• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
  • About Us
    • Gayatri Teerth Shantikunj
    • Mission Vision
    • Patron Founder
    • Present Mentor
    • Blogs & Regional sites
    • DSVV
    • Organization
    • Our Establishments
    • Dr. Chinmay Pandya - Our pioneering youthful representative
  • Initiatives
    • Spiritual
    • Environment Protection
    • Social Development
    • Education with Wisdom
    • Health
    • Corporate Excellence
    • Disaster Management
    • Training/Shivir/Camps
    • Research
    • Programs / Events
  • Read
    • Akhandjyoti Magazine
    • Books
    • News
    • E-Books
    • Events
    • Gayatri Panchang
    • Geeta Jayanti 2023
    • Motivational Quotes
    • Lecture Summery
  • Spiritual WIsdom
    • Thought Transformation
    • Revival of Rishi Tradition
    • Change of Era - Satyug
    • Yagya
    • Life Management
    • Foundation of New Era
    • Gayatri
    • Indian Culture
    • Scientific Spirituality
    • Self Realization
    • Sacramental Rites
  • Media
    • Social Media
    • Video Gallery
    • Audio Collection
    • Photos Album
    • Pragya Abhiyan
    • Mobile Application
    • Gurukulam
    • News and activities
    • Blogs Posts
    • Live
    • Yug Pravah Video Magazine
  • Contact Us
    • India Contacts
    • Global Contacts
    • Shantikunj - Headquarter
    • Join us
    • Write to Us
    • Spiritual Guidance FAQ
    • Magazine Subscriptions
    • Shivir @ Shantikunj
    • Contribute Us
  • Login

Media   >   Social Media   >   Daily Update

Saturday 16, August 2025

×

POST

अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार में तीन दिवसीय युवा जागरण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविर में प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, चंदौली (उत्तर प्रदेश) और पश्चिम बंगाल से 300 से अधिक युवा शामिल हुए।

शांतिकुंज प्रतिनिधियों ने युवाओं को समाज की विषमताओं से लड़ने और युग निर्माण व विचार क्रांति में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। युवाओं ने पूज्य गुरुदेव और परम वंदनीया माताजी के स्वप्न "मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण" को साकार करने का संकल्प लिया।

2 likes 64359 views 1 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
Krishna Janmastami Bhajan Special | Krishna janmastami | Krishna New Song

Krishna Janmastami Bhajan Special | Krishna janmastami | Krishna New Song

16 likes 97047 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
अमृतवाणी:- क्रिया-योग किसे कहते हैं? Kriya Yog Kise Kehte Hai पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

अमृतवाणी:- क्रिया-योग किसे कहते हैं? Kriya Yog Kise Kehte Hai पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

17 likes 96364 views 2 comments 3 shares
Like
Share
Comment



गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन

गायत्री माता
Image गायत्री माता
24 likes 97410 views 2 comments 35 shares
Like
Share
Download
Comment
गायत्री माता - अखंड दीपक
Image गायत्री माता - अखंड दीपक
16 likes 97955 views 2 comments 31 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
18 likes 97307 views 2 comments 4 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
16 likes 97233 views 2 comments 6 shares
Like
Share
Download
Comment
सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
Image सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
19 likes 96747 views 1 comments 10 shares
Like
Share
Download
Comment
प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
Image प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
17 likes 96293 views 2 comments 8 shares
Like
Share
Download
Comment
हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
Image हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
18 likes 95843 views 1 comments 8 shares
Like
Share
Download
Comment
हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
Image हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
19 likes 95514 views 2 comments 4 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्चिंतन (बोर्ड)

Image हिंदी बोर्ड
13 likes 97647 views 1 comments 33 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी बोर्ड
15 likes 98072 views 1 comments 29 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
9 likes 97132 views 1 comments 18 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्वाक्य

Image हिंदी सद्वाक्य
12 likes 97952 views 1 comments 26 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी सद्वाक्य
13 likes 97800 views 1 comments 20 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
11 likes 96829 views 1 comments 22 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
11 likes 97113 views 1 comments 15 shares
Like
Share
Download
Comment



नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन


!! शांतिकुंज दर्शन 16 August 2025 !! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!

