दिल्ली के गोकुलपुरी में पहुंची ज्योति कलश यात्रा
नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। अखंड दीप एवं वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष के द्वितीय चरण के अंतर्गत आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में विभिन्न आध्यात्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे दिव्य ज्योति शक्ति कलश के सानिध्य में दिल्ली-94 के गोकलपुरी क्षेत्र स्थित श्रीमती पूनम सैनी जी के निवास पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन एवं संयोजन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समन्वयक श्री सोमदत्त गिरी जी के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने दिव्य शक्ति कलश का सामूहिक पूजन-अर्चन किया तथा गायत्री महामंत्र के सामूहिक जप एवं यज्ञ में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
दिव्य ज्योति शक्ति कलश करोड़ों गायत्री मंत्रों के जप का साक्षी रहा है। इसके सानिध्य में आयोजित यज्ञ एवं पूजन को श्रद्धालुओं ने अपने लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक पुण्य का अवसर माना।
इस अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित आगामी कार्यक्रमों में सहभागिता करने एवं दिव्य शक्ति कलश के पूजन-अर्चन का लाभ लेने का भावपूर्ण आह्वान किया गया।
भावपूर्ण आमंत्रण
आइए, हम सभी परिवार सहित इस पावन अभियान से जुड़ें और अखंड दीप एवं वंदनीय माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
निवेदक:
उत्तर-पूर्वी दिल्ली गायत्री परिवार
सम्पर्क: श्री सोमदत्त गिरी जी (समन्वयक)
मोबाइल: 9871566230
