आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी की पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस जी से सौहार्दपूर्ण भेंट, जन्म-शताब्दी वर्ष अभियानों पर हुआ संवाद
छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने महाराष्ट्र के पूर्व माननीय राज्यपाल, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ जननेता श्री रमेश बैस जी से रायपुर शहर में उनके आवास पर सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इस आत्मीय मुलाक़ात में आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने जन्म-शताब्दी वर्ष 2026 से प्रेरित राष्ट्रीय आध्यात्मिक–सांस्कृतिक अभियानों पर चर्चाएँ कीं तथा समाज में नैतिक चेतना, पारिवारिक मूल्यों और युवा ऊर्जा के सकारात्मक दिशा-निर्देशन पर सारगर्भित संवाद साझा किया।
चर्चा के क्रम में आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने श्री बैस जी को *20 से 23 जनवरी 2026* को हरिद्वार में आयोजित होने वाले *‘परम वन्दनीय माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष’* के चार दिवसीय आध्यात्मिक–सांस्कृतिक समारोह हेतु सादर आमंत्रित किया।
श्री रमेश बैस जी ने जन्म-शताब्दी वर्ष समारोह की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने इस सौहार्दपूर्ण संवाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि समाज-निर्माण के लिए ऐसे सहयोगात्मक संवाद आगे भी प्रेरणा देते रहेंगे।
