उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ देव संस्कृति विश्वविद्यालय का “उत्सव 2026”
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव “उत्सव 2026” का भव्य समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी एवं आदरणीया श्रीमती शैफाली पण्ड्या जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार जी के द्वारा समस्त विश्विद्यालय परिवार की तरफ से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विजेता विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनसे समारोह का वातावरण उल्लास और उत्साह से भर उठा। तत्पश्चात तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले एवं विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में आदरणीय प्रतिकुलपति जी ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए खेल और संस्कृति के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

