केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से डॉ. चिन्मय पंड्या जी की शिष्टाचार भेंट वैश्विक महत्व के विषयों पर हुई चर्चा एवं जन्मशताब्दी महोत्सव 2026 का दिया आमंत्रण
नई दिल्ली, 11 सितंबर — अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के रचनात्मक, सृजनात्मक वैश्विक प्रयासों पर विशिष्ट चर्चा हुई । डॉ. पंड्या जी ने माननीय श्री अमित शाह जी को जन्मशताब्दी महोत्सव २०२६ का विशेष आमंत्रण प्रदान किया ।
इस अवसर पर माननीय श्री शाह जी अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं गायत्री मंत्र से अपने दशकों पुराने सम्बन्धों का स्मरण किया । गायत्री परिवार द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रसार हेतु किए जा रहे विविध प्रयासों की माननीय श्री शाह जी ने हृदय से सराहना की । अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा जी एवं अखंड दीपक की पावन जन्म शताब्दी वर्ष (2026) के अंतर्गत आयोजित हो रहे आयोजनों के संदर्भ में भी विस्तार से चर्चा हुई ।
केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने इस ऐतिहासिक आयोजन के प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं तथा इसे समाज एवं राष्ट्र के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया।
इसके साथ ही डॉ. पंड्या जी ने माननीय मंत्री जी को आगामी 16 सितंबर को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन की जानकारी भी दी। इस सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक ख्यातिप्राप्त एआई विशेषज्ञ एवं शोधकर्ता सहभागिता करेंगे।