12 likes 97463 views 1 comments 2 shares
Like
Share
Comment



अमृतवाणी: पीले कपड़ों की विशेषता और पहचान पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य

12 likes 97280 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Comment







परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश



जहां दूसरे आदमी तरह-तरह के कपड़े पहनते हैं। आपको पीले कपड़े हमने पहनाए थे। क्यों पहनाए थे? हमने ये पहनाए थे कि दूसरा कोई आदमी पीले कपड़े नहीं पहनता। बाजार में घूम आइए, आप बाजार में घूम आइए, आपको नीले पेंट पहनने वाले मिलेंगे। ब्लू पेंट पहनने वाले मिलेंगे। अमुक रंग के मिलेंगे। पीले रंग का कोई नहीं मिलेगा। आप पीले रंग के आपको शर्म लगेगी नहीं? साहब, हमको कोई शर्म नहीं लगती। देखो, यह आया पीले कपड़े वाला। यह आया बाबा जी। यह आया भिखारी। देखो, यह आया पंडित। यह आया जोगी। यह आया ठग। आप कहिए, कहने दीजिए। यह पीले कपड़े से आपने हिम्मत तो नहीं हारी। लोग क्या कहते हैं? लोग कहें, अपनी जुबान है, जो भी चाहे कह सकते हैं। लेकिन गुरु जी ने हमको पीला कपड़ा पहनाया है, तो हमको पीले कपड़ों में अपनी इज्जत मालूम पड़ती है और शान मालूम पड़ती है। नहीं, यह भिखारी है, और यह भीख मांगते होंगे। हां, हां, मांगते हैं। भीख जा, तेरे घर मांगने आए तो मत देना। चलो, अकेली अकेली, जिस तरह का आदमी की दिलेरी हो, दिलेरी आदमी की जिसके अंदर है, और जो आदमी सारे दुनिया को हंसता हुआ देख कर भी अपनी जगह पर खड़ा रह सकता है। बेटे, मैं उसको दिलेर आदमी कहता हूं, और मैं कहता हूं इस आदमी से मैं उम्मीदें कुछ कर सकता हूं कि नया जमाना लाने के लिए और नई फिजाएं पैदा करने के लिए शायद ये कुछ आदमी काम आ जाए। जो आदमी ढर्रे पर बह रहा है, ढर्रे पर बह रहा है, मैं क्या कर सकता हूं बेटे? मुझे तो नया ढर्रा पैदा करना है, नया वक्त लाना है, नई जिंदगी पैदा करनी है, नया आदमी पैदा करना है, और नए स्वभाव और नए संस्कारों से आदमी को ढालना है। इसीलिए मुझे नया आदमी चाहिए, और ऐसा आदमी चाहिए जो हवा से प्रभावित न होता हो। ढर्रे के बहाव में, ढर्रे के बहाव में, चीरने के लिए जिसके अंदर कुवत और जिसके अंदर कलेजा हो। मुझे सिर्फ ऐसे आदमी चाहिए, दूसरे आदमी नहीं चाहिए। 

10 likes 97802 views 1 comments 2 shares
Like
Share
Comment




अखण्ड-ज्योति से



भगवान श्री कृष्ण, जिनको हम परमात्मा का अवतार मानते हैं, जिन्होंने अपने जीवन में ऐसे महान् कार्य किये हैं कि उनका अनुकरण करके हम भी क्षुद्रता से महानता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। किन्तु धर्म में उनकी इतनी लोक प्रियता है कि लाखों व्यक्ति उनको अपना आदर्श मानकर पूजते हैं। सच्चे अर्थों में उनकी पूजा यही है कि हम भी उनके व्यवहार रूप में बताए हुए मार्ग पर चलें।

जिस समय भगवान कृष्ण ने अवतार लिया था उस समय कंस अपने राज्य में जनता पर बहुत अत्याचार कर रहा था, अन्याय और अधर्म करता था। सन्त, महात्मा और ब्राह्मणों को बहुत कष्ट देता था, यज्ञों को विध्वंस करता था। जनता उससे बहुत दुःखी थी। वह समस्त ग्रामों से दूध और दही मंगवा लिया करता था ताकि लोगों को दूध, दही और घी आदि पौष्टिक पदार्थ न मिले तो उनके शरीर शिथिल ही रहेंगे और उसका मुकाबला न कर पायेंगे। उस समय लोग गौओं के महत्ता को भूल गये थे। भगवान कृष्ण ने गौओं की महत्व को बढ़ाने के लिए उनको स्वयं चराया और उनके दूध दही की ओर प्रेम प्रकट किया। जो ग्वालिनें दूध और दही कंस को देने के लिए जाया करती थीं।

 उनको वह वहाँ जाने नहीं देते थे और उनका दूध, दही लूट लिया करते थे और कहते थे कि कंस को कहना कि कृष्ण ने उन्हें मना किया था। कंस इतना जालिम था कि बड़े-बड़े राजा भी उसका मुकाबला करने का साहस न कर सकते थे, परन्तु भगवान कृष्ण ने उसके विरोध में जन क्रान्ति खड़ी कर दी और जनता को उसके खिलाफ भड़काया। जनता तो चाहती ही थी कि कोई जन नायक आगे बढ़े और वह उसके पीछे चलकर कंस के राज्य को उलट दें। आतताई तो स्वयं अपने पैरों पर कुल्हाड़ा मारता है, उसके स्वयं के दुष्कर्म उसे खा जाते हैं। सार यह कि कंस के साथ भी वैसा हुआ जैसा कि संसार में ऐसे व्यक्तियों के साथ होता आया है।

भगवान् कृष्ण के जीवन में “गोवर्धन” के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण घटना आती है। उन्होंने जनता को समझाया था कि गौ का गोबर एक प्रकार का धन है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में इसका एक महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि इसके द्वारा खेती में उन्नति होती है। खेती में उन्नति धन की उन्नति ही मानी जायगी। पुराणों की एक कथा में बताया गया है कि लक्ष्मी का निवास गोबर है।
             

 जब कंस मारा गया और उसके पिता उग्रसेन को जेल से निकाला गया तो महाराज उग्रसेन (कृष्ण के नाना) ने यह चाहा कि वह अब वृद्ध हो चुके हैं और कृष्ण को ही वह राजगद्दी सौंपना चाहते हैं परन्तु उन्होंने स्पष्ट रूप से इन्कार कर दिया कि यदि मैं राजा बन गया तो मुझ से समाज कल्याण का कार्य छूट जायगा। उन्होंने इतने बड़े राज्य को समाज हित के लिए ठुकरा दिया।

माता रुक्मणी ने एक बार पुत्र की इच्छा प्रकट की थी तो उन्होंने उत्तर दिया “अभी हम सन्तान के योग्य नहीं हैं। हमें 12 वर्ष तक बद्रिका आश्रम में बेर खा कर तपश्चर्या करनी चाहिए तब हम उत्तम सन्तान उत्पन्न करने के योग्य होंगे।” तब उन दोनों ने 12 वर्ष तक गायत्री माता की आराधना की थी और उन जैसे गुणों का पुत्र प्राप्त हुआ था। भागवत में उनकी दिनचर्या के सम्बन्ध में आता है कि वह नित्य प्रति गायत्री जाप व हवन किया करते थे। हमें भी उनका अनुकरण करना चाहिए।

अखण्ड ज्योति, अगस्त 1959, पृष्ठ 28

9 likes 97785 views 1 comments 3 shares
Like
Share
Comment



×
Popup Image
❮ ❯
Like Share Link Share Download
Newer Post Home Older Post


View count

217892784



Archive

About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj