• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
  • About Us
    • Mission Vision
    • Patron Founder
    • Gayatri Teerth Shantikunj
    • Present Mentor
    • Blogs & Regional sites
    • DSVV
    • Organization
    • Dr. Chinmay Pandya - Our pioneering youthful representative
    • Our Establishments
  • Initiatives
    • Spiritual
    • Environment Protection
    • Social Development
    • Education with Wisdom
    • Health
    • Corporate Excellence
    • Disaster Management
    • Training/Shivir/Camps
    • Research
    • Programs / Events
  • Read
    • Books
    • Akhandjyoti Magazine
    • News
    • E-Books
    • Events
    • Gayatri Panchang
    • Geeta Jayanti 2023
    • Motivational Quotes
    • Lecture Summery
  • Spiritual WIsdom
    • Thought Transformation
    • Revival of Rishi Tradition
    • Change of Era - Satyug
    • Yagya
    • Life Management
    • Foundation of New Era
    • Gayatri
    • Indian Culture
    • Scientific Spirituality
    • Self Realization
    • Sacramental Rites
  • Media
    • Social Media
    • Video Gallery
    • Audio Collection
    • Photos Album
    • Pragya Abhiyan
    • Mobile Application
    • Gurukulam
    • News and activities
    • Blogs Posts
    • Live
    • Yug Pravah Video Magazine
  • Contact Us
    • India Contacts
    • Global Contacts
    • Shantikunj - Headquarter
    • Join us
    • Write to Us
    • Spiritual Guidance FAQ
    • Magazine Subscriptions
    • Shivir @ Shantikunj
    • Contribute Us
  • Login

Media   >   Social Media   >   Daily Update

Friday 21, February 2025

कृष्ण पक्ष नवमी, फाल्गुन 2025




पंचांग 22/02/2025 • February 22, 2025

फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1946 (क्रोधी संवत्सर), माघ | नवमी तिथि 01:19 PM तक उपरांत दशमी | नक्षत्र ज्येष्ठा 05:40 PM तक उपरांत मूल | हर्षण योग 11:55 AM तक, उसके बाद वज्र योग | करण गर 01:19 PM तक, बाद वणिज 01:43 AM तक, बाद विष्टि |

फरवरी 22 शनिवार को राहु 09:42 AM से 11:06 AM तक है | 05:40 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा |

 

सूर्योदय 6:54 AM सूर्यास्त 6:07 PM चन्द्रोदय 2:18 AM चन्द्रास्त 12:15 PM अयन उत्तरायण द्रिक ऋतु वसंत

 

  1. विक्रम संवत - 2081, पिंगल
  2. शक सम्वत - 1946, क्रोधी
  3. पूर्णिमांत - फाल्गुन
  4. अमांत - माघ

तिथि

  1. कृष्ण पक्ष नवमी   - Feb 21 11:58 AM – Feb 22 01:19 PM
  2. कृष्ण पक्ष दशमी   - Feb 22 01:19 PM – Feb 23 01:56 PM

नक्षत्र

  1. ज्येष्ठा - Feb 21 03:53 PM – Feb 22 05:40 PM
  2. मूल - Feb 22 05:40 PM – Feb 23 06:42 PM


×

SHRAVAN
VIDEO
*आत्मा पर से मल-आवरण भी तो हटें, Aamta Par Se Mal Aavaran Bbhi To Hate

*आत्मा पर से मल-आवरण भी तो हटें, Aamta Par Se Mal Aavaran Bbhi To Hate

1 likes 34724 views
Like
Share
Comment



VIDEO
*राजा जनक का योग का रहस्य* *Raja Janak Ka Yog Ka Rehsay

*राजा जनक का योग का रहस्य* *Raja Janak Ka Yog Ka Rehsay

2 likes 34991 views
Like
Share
Comment



VIDEO
*तप किये बिना किसी की आत्मोन्नति नहीं हो सकती।* *गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी*

*तप किये बिना किसी की आत्मोन्नति नहीं हो सकती।* *गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी*

1 likes 34929 views
Like
Share
Comment



POST

कल न जाने क्या होगा? नौकरी मिलेगी या नहीं, कक्षा में उत्तीर्ण होंगे या अनुत्तीर्ण, लड़की के लिये योग्य वर कहाँ मिलेगा, मकान कब तक बन कर पूरा होगा, कहीं वर्षा न हो जाय, जो पकी फसल खराब हो जाय आदि बातों की निराशाजनक कल्पना द्वारा आप मन में घबराहट न पैदा किया करें। जो होना है, वह एक निश्चित क्रम से ही होगा, तो फिर घबराने, व्यर्थ विलाप करने अथवा भविष्य की चिन्ता में पड़े रहने से क्या लाभ? अवाँछित कल्पनाएं करेंगे तो आपका जीवन अस्त-व्यस्त होगा और व्यर्थ की कठिनाई से आप अपने को पीड़ित अनुभव करते रहेंगे।*

 *समय पर कार्य प्रायः सभी के पूरे हो जाते हैं, इसलिये प्रयास तो जारी रखें, पर घबराहट पैदा कर काम को बोझीला न बनायें। आपका मन भार-मुक्त रहेगा, तो काम अधिक रुचि और जागरुकता के साथ कर सकेंगे। यह स्थिति आपको प्रसन्नता भी देगी और सफलता भी ।

*घबराने वाले व्यक्ति फूहड़ माने जाते हैं, उनका कोई काम सही नहीं होता। पुस्तकें लिये बैठे हैं, पर फेल हो जाने की घबराहट सता रही है। फलतः पेज तो खुला है, पर मन कहीं और जगह घूम रहा है। एक गलती आप से हो गई है, उसे छिपाने के चक्कर में आपका दिमाग सही नहीं है, कहीं गड्ढे में गिर जाते हैं, कहीं बर्तनों से टकरा कर पाँव फोड़ लेते हैं। सही काम के लिये मन में घबराहट का बोझ न डाला करिये। फल-कुफल की परवाह किये बिना स्वस्थ और पूरे मन से काम किया कीजिए।
   
स्टेशन की ओर तो जा ही रहे हैं, रेलगाड़ी मिलेगी या नहीं? मस्तिष्क को इस फिसाद में फंसाने का क्या फायदा? यही तो होगा कि गाड़ी स्टेशन पहुँचने के पूर्व छूट जाय और आपको जहाँ जाना है, वहाँ कुछ विलंब से पहुँचना हो। आप जहाँ जा रहे हैं या जो कुछ पूरा कर रहे हैं। उसका भी तो यही लक्ष्य होगा कि वह कार्य पूरा हो प्रसन्नता मिले, पर अगली प्रसन्नता के लिये अब की प्रसन्नता क्यों नष्ट करते हैं? पहले से ही मन को अलमस्त क्यों नहीं रखते, यही तो होगा कि कार्य कुछ थोड़ा विलंब से होगा।*

... क्रमशः जारी*
 पं श्रीराम शर्मा आचार्य

1 likes 35004 views
Like
Share
Comment



IMAGE
Image अपडेट
1 likes 36734 views 3 shares
Like
Share
Download
Comment
IMAGE
Image अपडेट
4 likes 44433 views 3 shares
Like
Share
Download
Comment
IMAGE
Image अपडेट
3 likes 44357 views 3 shares
Like
Share
Download
Comment
VIDEO
भगवान की भक्ति में आवेश और जोश | Bhagwan Ki Bhakti Me Aavesh Aur Josh

भगवान की भक्ति में आवेश और जोश | Bhagwan Ki Bhakti Me Aavesh Aur Josh

6 likes 58451 views 1 shares
Like
Share
Comment



VIDEO
धर्म की प्रथम घोषणा | Dharm Ki Pratham Ghoshna |

धर्म की प्रथम घोषणा | Dharm Ki Pratham Ghoshna |

6 likes 58391 views
Like
Share
Comment



गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज, नित्य दर्शन

गायत्री माता
Image गायत्री माता
22 likes 61923 views 1 comments 34 shares
Like
Share
Download
Comment
गायत्री माता - अखंड दीपक
Image गायत्री माता - अखंड दीपक
17 likes 61594 views 1 comments 16 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
13 likes 61542 views 1 comments 6 shares
Like
Share
Download
Comment
चरण पादुका
Image चरण पादुका
13 likes 61564 views 1 comments 4 shares
Like
Share
Download
Comment
सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
Image सजल श्रद्धा - प्रखर प्रज्ञा (समाधि स्थल)
14 likes 61371 views 8 shares
Like
Share
Download
Comment
प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
Image प्रज्ञेश्वर महादेव - देव संस्कृति विश्वविद्यालय
16 likes 61280 views 1 comments 10 shares
Like
Share
Download
Comment
शिव मंदिर - शांतिकुंज
Image शिव मंदिर - शांतिकुंज
15 likes 61191 views 8 shares
Like
Share
Download
Comment
हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
Image हनुमान मंदिर - शांतिकुंज
16 likes 61081 views 8 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्चिंतन (बोर्ड)

Image हिंदी बोर्ड
11 likes 61668 views 17 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी बोर्ड
10 likes 61706 views 15 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
4 likes 61474 views 10 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी बोर्ड
4 likes 61489 views 7 shares
Like
Share
Download
Comment

आज का सद्वाक्य

Image हिंदी सद्वाक्य
12 likes 61669 views 22 shares
Like
Share
Download
Comment
Image हिंदी सद्वाक्य
9 likes 61719 views 19 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
5 likes 61480 views 13 shares
Like
Share
Download
Comment
Image अंग्रेजी सद्वाक्य
4 likes 61493 views 10 shares
Like
Share
Download
Comment



नित्य शांतिकुंज वीडियो दर्शन


!! आज के दिव्य दर्शन 22 February 2025 !! !! गायत्री तीर्थ शांतिकुञ्ज हरिद्वार !!

11 likes 61424 views 1 comments 5 shares
Like
Share
Comment



!! परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी का अमृत सन्देश !!

8 likes 61402 views 1 shares
Like
Share
Comment







परम् पूज्य गुरुदेव का अमृत संदेश



इंसान को इंसान की इज्जत करना यह मनुष्यता का प्राथमिक चिन्ह है आपको मालूम नहीं है डाकुओं को फांसी दी जाती है वहां भी जो फांसी लगाने वाले जाते हैं जल्लाद से लेकर के और दूसरे मजिस्ट्रेट तक वह भी काला गाउन पहन करके जाते हैं और काली पट्टी बांधकर के जाते हैं क्योंकि इंसान को मारा जा रहा है फांसी दी जा रही है लेकिन इंसानियत की इज्जत की जा रही है और आदमी की इज्जत की जा रही है आपका गुस्सा हो जाना और गरम हो जाना और लड़ मरना और चपत मारना और गुस्सा मारना और अपनी बहन को मार देना और काट खाना ऐसे पहले दिन हो  पूछिये हाय बेटा ये क्या था यह तो बहन बहन तो कैसी बड़ी होती है बहन तो कैसी प्यारी होती है बहन को काटता है हा हा ये भी एक तरीका है माफी मांग इससे माफी मांग हाथ जोड़ बहन जी अब आपके बाल कभी नहीं उखाड़ूँगा और अब आपको गाली कभी नहीं दूंगा माफी मांग यह तेरी बहन है बहन कैसी प्यारी होती है बहन कैसी प्यारी होती है भइया बहन कैसे अच्छे होते हैं बहन भाई में कितना प्यार होता है आधा घण्टा आप समय खराब कीजिए और बहन को उसने तपाक से मार दिया आप उसको ध्यान कीजिए हमने बहुत गलती कर डाली और अब यह गलती मत होने दीजिए अगर वह बहन को मारना सीख गया छोटे भाई को बड़े भाई को मारना सीख गया और बहन भाई लड़ना सीख गए हैं तो अपने बाप से लड़े बिना नहीं रह सकते वो बाप के बराबर का हो जाएगा अब तक वह छोटे बच्चे बराबर के हैं इसीलिए छोटे बच्चों में लड़ाई होती है और फिर फिर वो भी बाप के बराबर का हो जाएगा 5 फुट 3 इंच का बाप है और 5 फीट 4 इंच का बेटा है अब दोनों बराबर के हुए कि नहीं हुए अब हो गए अब लड़ने में क्या कमी, क्यों कमी करनी चाहिए और किस बात की कमी रह गई? लंबाई बराबर है, वजन बराबर है, ऊंचाई बराबर है, बल्कि सही बात यह है कि वह पढ़ा और भी ज्यादा है, बाप तो मैट्रिक पास था और उसने तो इंटरमीडिएट पास कर लिया है अब तो वह बड़ा हो गया क्यों नहीं लड़ेगा जरूर लड़ेगा लड़ना ही चाहिए उसको और बाप के गाल में चपत मारनी चाहिए जब भाई के गाल में चपत मार सकता था तो बाप के गाल में चपत मारने में क्या हर्ज है वह तो सब है इंसान, इंसान सब एक है। इसीलिए करना क्या पड़ेगा कि हमको इन बच्चों पर सारे का सारा ध्यान एकाग्र करना पड़ेगा अगर आप घर की शांति को रखना चाहते हैं और भाई भाइयों में बड़े होने के बाद में बंटवारा न हो जाए और यह अलग दुकान लेकर के चले न बैठे और अलग लेकर के न बैठे और भाई-भाइयों की मोहब्बत खत्म हो जाए तो यह  ये ये सिखाना उस समय काफी नहीं है जबकि बच्चे बड़े हो गए और उनकी बीवियां आ गई और वह अलग हो गए यह बात आपको वहां से सिखानी चाहिए थी कहां से जब वह भाई को मारने लगा था बहन को मारने लगा था उसी दिन से सिखाना चाहिए था राम भरत की कहानी सुनानी चाहिए थी आपको कि राम और भरत किस मोहब्बत से रहते थे |

