही है कि संस्कारवान श्रेष्ठ व्यक्तित्व सदा श्रेष्ठ माता-पिता और श्रेष्ठ पारिवारिक वातावरण में से ही विनिर्मित होते रहते हैं।

 परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य 
 अखण्ड ज्योति मार्च 1964

3 likes 184529 views 1 comments
Like
Share
Comment



×
Popup Image
❮ ❯
Like Share Link Share Download
Newer Post Home Older Post


View count

161551388



Archive

About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj