गायत्री परिवार की रचनात्मक गतिविधियों से सन्मार्ग की ओर प्रेरित होता समाज
स्कूलों में आयोजित हुइर्ं व्यक्तिYत्व विकास एवं व्यसनमुक्ति कार्यशालाएँ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश
गायत्री परिवार आलमबाग, लखनऊ ने विगत कुछ माह से विद्यालयों में कार्यशालाएँ आयोजित कर बच्चों के व्यक्तित्व विकास और उन्हें व्यसनमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का सशक्त अभियान चला रखा है। मुख्य वक्ता श्री अरूण श्रीवास्तव और उनके साथी विद्यार्थियोें को आर्ष ग्रंथों के उद्धरण, महापुरूषों के जीवन और परम पूज्य गुरूदेव के क्रान्तिकारी विचारों के माध्यम से आदर्शोन्मुख, आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बच्चों को व्यसनमुक्त जीवन जीने की प्रेरणाएँ दी जा रही हैं और संकल्प भी कराए जा रहे हैं।
दिनांक 30 नवम्बर 2023 को इसी शृंखला के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक इण्टर कॉलेज, न्यू गड़ौरा, मानसरोवर, लखनऊ में कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें 60 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रमोद यादव ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्री ए.के. गुप्ता, श्री जी.एस. गुप्ता व श्री जे.पी. यादव ने सक्रिय भागीदारी की, अखण्ड ज्योति आदि साहित्य वितरित किया गया।