पं श्रीराम शर्मा आचार्य

5 likes 59652 views 1 shares
Like
Share
Comment




अखण्ड-ज्योति से



आत्मोत्कर्ष की आकांक्षा बहुत लोग करते हैं, पर उसके लिए न तो सही मार्ग जानते हैं और न उस पर चलने के लिए अभीष्ट सामर्थ्य एवं साधन जुटा पाते हैं। दिग्भ्रान्त प्रयासों का प्रतिफल क्या हो सकता है? भटकाव में भ्रमित लोग लक्ष्य तक किस प्रकार पहुँच सकते हैं? आज की यही सबसे बड़ी कठिनाई है कि आत्म-विज्ञान का न तो सही स्वरूप स्पष्ट रह गया है और न उसका क्रिया पक्ष- साधन विधान ही निर्भ्रान्त है। इस उलझन में एक सत्यान्वेषी जिज्ञासु को निराशा ही हाथ लगती हैं।

हमें यहाँ अध्यात्म के मौलिक सिद्धान्तों को समझना होगा। व्यक्ति के व्यक्तित्व में से अनगढ़ तत्वों को निकाल बाहर करना और उसके स्थान पर उस प्रकाश को प्रतिष्ठापित करना है जिसके आलोक में जीवन को सच्चे अर्थों में विकसित एवं परिष्कृत बनाया जा सके। इसके लिए मान्यता और क्रिया क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन प्रस्तुत करने पड़ते हैं। वे क्या हों, किस प्रकार हों, इसका शिक्षण थ्योरी और प्रेक्टिस के दोनों ही अवलम्बन साथ-साथ लेकर चलना होता है।
 

थ्योरी का तात्पर्य है वह सद्ज्ञान, वह आस्था विश्वास जो जीवन को उच्चस्तरीय लक्ष्य की ओर बढ़ चलने के लिए सहमत कर सके। इसे आत्मज्ञान, ब्रह्म-ज्ञान, तत्वज्ञान और सद्ज्ञान के नामों से जाना समझा जाता है- योग इसी को कहते हैं। ब्रह्म विद्या का तत्त्वदर्शन यही है। प्रेक्टिस- का तात्पर्य है वे साधन विधान जो हमारी क्रियाशीलता को दिशा देते हैं और बताते हैं कि जीवनयापन की रीति-नीति क्या होनी चाहिए और गतिविधियाँ किस क्रम से निर्धारित की जानी चाहिए? साधनात्मक क्रिया कृत्यों का यह उद्देश्य समझ लिया जाय तो फिर किसी को भी न तो अनावश्यक आशा बाँधनी पड़ेगी और न अवांछनीय रूप से निराश होना पड़ेगा।

.... क्रमशः जारी
पं श्रीराम शर्मा आचार्य
 अखण्ड ज्योति जनवरी 1976 पृष्ठ 5

6 likes 61123 views 2 shares
Like
Share
Comment



×
Popup Image
❮ ❯
Like Share Link Share Download
Newer Post Home Older Post


View count

176342045



Archive

About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj